मुरैना में ब्रांड विवाद को लेकर फैक्ट्री में छापा: 280 टिन नकली सरसों तेल सीज, दिल्ली कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Morena, MP

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में नकली सरसों तेल की ब्रांडेड पैकिंग का मामला सामने आने के बाद दिल्ली की रोहिणी कोर्ट के आदेश पर कौशल एग्रो ऑयल्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री पर छापा मारा गया। इस कार्रवाई में 280 टिन और 150 से ज्यादा पाउच सरसों तेल जब्त किए गए, जिन पर "काला घोड़ा" ब्रांड नाम से पैकिंग की जा रही थी। बताया जा रहा है कि यह ब्रांड अधिकारों को लेकर दो भाइयों के बीच कानूनी विवाद का विषय बना हुआ है।

कोर्ट के आदेश पर आयुक्त ने की छापेमारी

दिल्ली की रोहिणी कमर्शियल कोर्ट में दायर याचिका के आधार पर न्यायालय आयुक्त एडवोकेट पुलकित जौली को छानबीन के लिए नियुक्त किया गया। वे शनिवार को फैक्ट्री में पहुंचे और मौके पर बड़ी मात्रा में संदिग्ध ब्रांडिंग में सरसों तेल की पैकिंग पाई गई।

अवध गोयल ने दर्ज की थी याचिका

याचिका अवध आयल्स के संचालक अवध गोयल द्वारा दायर की गई थी, जिसमें कहा गया कि उनके ब्रांड "काला घोड़ा कच्ची घानी सरसों तेल" के नाम पर कौशल एग्रो द्वारा अवैध पैकिंग की जा रही है। अवध गोयल ने कोर्ट में यह भी दावा किया कि यह ब्रांड उनके नाम पर पंजीकृत है।

दोनों पक्षों ने पेश किए दावे

विवाद की जड़ में पारिवारिक मतभेद और ब्रांड स्वामित्व का टकराव है। अवध गोयल और कौशल गोयल चचेरे भाई हैं। कौशल गोयल का दावा है कि "काला घोड़ा" ब्रांड उनके ससुर संतोष अग्रवाल के नाम ट्रेडमार्क कार्यालय मुंबई में पंजीकृत है, और वे उनकी अनुमति से इसका उपयोग कर रहे हैं।

10 लाख रुपये से ज्यादा कीमत का तेल जब्त

फैक्ट्री से जब्त किए गए 280 टिन और 150 से अधिक पाउच की कुल कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। छानबीन के दौरान फैक्ट्री के ऑफिस से कुछ दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी।

अंतिम निर्णय कोर्ट पर निर्भर

न्यायालय आयुक्त ने बताया कि कार्रवाई के दौरान जो भी तथ्य सामने आए हैं, उन्हें रिपोर्ट में संकलित कर कोर्ट को सौंपा जाएगा। आगामी कानूनी कार्रवाई कोर्ट के फैसले पर निर्भर होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मुरैना में ब्रांड विवाद को लेकर फैक्ट्री में छापा: 280 टिन नकली सरसों तेल सीज, दिल्ली कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Morena, MP

कोर्ट के आदेश पर आयुक्त ने की छापेमारी

दिल्ली की रोहिणी कमर्शियल कोर्ट में दायर याचिका के आधार पर न्यायालय आयुक्त एडवोकेट पुलकित जौली को छानबीन के लिए नियुक्त किया गया। वे शनिवार को फैक्ट्री में पहुंचे और मौके पर बड़ी मात्रा में संदिग्ध ब्रांडिंग में सरसों तेल की पैकिंग पाई गई।

अवध गोयल ने दर्ज की थी याचिका

याचिका अवध आयल्स के संचालक अवध गोयल द्वारा दायर की गई थी, जिसमें कहा गया कि उनके ब्रांड "काला घोड़ा कच्ची घानी सरसों तेल" के नाम पर कौशल एग्रो द्वारा अवैध पैकिंग की जा रही है। अवध गोयल ने कोर्ट में यह भी दावा किया कि यह ब्रांड उनके नाम पर पंजीकृत है।

दोनों पक्षों ने पेश किए दावे

विवाद की जड़ में पारिवारिक मतभेद और ब्रांड स्वामित्व का टकराव है। अवध गोयल और कौशल गोयल चचेरे भाई हैं। कौशल गोयल का दावा है कि "काला घोड़ा" ब्रांड उनके ससुर संतोष अग्रवाल के नाम ट्रेडमार्क कार्यालय मुंबई में पंजीकृत है, और वे उनकी अनुमति से इसका उपयोग कर रहे हैं।

10 लाख रुपये से ज्यादा कीमत का तेल जब्त

फैक्ट्री से जब्त किए गए 280 टिन और 150 से अधिक पाउच की कुल कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। छानबीन के दौरान फैक्ट्री के ऑफिस से कुछ दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी।

अंतिम निर्णय कोर्ट पर निर्भर

न्यायालय आयुक्त ने बताया कि कार्रवाई के दौरान जो भी तथ्य सामने आए हैं, उन्हें रिपोर्ट में संकलित कर कोर्ट को सौंपा जाएगा। आगामी कानूनी कार्रवाई कोर्ट के फैसले पर निर्भर होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/280-tin-fake-mustard-oil-seas-raid-in-the-factory/article-23537

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.