पिकअप में सवार थे 30 लोग, स्टीयरिंग फेल होने से खाई में गिरा वाहन, 3 की मौत, 27 घायल

JABALPUR, MP

जबलपुर के बरेला में सवारियों से ओवरलोड पिकअप वाहन खाई में गिर गया. हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई.

मध्य प्रदेश के जबलपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया. बुधवार शाम को बरेला थाना क्षेत्र के काशी महागवा गांव में तेज रफ्तार पिकअप वाहन खाई में पलट गया. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है. वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पिकअप में सवार थे 30 लोग
जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन में सवार राजकुमार ने बताया कि, ''एटाखेड़ा के रहने वाले 30 लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर चिरई पानी गांव में एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इन 30 लोगों में महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग के साथ युवा भी शामिल थे. सभी लोग अपने गांव से मात्र 5 किलोमीटर चले थे तभी ओवर लोड होने की वजह से पिकअप का स्टीयरिंग फेल हो गया और पिकअप खाई में गिर गया. हादसे में मेर सिंह, हरेंदाबाई और धूमकेतु की मौके पर ही मौत हो गई.''

ओवरलोड होने के चलते पलटा वाहन
बरेला थाने की प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने बताया कि, ''ग्रामीण इलाकों में लोग पिकअप वाहनों का इस्तेमाल सवारी गाड़ी के रूप में करते हैं और पुलिस की समझाइए नहीं मानते. इसी लापरवाही के चलते हादसे होते हैं. चूंकि वाहन ओवरलोड था, इसलिए खाई में पलट गया और तीन लोगों की जान चली गई.''

सवारी गाड़ी के रूप में हो रहा पिकअप का इस्तेमाल
बता दें कि, जबलपुर में पहले भी एक पिकअप वाहन पलट गया था. जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी. वह घटना सिहोरा की थी. जबलपुर के ग्रामीण इलाकों में पिकअप का इस्तेमाल सवारी गाड़ी के रूप में लगातार हो रहा है. प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद इस पर रोक नहीं लग पा रही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Feb 2025 By दैनिक जागरण

पिकअप में सवार थे 30 लोग, स्टीयरिंग फेल होने से खाई में गिरा वाहन, 3 की मौत, 27 घायल

JABALPUR, MP

मध्य प्रदेश के जबलपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया. बुधवार शाम को बरेला थाना क्षेत्र के काशी महागवा गांव में तेज रफ्तार पिकअप वाहन खाई में पलट गया. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है. वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पिकअप में सवार थे 30 लोग
जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन में सवार राजकुमार ने बताया कि, ''एटाखेड़ा के रहने वाले 30 लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर चिरई पानी गांव में एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इन 30 लोगों में महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग के साथ युवा भी शामिल थे. सभी लोग अपने गांव से मात्र 5 किलोमीटर चले थे तभी ओवर लोड होने की वजह से पिकअप का स्टीयरिंग फेल हो गया और पिकअप खाई में गिर गया. हादसे में मेर सिंह, हरेंदाबाई और धूमकेतु की मौके पर ही मौत हो गई.''

ओवरलोड होने के चलते पलटा वाहन
बरेला थाने की प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने बताया कि, ''ग्रामीण इलाकों में लोग पिकअप वाहनों का इस्तेमाल सवारी गाड़ी के रूप में करते हैं और पुलिस की समझाइए नहीं मानते. इसी लापरवाही के चलते हादसे होते हैं. चूंकि वाहन ओवरलोड था, इसलिए खाई में पलट गया और तीन लोगों की जान चली गई.''

सवारी गाड़ी के रूप में हो रहा पिकअप का इस्तेमाल
बता दें कि, जबलपुर में पहले भी एक पिकअप वाहन पलट गया था. जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी. वह घटना सिहोरा की थी. जबलपुर के ग्रामीण इलाकों में पिकअप का इस्तेमाल सवारी गाड़ी के रूप में लगातार हो रहा है. प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद इस पर रोक नहीं लग पा रही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/30-people-were-riding-in-pickup-vehicle-3-killed-in/article-11906

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.