कुएं में तड़प-तड़पकर 3 मजदूरों की मौत, 24 घंटे बीते, आखिर कब आएंगे शव

Chindwada, MP

छिंदवाड़ा में कुएं में फंसे 3 लोगों की मौत की पुष्टि सीएम मोहन यादव ने कर दी. मृतकों के शव निकालने के प्रयास जारी हैं.

छिंदवाड़ा

 जिले के खुनाझिर खुर्द गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया था. पुराने कुएं से मलबा निकालने के दौरान दबे तीन मजदूरों की आखिरकार मौत हो गई. उन्हें बचाने के लिए NDRF की टीम और जिला प्रशासन ने करीब 24 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफल नहीं रहा. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' के जरिए तीनों की मौत की पुष्टि की है. इसके साथ ही परिजन को चार-चार लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान भी किया है.

कैसे हुआ हादसा
घटना मंगलवार की छिंदवाड़ा जिले के खुनाझिर खुर्द गांव की है. यहांं एक पुराने कुएं को गहरा कर मरम्मत किया जाना था. इसी के चलते खुदाई कर कुएं को गहरा किया जा रहा था और मलबे को बाहर निकालकर फेंका जा रहा है. इस काम को 6 मजदूर कर रहे थे. इनमें से 3 मजदूर कुएं में नीचे उतरकर गहरीकरण का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान कुआं अचानक धंसने लगा. जब तक मजदूर कुएं से बाहर निकल पाते, तब तक कुआं पूरा धंस गया और तीन मजदूर मलबे में दब गए.

    24 घंटे बीत जाने के बाद भी कंप्लीट नहीं हुआ रेस्क्यू
    हादसे के बाद जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम ने तीनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास किया. लेकिन जब तीनों मजदूरों की जान नहीं बचाई जा सकती तो उनके शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. 24 घंटे से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अभी तक तीनों मजदूरों की बॉडी को बाहर नहीं निकला जा सका है. रेस्क्यू कर रहे अधिकारियों का कहना है कि अभी भी करीब 5 से 6 घंटे और लगेंगे, तब जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन कंप्लीट हो पाएगा.''

      ऐसे शुरु हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
      कुएं का मलबा निकलते वक्त कुआं धंस जाने से तीन मजदूर मलबे में दब गए. पहले तो जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया लेकिन जब मजदूर बाहर नहीं निकले जा सके तो करीब रात 10:00 बजे एनडीआरएफ की टीम को बुलाना पड़ा. एनडीआरएफ की टीम ने पहले T आकार का गड्डा बनाया लेकिन उसमें भी सफलता हासिल नहीं हो पाई. रात ज्यादा होने की वजह से बुधवार सुबह करीब 6:00 बजे से रैंप बनाकर मजदूरों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया. लेकिन करीब 2:00 बजे तीनों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया.

        कुएं में भर चुका है पानी, शव निकालने की मशक्कत जारी
        लगातार चल रहे रेस्क्यू के बाद अब कुएं में पानी भर चुका है. रैंप बनाकर मजदूरों को निकलने का प्रयास किया जा रहा है. रेस्क्यू में जुटी टीम के सदस्यों का कहना है कि अभी भी 5 से 6 घंटे का समय लग सकता है.

        CHHINDWARA WELL RESCUE OPERATION
        मलबे में दबने से तीन मजदूरों की मौत 
         
        परिजनों ने लगाया प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
        कुआं बनाने का काम कर रहे मजदूरों के परिजनों का कहना है कि, ''वह हर साल अलग-अलग इलाकों में ऐसे कुएं के काम करने जाते हैं. मंगलवार को जब मजदूर कुएं में फंसे थे तो उनके सर बाहर दिखाई दे रहे थे और वह बात कर रहे थे. प्रशासन ने जेसीबी और पोकलेन मशीन जैसे ही कुएं में डाली मलबा और धंस गया और उनके साथी पूरी तरह दब गए. जब की सुरक्षित तरीके से उन्हें पहले ही निकाला जा सकता था.'' हालांकि हादसा होने के बाद से ही छिंदवाड़ा कलेक्टर एसपी और प्रशासनिक अमला पूरी रात कुएं के नजदीक ही मौजूद रहा.

        CHHINDWARA WELL RESCUE OPERATION
        शवों को निकालने का प्रयास जारी है 

        हादसे पर मोहन यादव, कमलनाथ ने जताया दुख
        हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व सीएम कमलनाथ और कांग्रेस नेता नकुलनाथ ने दुख जाताया है. सीएम मोहन यादव ने मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि, ''छिंदवाड़ा जिले अंतर्गत ग्राम खूनाझिरखुर्द में निजी जमीन पर पुराने कुएं के गहरीकरण के दौरान मिट्टी धंसने से हुई दुर्घटना में 3 मजदूरों की असामयिक मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है. पुलिस बल, होमगार्ड और एनडीआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू कर मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने का हरसंभव प्रयास किया, परन्तु बचाया नहीं जा सका. नियमानुसार, शासन की ओर से सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी. परमपिता परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करे, यही प्रार्थना करता हूँ.''

        पूर्व सीएम कमलनाथ ने 'X' हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, ''छिंदवाड़ा के खुनाझिर खुर्द गांव में निर्माणाधीन कुएं के धसने से हुए दुखद हादसे में 3 लोगों कि मृत्यु की दुर्घटना पर मैं गहरा शोक व्यक्त करता हूँ. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं. ओम शांति.'' वहीं नकुलनाथ ने लिखा कि, ''छिंदवाड़ा के खुनाझिर खुर्द गांव में निर्माणाधीन कुएं के धसने से हुए दुखद हादसे में 3 लोगों का निधन अत्यंत पीड़ादायक है. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.''

        -----------------

        हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
        🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
        🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
        🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
        🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

        📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
        👉 आज ही जुड़िए

        www.dainikjagranmpcg.com
        15 Jan 2025 By दैनिक जागरण

              https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/3-laborers-died-in-agony-in-the-well-in-chhindwara/article-7753

              खबरें और भी हैं

              सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

              टाप न्यूज

              सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

              मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
              मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
              सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

              रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

              प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
              मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
              रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

              ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

              भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
              देश विदेश 
              ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

              2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

              संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
              देश विदेश 
              2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

              बिजनेस

              ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
              एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
              पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
              शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
              BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
              शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
              Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.