- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- छत्तीसगढ़ में दो सड़क हादसों में 3 की मौत: रायपुर में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, जांजगीर में भिड़ीं स्...
छत्तीसगढ़ में दो सड़क हादसों में 3 की मौत: रायपुर में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, जांजगीर में भिड़ीं स्कूटी-बाइक
Raipur,C.G
छत्तीसगढ़ में शनिवार देर रात और रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।
पहला हादसा रायपुर जिले के गोबरा नवापारा इलाके में हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक से जा भिड़ी। वहीं दूसरा हादसा जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ, जहां स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
पहला हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत
रायपुर के नवागांव निवासी डेमन साहू (40) और जितेंद्र ध्रुव (40) शनिवार रात किसी काम से गांव लौट रहे थे। नवागांव-रायपुर रोड पर करीब 9:15 बजे उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक लोहे की सरियों से भरा हुआ था और ड्राइवर ने कोई चेतावनी संकेत नहीं लगाया था। अंधेरे में ट्रक दिखाई न देने से दोनों दोस्त सीधा पिछले हिस्से से टकरा गए।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों का सिर फट गया और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और ट्रक को जब्त कर लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दोनों ही परिवार में अकेले कमाने वाले थे, जिससे घरों में कोहराम मच गया है।
दूसरा हादसा: जांजगीर-चांपा में स्कूटी-बाइक भिड़ी, एक की मौत
पामगढ़ थाना क्षेत्र के कोसला-भदरा मार्ग पर शनिवार शाम स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 25 वर्षीय अजीत कश्यप की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, अजीत अपने साथी उमेंद्र पटेल और शंकर पटेल के साथ पामगढ़ से गांव लौट रहा था। दूसरी ओर, पनगांव निवासी युवराज साहू स्कूटी से भदरा गांव के बाजार में सब्जियां बेचने जा रहा था।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। अजीत को सिर में गंभीर चोट लगी। उसे पहले सीएचसी पामगढ़ और फिर बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में स्कूटी सवार युवराज साहू समेत तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए