शहडोल में 24 लाख की बैंक धोखाधड़ी: हरियाणा से फरार आरोपी गिरफ्तार, फोटोग्राफर को बनाया था शिकार

Shahdol, MP

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में 24.22 लाख रुपए की बैंक धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। धनपुरी थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी शिवेन्द्र तिवारी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर फोटोग्राफर के बैंक खाते का दुरुपयोग कर लाखों की ठगी करने का आरोप है।

मामला धनपुरी निवासी रामदयाल वर्मन की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि दीपक शर्मा और शशांक तिवारी नामक दो युवकों ने उसे बैंक खाता खुलवाने का झांसा दिया और उसकी चेकबुक, पासबुक व एटीएम कार्ड अपने पास रख लिए।

इसके बाद आरोपियों ने उस खाते में RTGS, NEFT और UPI के ज़रिए रकम डलवाकर चेक के माध्यम से 24 लाख 22 हजार रुपये निकाल लिए।

पुलिस पहले ही दीपक और शशांक को गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन तीसरा आरोपी शिवेन्द्र तिवारी फरार था। अब हरियाणा से उसकी गिरफ्तारी के बाद जांच में कुछ और महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।

धनपुरी थाना प्रभारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों पर पूर्व में भी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। यह संगठित गिरोह की तरह काम करता था और भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर उनके बैंक खातों का इस्तेमाल करता था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jun 2025 By दैनिक जागरण

शहडोल में 24 लाख की बैंक धोखाधड़ी: हरियाणा से फरार आरोपी गिरफ्तार, फोटोग्राफर को बनाया था शिकार

Shahdol, MP

मामला धनपुरी निवासी रामदयाल वर्मन की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि दीपक शर्मा और शशांक तिवारी नामक दो युवकों ने उसे बैंक खाता खुलवाने का झांसा दिया और उसकी चेकबुक, पासबुक व एटीएम कार्ड अपने पास रख लिए।

इसके बाद आरोपियों ने उस खाते में RTGS, NEFT और UPI के ज़रिए रकम डलवाकर चेक के माध्यम से 24 लाख 22 हजार रुपये निकाल लिए।

पुलिस पहले ही दीपक और शशांक को गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन तीसरा आरोपी शिवेन्द्र तिवारी फरार था। अब हरियाणा से उसकी गिरफ्तारी के बाद जांच में कुछ और महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।

धनपुरी थाना प्रभारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों पर पूर्व में भी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। यह संगठित गिरोह की तरह काम करता था और भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर उनके बैंक खातों का इस्तेमाल करता था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/24-lakh-bank-fraud-in-shahdol-the-accused-arrested-from/article-23269

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.