धान की खेती पर 2 हजार प्रति हेक्टेयर, गेहूं की 2600 MSP, जबलपुर में सीएम मोहन यादव की घोषणा

JABALPUR, MP

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि जो भी किसान अब धान लगाएगा उसे ₹2000 प्रति हेक्टेयर की दर से अनुदान दिया जाएगा.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में किसानों के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया है. सीएम ने कहा है कि धान की खेती करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर की दर से 2 हजार रु का अनुदान दिया जाएगा. वहीं गेहूं की खरीदी अब 2600 रु प्रति क्विंटल की MSP पर होगी. सीएम मोहन यादव ने इसके साथ ही दुग्ध उत्पादक किसानों के लिए घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रीय डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ समझौता कर रहा है और अब छोटे किसानों से भी दूध खरीदा जाएगा.

Mohan yadav umariya gaushala bhoompi poojan
जबलपुर के जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह सभी घोषणाएं जबलपुर में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन के बाद आयोजित अत्याधुनिक गौशाला के पूजन कार्यक्रम के दौरान कहीं.

छोटो किसानों को भी मिलेगा MSP का लाभ

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण के दौरान कहा कि कई छोटे किसान ऐसे है जिनका उत्पादन कम होता है और वह खरीदी केंद्र तक नहीं पहुंच पाते. इसलिए इन किसानों को एमएसपी का लाभ नहीं मिल पाता इसलिए इन किसानों को भी लाभ देने के लिए यह योजना बनाई जा रही है.

    अगले साल 2600 से 2800 पहुंचाएंगे एमएसपी

    सीएम मोहन यादव ने कहा, '' इस साल गेहूं की खरीदी ₹2600 प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी. सरकार ने अपने घोषणा पत्र में यह कहा था कि सरकार ₹2700 प्रति क्विंटल कि दर से गेहूं की खरीदी करेगी. यह वादा 5 साल में पूरा करना था लेकिन हमारी सरकार ने गेहूं के दाम अभी से ₹2600 क्विंटल कर दिए हैं, अगले साल तक हो सकता है कि यह दाम ₹2800 प्रति क्विंटल तक पहुंच जाएं.

    Mohan yadav in Jabalpur
    जबलपुर दौरे पर आए सीएम मोहन यादव, की कई घोषणाएं 

    अत्याधुनिक गौशाला का किया भूमिपूजन

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह सभी घोषणाएं जबलपुर में एक अत्याधुनिक गौशाला की भूमि पूजन के दौरान की. इस मौके पर मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ मध्य प्रदेश दुग्ध संघ सांची का अनुबंध करने जा रही है. इसके बाद छोटे दुग्ध उत्पादकों से भी सरकार दूध खरीदेगी. इस कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, विधायक डॉ. अभिलाष पांडे, विधायक नीरज सिंह समेत भाजपा के तमाम नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

      प्रति गाय भोजन के लिए मिलेगी सब्सिडी

      सीएम ने कहा कि गौशालाओं में गाय का पालन करने वाले लोगों को प्रति गाय 40 रु प्रतिदिन के हिसाब से भोजन के लिए पैसा दिया जाएगा. बड़ी गौशालाओं में 10 हजार तक गोवंश को रखने की तैयारी की जा रही है. यहां जो भी गोवंश अच्छा होगा, उसे लाचार लोगों को दिया जाएगा जिससे वह अपनी रोजी-रोटी कमा सकें. मध्य प्रदेश में 21 छोटी गौशालाएं भी बनाई जा रही हैं. राज्य सरकार का कहना है कि कोई भी गोवंश खुला नहीं रहेगा.

      गौमाता हमारी संस्कृति का आधार : सीएम

      सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा, '' आज ग्राम उमरिया, जिला जबलपुर में पूज्य संत वृन्दों के सानिध्य में अत्याधुनिक गौशाला के भूमिपूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ. इस अवसर पर फ्लाईओवर निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया. साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित कर शुभकामनाएं दीं. गौमाता हमारी संस्कृति का आधार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की शक्ति हैं. यह गौशाला डेयरी उद्योग को बढ़ावा देकर किसानों की आय वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगी.

      -----------------

      हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
      🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
      🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
      🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
      🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

      📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
      👉 आज ही जुड़िए

      www.dainikjagranmpcg.com
      20 Feb 2025 By दैनिक जागरण

      धान की खेती पर 2 हजार प्रति हेक्टेयर, गेहूं की 2600 MSP, जबलपुर में सीएम मोहन यादव की घोषणा

      JABALPUR, MP

      मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में किसानों के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया है. सीएम ने कहा है कि धान की खेती करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर की दर से 2 हजार रु का अनुदान दिया जाएगा. वहीं गेहूं की खरीदी अब 2600 रु प्रति क्विंटल की MSP पर होगी. सीएम मोहन यादव ने इसके साथ ही दुग्ध उत्पादक किसानों के लिए घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रीय डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ समझौता कर रहा है और अब छोटे किसानों से भी दूध खरीदा जाएगा.

      Mohan yadav umariya gaushala bhoompi poojan
      जबलपुर के जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 

      मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह सभी घोषणाएं जबलपुर में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन के बाद आयोजित अत्याधुनिक गौशाला के पूजन कार्यक्रम के दौरान कहीं.

      छोटो किसानों को भी मिलेगा MSP का लाभ

      मुख्यमंत्री ने अपने भाषण के दौरान कहा कि कई छोटे किसान ऐसे है जिनका उत्पादन कम होता है और वह खरीदी केंद्र तक नहीं पहुंच पाते. इसलिए इन किसानों को एमएसपी का लाभ नहीं मिल पाता इसलिए इन किसानों को भी लाभ देने के लिए यह योजना बनाई जा रही है.

        अगले साल 2600 से 2800 पहुंचाएंगे एमएसपी

        सीएम मोहन यादव ने कहा, '' इस साल गेहूं की खरीदी ₹2600 प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी. सरकार ने अपने घोषणा पत्र में यह कहा था कि सरकार ₹2700 प्रति क्विंटल कि दर से गेहूं की खरीदी करेगी. यह वादा 5 साल में पूरा करना था लेकिन हमारी सरकार ने गेहूं के दाम अभी से ₹2600 क्विंटल कर दिए हैं, अगले साल तक हो सकता है कि यह दाम ₹2800 प्रति क्विंटल तक पहुंच जाएं.

        Mohan yadav in Jabalpur
        जबलपुर दौरे पर आए सीएम मोहन यादव, की कई घोषणाएं 

        अत्याधुनिक गौशाला का किया भूमिपूजन

        मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह सभी घोषणाएं जबलपुर में एक अत्याधुनिक गौशाला की भूमि पूजन के दौरान की. इस मौके पर मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ मध्य प्रदेश दुग्ध संघ सांची का अनुबंध करने जा रही है. इसके बाद छोटे दुग्ध उत्पादकों से भी सरकार दूध खरीदेगी. इस कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, विधायक डॉ. अभिलाष पांडे, विधायक नीरज सिंह समेत भाजपा के तमाम नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

          प्रति गाय भोजन के लिए मिलेगी सब्सिडी

          सीएम ने कहा कि गौशालाओं में गाय का पालन करने वाले लोगों को प्रति गाय 40 रु प्रतिदिन के हिसाब से भोजन के लिए पैसा दिया जाएगा. बड़ी गौशालाओं में 10 हजार तक गोवंश को रखने की तैयारी की जा रही है. यहां जो भी गोवंश अच्छा होगा, उसे लाचार लोगों को दिया जाएगा जिससे वह अपनी रोजी-रोटी कमा सकें. मध्य प्रदेश में 21 छोटी गौशालाएं भी बनाई जा रही हैं. राज्य सरकार का कहना है कि कोई भी गोवंश खुला नहीं रहेगा.

          गौमाता हमारी संस्कृति का आधार : सीएम

          सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा, '' आज ग्राम उमरिया, जिला जबलपुर में पूज्य संत वृन्दों के सानिध्य में अत्याधुनिक गौशाला के भूमिपूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ. इस अवसर पर फ्लाईओवर निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया. साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित कर शुभकामनाएं दीं. गौमाता हमारी संस्कृति का आधार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की शक्ति हैं. यह गौशाला डेयरी उद्योग को बढ़ावा देकर किसानों की आय वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगी.

          https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/2600-msp-of-2-thousand-per-hectare-wheat-on-paddy/article-10839

          खबरें और भी हैं

          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          टाप न्यूज

          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
          मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

          प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
          मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
          रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

          ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

          भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
          देश विदेश 
          ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

          2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

          संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
          देश विदेश 
          2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

          बिजनेस

          ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
          एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
          पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
          शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
          BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
          शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
          Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.