किसान से 20 लाख और कारोबारी से 4 करोड़ ऐंठे: पहचान बदलकर ठगी करने वाली युवती फरार

Khandwa, MP

इंदौर की एक युवती ने शादी और दोस्ती का झांसा देकर खंडवा के किसान और कोलकाता के कारोबारी से करोड़ों की ठगी की। पुलिस जांच में सामने आया कि युवती ने अलग-अलग नाम और पहचान बदलकर लोगों को अपने जाल में फंसाया।

 खंडवा के एक किसान से उसने 20 लाख रुपये और कोलकाता के एक कारोबारी से करीब 4 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी महिला फरार है, पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी है।

किसान के साथ शादी, फिर झूठा केस

खंडवा के युवक एहतेशाम खान ने पुलिस को बताया कि फरवरी 2021 में उसका निकाह निकहत हाशमी उर्फ नरगिस हाशमी से हुआ था। शादी के बाद युवती केवल पैसे लेने के लिए आती थी। बाद में पता चला कि उसने एक अन्य युवक से दूसरी शादी भी कर ली है। विरोध करने पर उस पर दहेज प्रताड़ना का झूठा केस दर्ज करा दिया।

कारोबारी से करोड़ों की ठगी

कोलकाता के कारोबारी शहरयार चौहान ने बयान दिया कि युवती ने खुद को उर्वशी अग्रवाल बताकर दोस्ती की और आर्थिक तंगी का हवाला देकर उससे करोड़ों रुपये ले लिए। धीरे-धीरे परिवार को भी शामिल कर विभिन्न बहानों से रकम वसूलती रही। कारोबारी का दावा है कि उसके पैसों से आरोपी और उसके रिश्तेदारों ने कोलकाता और इंदौर में कई प्लॉट खरीदे।

रिश्तेदार और महिला वकील भी शामिल

पीड़ितों का कहना है कि इस धोखाधड़ी में युवती के रिश्तेदार और एक महिला वकील भी शामिल हैं। आरोप है कि वकील ने पिस्टल दिखाकर धमकाया और केस से छुटकारा दिलाने के नाम पर मोटी रकम वसूली।

पुलिस ने दर्ज किया केस

खंडवा सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि मामला ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का है। आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में कई अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है। फिलहाल युवती फरार है और पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Aug 2025 By दैनिक जागरण

किसान से 20 लाख और कारोबारी से 4 करोड़ ऐंठे: पहचान बदलकर ठगी करने वाली युवती फरार

Khandwa, MP

 खंडवा के एक किसान से उसने 20 लाख रुपये और कोलकाता के एक कारोबारी से करीब 4 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी महिला फरार है, पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी है।

किसान के साथ शादी, फिर झूठा केस

खंडवा के युवक एहतेशाम खान ने पुलिस को बताया कि फरवरी 2021 में उसका निकाह निकहत हाशमी उर्फ नरगिस हाशमी से हुआ था। शादी के बाद युवती केवल पैसे लेने के लिए आती थी। बाद में पता चला कि उसने एक अन्य युवक से दूसरी शादी भी कर ली है। विरोध करने पर उस पर दहेज प्रताड़ना का झूठा केस दर्ज करा दिया।

कारोबारी से करोड़ों की ठगी

कोलकाता के कारोबारी शहरयार चौहान ने बयान दिया कि युवती ने खुद को उर्वशी अग्रवाल बताकर दोस्ती की और आर्थिक तंगी का हवाला देकर उससे करोड़ों रुपये ले लिए। धीरे-धीरे परिवार को भी शामिल कर विभिन्न बहानों से रकम वसूलती रही। कारोबारी का दावा है कि उसके पैसों से आरोपी और उसके रिश्तेदारों ने कोलकाता और इंदौर में कई प्लॉट खरीदे।

रिश्तेदार और महिला वकील भी शामिल

पीड़ितों का कहना है कि इस धोखाधड़ी में युवती के रिश्तेदार और एक महिला वकील भी शामिल हैं। आरोप है कि वकील ने पिस्टल दिखाकर धमकाया और केस से छुटकारा दिलाने के नाम पर मोटी रकम वसूली।

पुलिस ने दर्ज किया केस

खंडवा सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि मामला ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का है। आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में कई अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है। फिलहाल युवती फरार है और पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/20-lakhs-from-farmer-and-a-girl-who-cheated-by/article-31855

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.