- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इंदौर में बाल पथ संचलन: 34 केंद्रों से 20 हजार बच्चों ने बढ़ाया उत्साह
इंदौर में बाल पथ संचलन: 34 केंद्रों से 20 हजार बच्चों ने बढ़ाया उत्साह
Indore,M.P
रविवार की सुबह शहर में बाल स्वयंसेवकों का जोश और अनुशासन देखने को मिला, जब इंदौर के 34 विभिन्न केंद्रों से बाल पथ संचलन निकाला गया।
इस आयोजन में लगभग 20 हजार बाल स्वयंसेवक शामिल हुए। बालक और बालिकाओं ने महानगर के प्रमुख मार्गों पर लगभग 90 किलोमीटर तक कदमताल करते हुए शहरवासियों का मन मोह लिया।
संचलन के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में बाल स्वयंसेवकों का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। छोटा बांगड़दा रोड मेड़तवाल धर्मशाला से निकले पथ संचलन में बालकों का अनुशासन और उत्साह साफ दिखाई दिया। बियाबानी क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर भी पथ संचलन का भव्य स्वागत किया गया और बाल स्वयंसेवकों को अनुशासन का महत्व समझाया गया।
पिछले पथ संचलन का संक्षिप्त विवरण
5 अक्टूबर को भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के तहत इंदौर में पथ संचलन निकाला गया था। भंवरकुआ, चिमनबाग, बंगाली चौराहा और संगम नगर जैसे क्षेत्रों में हजारों स्वयंसेवक शामिल हुए थे। राजीव आवास विहार स्कीम नं 114 निरंजनपुर में भी बड़ी संख्या में बालक और बालिकाओं ने पथ संचलन में भाग लिया और महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
जिला बद्रीनाथ और विश्वकर्मा नगर से भी विशाल पथ संचलन निकाले गए। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय समेत सीनियर और जूनियर स्वयंसेवक उपस्थित रहे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य केवल राष्ट्र भक्ति और राष्ट्र प्रथम के सिद्धांतों के साथ चलना है, तुष्टिकरण और वोट बैंक से कोई लेना-देना नहीं।
इस वर्ष, पूरे इंदौर में 34 स्थानों से करीब 2 लाख स्वयंसेवक पथ संचलन में शामिल हुए। अखिल भारतीय सह-सरकार्यवाह अरुण कुमार कनाडिया ने भी विभिन्न क्षेत्रों के पथ संचलन में भाग लिया और स्वयंसेवकों को शताब्दी वर्ष का संदेश दिया।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए