- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मां-बेटे सहित 3 की मौत, एक महिला का शव नाले में मिला
मां-बेटे सहित 3 की मौत, एक महिला का शव नाले में मिला
Jabalpur, MP
पाटन-शहपुरा रोड पर शनिवार रात एक भयानक हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार सफेद क्रेटा कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी।
इस हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार सुबह घटनास्थल पर तलाशी अभियान के दौरान एक अन्य महिला का शव नाले में मिला। सभी घायलों का इलाज जबलपुर के निजी अस्पताल में जारी है।
हादसे का पूरा घटनाक्रम
शहपुरा निवासी शेख रफीक की पत्नी शकीला-बी अपने दो बेटों शोएब और फैजान के साथ बाइक से चालीसवां में शामिल होने पाटन गई थी। घर लौटते समय ग्वारी गांव के पास तेज रफ्तार सफेद क्रेटा कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक लोहे की रेलिंग से टकराकर चकनाचूर हो गई।
मौके पर ही शकीला-बी की मौत, बेटा फैजान ने दम तोड़ा
घटना स्थल पर शकीला-बी की मौत हो गई। बेटा फैजान की हालत गंभीर होने पर इलाज के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई। साथ ही एक महिला फागनी बाई की लाश नाले से बरामद हुई।
घायल अब भी अस्पताल में
हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका इलाज जबलपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस कर रही गहन जांच
पाटन पुलिस वाहन संख्या एमपी-20 जेडएन 8904 के आधार पर ड्राइवर की पहचान व घटना की तहकीकात में जुटी है। एसडीओपी लोकेश डाबर ने बताया कि घायलों के बयान नहीं मिलने के कारण पूछताछ फिलहाल नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
ग्रामीण बोले- रेलिंग ने बचाई जान
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि लोहे की रेलिंग ने कार को सीधे नाले में गिरने से रोक दिया, वरना कार भी नाले में समा जाती। इससे और बड़े हादसे से बचाव हुआ।
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि लाइव अपडेट्स, वीडियो और खास रिपोर्ट्स के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तुरंत पाइए।
हर जरूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर।
👉 जुड़ें हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से –
🔴 व्हाट्सप्प चैनल : https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक : https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम : https://www.instagram.com/dainikjagranmp.cg/
🔴 यूट्यूब : https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक—
आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए