- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- टीकमगढ़ में अवैध खनन करने वाले 3 लोगों पर ठोका साढ़े 23 करोड़ जुर्माना
टीकमगढ़ में अवैध खनन करने वाले 3 लोगों पर ठोका साढ़े 23 करोड़ जुर्माना
Teekamgar, MP
टीकमगढ़ में बड़ी कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप है. खनिज विभाग ने भारी भरकम जुर्माने का प्रस्ताव कलेक्टर के पास भेजा
टीकमगढ़ जिला प्रशासन ने अवैध खनन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. अवैध खनन करने के मुख्य आरोपी सहित 3 लोगों पर साढ़े 23 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका गया है. ये मुख्य आरोपी भोपाल में फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले का साला है. मुख्य आरोपी मोइन खान और उनके 3 सहयोगियों पर खनिज विभाग ने भारी भरकम जुर्माना ठोका तो खनन माफिया में हड़कंप मच गया.
लीज खत्म होने के बाद भी खनन का काम जारी रखा
खनिज विभाग के अनुसार मोइन खान पर आरोप है कि उसने अपने 2 सहयोगियों के साथ मिलकर क्रेशर लीज 2017 में समाप्त हो जाने के बाद भी अवैध रूप से उत्खनन किया. इस प्रकार जिला प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर ये लोग अवैध खनन करते रहे. ये पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के प्रेमपुरा गांव का है. यहां 8 मार्च को खनिज विभाग और एसडीएम की टीम ने लक्ष्मी स्टोन क्रेशर पर छापा मारा. इस दौरान जांच में टीम को पता चला कि क्रेशर लीज 2017 में समाप्त हो जाने के बावजूद अवैध रूप से उत्खनन किया जा रहा है.
आरोपियों ने टीकमगढ़ में कई जगहों पर खरीदी जमीन
खनिज विभाग की टीम ने अवैध उत्खनन और भंडारण की नापपौल करने के बाद कुल 23 करोड़ 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. इस संबंध में आरोपियों को नोटिस जारी किए गए हैं. सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी मोइन खान भोपाल में फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले मुख्य आरोपी अफजल खान का साला है. पुलिस के मुताबिक अफजल खान ने जो अवैध कमाई की, उसे मोइन खान के जरिए टीकमगढ़ में जमीन खरीदने और अन्य व्यापारों में निवेश किया है. मोइन खान अभी भी फरार चल रहा है और उसकी तलाश जारी है.

कलेक्टर न्यायालय में पेश होगा जुर्माने का प्रस्ताव
इस मामले में टीकमगढ़ एसडीएम संजय दुबे का कहना है "क्रेशर की लीज 2017 में खत्म हो गई थी. इसके बाद खनन का काम होता रहा. खनिज विभाग ने साढ़े 23 करोड़ का जुर्माना प्रस्तावित किया है. इस प्रस्ताव को कलेक्टर न्यायालय में पेश किया जाएगा. कलेक्टर ही तय करेंगे कि जुर्माना कितना लगेगा."
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए