MP के 30 % स्टूडेंट्स ने चुना हिंदी मीडियम में MBBS का ऑप्शन, 3 राज्य कतार में

JAGRAN DESK

मध्य प्रदेश के 30% छात्रों ने हिंदी मीडियम एमबीबीएस का ऑप्शन चुना है. एमपी के अलावा अन्य राज्य भी इस पैटर्न को लागू करने की तैयारी कर रहे हैं.

मध्य प्रदेश में एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई हिंदी मीडियम से भी हो सकेगी. प्रदेश के 30 % स्टूडेंट्स ने हिंदी मीडियम से मेडिकल की पढ़ाई करने का विकल्प चुना है. ऐसा करने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है. और भी राज्य इस कदम में आगे बढ़ रहे हैं. 

दो साल पहले हुई थी शुरुआत

प्रदेश में हिंदी में भी मेडिकल की पढ़ाई कराने के प्रोग्राम की शुरुआत 2022 में की गई थी. इस बार 30% स्टूडेंट्स ऐसे हैं, जिन्होंने  हिंदी मीडियम MBBS प्रोग्राम का ऑप्शन चुना है. दरअसल इस प्रोग्राम को लागू करने के लिए प्रदेश को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा था. मसलन-  कठिन मेडिकल टर्मिनोलॉजी को हिंदी में लिखना, बाई-लिंगुअल टेक्सट बुक को लाना ताकि स्टूडेंट्स विषय को अच्छे से समझ सकें.

मध्य प्रदेश के अलावा  राजस्थान, बिहार और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों ने इस पैटर्न में  पढ़ाई कराने के लिए दिलचस्पी दिखाई है. इसे फॉलो भी करना शुरू कर दिया है. 

मध्य प्रदेश ने अक्टूबर 2022 में फर्स्ट ईयर मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री और फिजियोलॉजी टेक्स्ट बुक का हिंदी में ट्रांसलेशन किया था. अटल बिहारी वाजपेई हिंदी विश्वविद्यालय, भोपाल को मेडिकल टेक्स्टबुक्स के ट्रांसलेशन का काम सौंपा गया है. फिलहाल केवल फर्स्ट और सेकंड ईयर के स्टूडेंट्स के पास हिंदी मेडिकल टेक्स्टबुक है. अधिकारियों को उम्मीद है कि अन्य टेक्स्ट बुक्स जल्द ही तैयार हो जाएंगी.

इस काम के लिए देश का पहला राज्य बना MP 

मध्य प्रदेश में हिंदी में MBBS की शुरुआत एक अहम कदम है. हिंदी एमबीबीएस शुरू करने वाले ग्वालियर के गजरा राजा मेडिकल कॉलेज (GRMC) के डीन ने मीडिया को बताया कि हिंदी मीडियम के स्कूलों से आने वाले 30-40% छात्रों ने हिंदी MBBS का ऑप्शन चुना है. उधर एमपी के इस कदम ने कई एक्सपर्ट के बीच बहस छेड़ दी है और ये एक्सपर्ट हिंदी मीडियम MBBS के पक्ष और विपक्ष में बट गए हैं. मसलन-हिंदी भाषा के छात्र अक्सर पारंपरिक हिंदी शब्दों जैसे Bone के लिए ‘अस्थि' या Stomach के लिए ‘अमाशय' कहना पसंद नहीं करते. इसके बजाय वे अंग्रेजी के शब्द से अधिक परिचित लगते हैं और वे हिंदी और अंग्रेजी को मिलाकर यानी ‘हिंग्लिश' को प्राथमिकता देते हैं.  कुल मिलाकर इसके प्रभाव को देखने के लिए हमें कुछ वक्त का इंतजार करना होगा. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Nov 2024 By दैनिक जागरण

MP के 30 % स्टूडेंट्स ने चुना हिंदी मीडियम में MBBS का ऑप्शन, 3 राज्य कतार में

JAGRAN DESK

मध्य प्रदेश में एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई हिंदी मीडियम से भी हो सकेगी. प्रदेश के 30 % स्टूडेंट्स ने हिंदी मीडियम से मेडिकल की पढ़ाई करने का विकल्प चुना है. ऐसा करने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है. और भी राज्य इस कदम में आगे बढ़ रहे हैं. 

दो साल पहले हुई थी शुरुआत

प्रदेश में हिंदी में भी मेडिकल की पढ़ाई कराने के प्रोग्राम की शुरुआत 2022 में की गई थी. इस बार 30% स्टूडेंट्स ऐसे हैं, जिन्होंने  हिंदी मीडियम MBBS प्रोग्राम का ऑप्शन चुना है. दरअसल इस प्रोग्राम को लागू करने के लिए प्रदेश को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा था. मसलन-  कठिन मेडिकल टर्मिनोलॉजी को हिंदी में लिखना, बाई-लिंगुअल टेक्सट बुक को लाना ताकि स्टूडेंट्स विषय को अच्छे से समझ सकें.

मध्य प्रदेश के अलावा  राजस्थान, बिहार और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों ने इस पैटर्न में  पढ़ाई कराने के लिए दिलचस्पी दिखाई है. इसे फॉलो भी करना शुरू कर दिया है. 

मध्य प्रदेश ने अक्टूबर 2022 में फर्स्ट ईयर मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री और फिजियोलॉजी टेक्स्ट बुक का हिंदी में ट्रांसलेशन किया था. अटल बिहारी वाजपेई हिंदी विश्वविद्यालय, भोपाल को मेडिकल टेक्स्टबुक्स के ट्रांसलेशन का काम सौंपा गया है. फिलहाल केवल फर्स्ट और सेकंड ईयर के स्टूडेंट्स के पास हिंदी मेडिकल टेक्स्टबुक है. अधिकारियों को उम्मीद है कि अन्य टेक्स्ट बुक्स जल्द ही तैयार हो जाएंगी.

इस काम के लिए देश का पहला राज्य बना MP 

मध्य प्रदेश में हिंदी में MBBS की शुरुआत एक अहम कदम है. हिंदी एमबीबीएस शुरू करने वाले ग्वालियर के गजरा राजा मेडिकल कॉलेज (GRMC) के डीन ने मीडिया को बताया कि हिंदी मीडियम के स्कूलों से आने वाले 30-40% छात्रों ने हिंदी MBBS का ऑप्शन चुना है. उधर एमपी के इस कदम ने कई एक्सपर्ट के बीच बहस छेड़ दी है और ये एक्सपर्ट हिंदी मीडियम MBBS के पक्ष और विपक्ष में बट गए हैं. मसलन-हिंदी भाषा के छात्र अक्सर पारंपरिक हिंदी शब्दों जैसे Bone के लिए ‘अस्थि' या Stomach के लिए ‘अमाशय' कहना पसंद नहीं करते. इसके बजाय वे अंग्रेजी के शब्द से अधिक परिचित लगते हैं और वे हिंदी और अंग्रेजी को मिलाकर यानी ‘हिंग्लिश' को प्राथमिकता देते हैं.  कुल मिलाकर इसके प्रभाव को देखने के लिए हमें कुछ वक्त का इंतजार करना होगा. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/30-students-of-mp-chose-mbbs-option-in-hindi-medium/article-3006

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.