20 जून महाकाल भस्म आरती: रजत त्रिपुंड, त्रिशूल और मुकुट से सजे महाकाल

Ujjain, MP

आषाढ़ माह की कृष्ण नवमी पर शुक्रवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार और भस्म आरती संपन्न हुई।

तड़के 4 बजे मंदिर के पट खोले गए, जिसके बाद विधिवत पूजन-अभिषेक की परंपरा आरंभ हुई।

सुबह सबसे पहले भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया, फिर दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक हुआ। इसके बाद विशेष श्रृंगार में भगवान महाकाल को रजत त्रिपुंड, रजत त्रिशूल और शेषनाग के रजत मुकुट से सजाया गया। रजत की मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों की मालाओं से बाबा का स्वरूप राजा के रूप में दमक उठा।

इस दिव्य अवसर पर बाबा को ड्रायफ्रूट्स से बना विशेष श्रृंगार, फल-मिष्ठान्न का भोग और भस्म अर्पित की गई। जैसे ही भस्म आरती आरंभ हुई, पूरा परिसर "ॐ नमः शिवाय" और "जय श्री महाकाल" के उद्घोष से गूंज उठा।

🔹 सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भोर में किया दर्शन
भस्म आरती में भाग लेने के लिए देशभर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे थे। भक्तों ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया और मंदिर परिसर में स्थित नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं भी निवेदित कीं। पूरे माहौल में शिवभक्ति की साक्षात अनुभूति हो रही थी।

🔹 अनुभूति अद्वितीय, दृश्य अलौकिक
श्रृंगार के दौरान बाबा महाकाल का रूप इतना अलौकिक था कि दर्शन करने वाले श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे। मंदिर परिसर में शिव तांडव स्तोत्र और डमरू की गूंज ने माहौल को और भी पावन बना दिया।

MAHAKAL

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jun 2025 By दैनिक जागरण

20 जून महाकाल भस्म आरती: रजत त्रिपुंड, त्रिशूल और मुकुट से सजे महाकाल

Ujjain, MP

तड़के 4 बजे मंदिर के पट खोले गए, जिसके बाद विधिवत पूजन-अभिषेक की परंपरा आरंभ हुई।

सुबह सबसे पहले भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया, फिर दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक हुआ। इसके बाद विशेष श्रृंगार में भगवान महाकाल को रजत त्रिपुंड, रजत त्रिशूल और शेषनाग के रजत मुकुट से सजाया गया। रजत की मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों की मालाओं से बाबा का स्वरूप राजा के रूप में दमक उठा।

इस दिव्य अवसर पर बाबा को ड्रायफ्रूट्स से बना विशेष श्रृंगार, फल-मिष्ठान्न का भोग और भस्म अर्पित की गई। जैसे ही भस्म आरती आरंभ हुई, पूरा परिसर "ॐ नमः शिवाय" और "जय श्री महाकाल" के उद्घोष से गूंज उठा।

🔹 सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भोर में किया दर्शन
भस्म आरती में भाग लेने के लिए देशभर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे थे। भक्तों ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया और मंदिर परिसर में स्थित नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं भी निवेदित कीं। पूरे माहौल में शिवभक्ति की साक्षात अनुभूति हो रही थी।

🔹 अनुभूति अद्वितीय, दृश्य अलौकिक
श्रृंगार के दौरान बाबा महाकाल का रूप इतना अलौकिक था कि दर्शन करने वाले श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे। मंदिर परिसर में शिव तांडव स्तोत्र और डमरू की गूंज ने माहौल को और भी पावन बना दिया।

MAHAKAL

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/20-june-mahakal-bhasma-aarti-rajat-tripund-trishul-and-mahakal/article-24863

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.