- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- MP के ISI से जुड़े 3 युवक गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस का दावा- मंदिर, ढाबा और मिलिट्री कैंप थे निशाने पर
MP के ISI से जुड़े 3 युवक गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस का दावा- मंदिर, ढाबा और मिलिट्री कैंप थे निशाने पर
भोपाल (म.प्र.)
दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश के 3 युवकों को ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार किया। मंदिर, ढाबा और सैन्य कैंप थे निशाने पर।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मध्य प्रदेश के तीन युवकों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर, दिल्ली-सोनीपत हाईवे के एक मशहूर ढाबे और हरियाणा के सैन्य कैंप को निशाना बनाने की तैयारी में थे। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान टीकमगढ़ जिले के नेगुवां गांव निवासी अनमोल राय, ग्वालियर के डबरा निवासी राजवीर और विवेक बंजारा के रूप में हुई है। तीनों को दिल्ली पुलिस की टीम गांव से अपने साथ लेकर गई। मामला सामने आने के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई है और स्थानीय लोग भी हैरान हैं कि मजदूरी करने वाले युवक इतने बड़े नेटवर्क से कैसे जुड़ गए।
प्रारंभिक जांच के मुताबिक तीनों आरोपी दिल्ली में मजदूरी का काम कर चुके हैं। इसी दौरान इनके संपर्क संदिग्ध लोगों से बने। एसीपी स्पेशल सेल पीएस कुशवाहा के अनुसार आरोपियों के मोबाइल फोन से कई संदिग्ध ई-मेल और सोशल मीडिया चैट मिली हैं। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ खास जगहों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को भेजे गए थे। पुलिस का कहना है कि मोबाइल ऑडियो और वीडियो कॉल रिकॉर्ड में भी संदिग्ध विदेशी नंबरों से संपर्क के संकेत मिले हैं। फिलहाल एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपियों को इस काम के बदले पैसे या कोई और मदद दी गई थी या नहीं। बताया जा रहा है कि तीनों की गिरफ्तारी शुक्रवार को की गई थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से इसकी जानकारी बाद में सामने आई।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यह कार्रवाई ‘गैंग बस्ट ऑपरेशन 2.0’ के तहत की। इसी ऑपरेशन में अलग-अलग राज्यों से शाहजाद भट्टी मॉड्यूल से जुड़े 9 संदिग्ध ऑपरेटिव्स पकड़े गए थे। पूछताछ के दौरान पता चला कि मॉड्यूल दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर की रेकी करा चुका था। वहां तैनात पुलिस और अर्धसैनिक बलों को निशाना बनाने की योजना थी ताकि फायरिंग कर दहशत फैलाई जा सके। इसके अलावा दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर स्थित एक बड़े ढाबे पर ग्रेनेड हमला करने का भी टास्क दिया गया था। जांच एजेंसियों का मानना है कि वहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं, इसलिए हमला होने पर भारी नुकसान हो सकता था। हरियाणा के हिसार स्थित सैन्य कैंप की भी रेकी किए जाने की बात सामने आई है। आरोपियों ने कैंप और आसपास के वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे थे। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कुछ थाने भी मॉड्यूल के निशाने पर थे। फिलहाल स्पेशल सेल पूरे नेटवर्क, फंडिंग और सीमा पार कनेक्शन की जांच में जुटी हुई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए