भोपाल में 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप का आगाज़, प्रदेश के 32 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

Bhopal, MP

राजधानी भोपाल के तात्याटोपे स्टेडियम स्थित स्नूकर हॉल में बुधवार को राज्य स्तरीय 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 4 से 7 जून तक आयोजित की जा रही है, जिसमें मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित 32 प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी कुशलता का प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक राकेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर 6 रेड स्नूकर के वर्ल्ड चैंपियन कमल चावला भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने राकेश गुप्ता का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उपस्थित खिलाड़ियों को खेल से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी।

“मंच मिलेगा तो प्रतिभाएं उभरेंगी”: राकेश गुप्ता

खेल संचालक राकेश गुप्ता ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा, “प्रदेश सरकार हर खेल को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्पित है। इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देती हैं और नई प्रतिभाओं को उभरने का अवसर मिलता है।” उद्घाटन के बाद उन्होंने स्वयं भी स्नूकर की बॉल चलाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

पहले दिन के प्रमुख मुकाबले: एक से बढ़कर एक प्रदर्शन

प्रतियोगिता के पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे:

  • अरबाज खान ने हर्ष बोयत को 4-2 से हराया

  • मल्कीत सिंह ने शैलेष बाजपेयी को 4-1 से पराजित किया

  • शुभम जैन ने दिव्य प्रकाश को 4-2 से मात दी

  • मोहनीश ने वसीम अली को 4-0 से हराया

  • आर्यन तिवारी ने साहिल खान को 4-0 से परास्त किया

  • उजेर खान ने सैयद तामीर को 4-0 से शिकस्त दी

  • आकाश मालवीय ने एम.डी. रिजवान को 4-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया

7 जून तक चलेगी प्रतियोगिता

यह चार दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 7 जून तक चलेगी, जिसमें नॉकआउट दौर के मुकाबले और फाइनल सहित विजेताओं की घोषणा की जाएगी। आयोजकों का कहना है कि यह टूर्नामेंट प्रदेश में स्नूकर जैसे गंभीर और संतुलित खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jun 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप का आगाज़, प्रदेश के 32 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

Bhopal, MP

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक राकेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर 6 रेड स्नूकर के वर्ल्ड चैंपियन कमल चावला भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने राकेश गुप्ता का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उपस्थित खिलाड़ियों को खेल से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी।

“मंच मिलेगा तो प्रतिभाएं उभरेंगी”: राकेश गुप्ता

खेल संचालक राकेश गुप्ता ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा, “प्रदेश सरकार हर खेल को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्पित है। इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देती हैं और नई प्रतिभाओं को उभरने का अवसर मिलता है।” उद्घाटन के बाद उन्होंने स्वयं भी स्नूकर की बॉल चलाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

पहले दिन के प्रमुख मुकाबले: एक से बढ़कर एक प्रदर्शन

प्रतियोगिता के पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे:

  • अरबाज खान ने हर्ष बोयत को 4-2 से हराया

  • मल्कीत सिंह ने शैलेष बाजपेयी को 4-1 से पराजित किया

  • शुभम जैन ने दिव्य प्रकाश को 4-2 से मात दी

  • मोहनीश ने वसीम अली को 4-0 से हराया

  • आर्यन तिवारी ने साहिल खान को 4-0 से परास्त किया

  • उजेर खान ने सैयद तामीर को 4-0 से शिकस्त दी

  • आकाश मालवीय ने एम.डी. रिजवान को 4-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया

7 जून तक चलेगी प्रतियोगिता

यह चार दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 7 जून तक चलेगी, जिसमें नॉकआउट दौर के मुकाबले और फाइनल सहित विजेताओं की घोषणा की जाएगी। आयोजकों का कहना है कि यह टूर्नामेंट प्रदेश में स्नूकर जैसे गंभीर और संतुलित खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/32-players-of-the-state-starting-6-red-snooker-championship/article-23203

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.