इंदौर-देवास रोड पर 32 घंटे का भारी जाम, इलाज नहीं मिलने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Indore, MP

इंदौर-देवास रोड पर शुक्रवार को लगा 32 घंटे लंबा जाम तीन जिंदगियों के लिए जानलेवा साबित हुआ। इस भीषण ट्रैफिक में लगभग 4,000 वाहन फंसे रहे और समय पर इलाज न मिलने से इंदौर के किसान कमल पांचाल, शुजालपुर के कैंसर पीड़ित बलराम पटेल और गारी पिपल्या गांव के संदीप पटेल की मौत हो गई।

 केस 1: बहन की तेरहवीं में जा रहे बुजुर्ग को पड़ा हार्ट अटैक

इंदौर के बिजलपुर निवासी 62 वर्षीय कमल पांचाल अपनी बहन की तेरहवीं में शामिल होने के लिए परिवार के साथ कार से जा रहे थे। अर्जुन बड़ौदा के पास वे 8 किलोमीटर लंबे जाम में फंस गए। डेढ़ घंटे तक निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला। घबराहट और बेचैनी में कमल बेहोश हो गए। जब तक हॉस्पिटल पहुंचे, उनकी मौत हो चुकी थी।

केस 2: हार्ट पेशेंट को अस्पताल ले जाते वक्त हुआ दम

32 वर्षीय संदीप पटेल को सीने में दर्द की शिकायत पर इलाज के लिए इंदौर ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में जाम ने रास्ता रोक लिया। सिंगापुर टाउनशिप और तलावली चांदा के पास तीन घंटे फंसे रहे। संदीप की हालत बिगड़ती गई और एम्बुलेंस के अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

केस 3: ऑक्सीजन खत्म हुई, कैंसर पीड़ित की जान गई

शुजालपुर के 55 वर्षीय बलराम पटेल को परिजन कैंसर के इलाज के लिए इंदौर ला रहे थे। कार में दो ऑक्सीजन सिलेंडर थे, लेकिन जाम में दो घंटे फंसे रहने के कारण दोनों खत्म हो गए। तड़पते हुए बलराम की जान चली गई। अफसोस की बात यह रही कि मौत के बाद शव लेकर लौटने में भी परिवार को जाम का सामना करना पड़ा।

पुल निर्माण बना जाम का कारण

जाम का मुख्य कारण अर्जुन बड़ौदा के पास बन रहा पुल बताया गया है, जहां प्रशासन ने बिना सर्विस रोड या वैकल्पिक डायवर्जन के निर्माण कार्य शुरू कर दिया। भारी बारिश, कीचड़ और अव्यवस्थित ट्रैफिक की वजह से एम्बुलेंस, निजी वाहन और दोपहिया सभी प्रभावित हुए।

कांग्रेस ने जताई नाराजगी, टोल टैक्स रोकने की मांग

देवास जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने इंदौर कलेक्टर को पत्र लिखकर मांग की है कि जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं होता, सर्विस रोड बनाई जाए और टोल टैक्स की वसूली रोकी जाए। उन्होंने हालात की गंभीरता को देखते हुए तुरंत समाधान की मांग की।

बारिश में नहीं होगी चालानी कार्रवाई

जाम की गंभीरता को देखते हुए इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने मानसून के दौरान यातायात सुचारू रखने के निर्देश दिए हैं। वर्षा काल में चालानी कार्रवाई नहीं होगी और ट्रैफिक बाधाओं को रोकने के लिए सभी एजेंसियों को सक्रिय रहने को कहा गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर-देवास रोड पर 32 घंटे का भारी जाम, इलाज नहीं मिलने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Indore, MP

 केस 1: बहन की तेरहवीं में जा रहे बुजुर्ग को पड़ा हार्ट अटैक

इंदौर के बिजलपुर निवासी 62 वर्षीय कमल पांचाल अपनी बहन की तेरहवीं में शामिल होने के लिए परिवार के साथ कार से जा रहे थे। अर्जुन बड़ौदा के पास वे 8 किलोमीटर लंबे जाम में फंस गए। डेढ़ घंटे तक निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला। घबराहट और बेचैनी में कमल बेहोश हो गए। जब तक हॉस्पिटल पहुंचे, उनकी मौत हो चुकी थी।

केस 2: हार्ट पेशेंट को अस्पताल ले जाते वक्त हुआ दम

32 वर्षीय संदीप पटेल को सीने में दर्द की शिकायत पर इलाज के लिए इंदौर ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में जाम ने रास्ता रोक लिया। सिंगापुर टाउनशिप और तलावली चांदा के पास तीन घंटे फंसे रहे। संदीप की हालत बिगड़ती गई और एम्बुलेंस के अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

केस 3: ऑक्सीजन खत्म हुई, कैंसर पीड़ित की जान गई

शुजालपुर के 55 वर्षीय बलराम पटेल को परिजन कैंसर के इलाज के लिए इंदौर ला रहे थे। कार में दो ऑक्सीजन सिलेंडर थे, लेकिन जाम में दो घंटे फंसे रहने के कारण दोनों खत्म हो गए। तड़पते हुए बलराम की जान चली गई। अफसोस की बात यह रही कि मौत के बाद शव लेकर लौटने में भी परिवार को जाम का सामना करना पड़ा।

पुल निर्माण बना जाम का कारण

जाम का मुख्य कारण अर्जुन बड़ौदा के पास बन रहा पुल बताया गया है, जहां प्रशासन ने बिना सर्विस रोड या वैकल्पिक डायवर्जन के निर्माण कार्य शुरू कर दिया। भारी बारिश, कीचड़ और अव्यवस्थित ट्रैफिक की वजह से एम्बुलेंस, निजी वाहन और दोपहिया सभी प्रभावित हुए।

कांग्रेस ने जताई नाराजगी, टोल टैक्स रोकने की मांग

देवास जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने इंदौर कलेक्टर को पत्र लिखकर मांग की है कि जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं होता, सर्विस रोड बनाई जाए और टोल टैक्स की वसूली रोकी जाए। उन्होंने हालात की गंभीरता को देखते हुए तुरंत समाधान की मांग की।

बारिश में नहीं होगी चालानी कार्रवाई

जाम की गंभीरता को देखते हुए इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने मानसून के दौरान यातायात सुचारू रखने के निर्देश दिए हैं। वर्षा काल में चालानी कार्रवाई नहीं होगी और ट्रैफिक बाधाओं को रोकने के लिए सभी एजेंसियों को सक्रिय रहने को कहा गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/3-32-hours-of-heavy-jam-on-indore-dewas-road-due/article-25796

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.