दतिया में पुलिसकर्मी से 3.37 लाख की ठगी, टेलीग्राम ग्रुप से दिया क्रिप्टो निवेश का झांसा

Datia, MP

दतिया जिले में एक बड़ा साइबर फ्रॉड सामने आया है। टेलीग्राम ग्रुप के जरिए ठगों ने एक पुलिसकर्मी को बिटकॉइन में निवेश का झांसा देकर 3 लाख 37 हजार रुपए की ठगी कर ली। मामला दर्ज होने के बाद साइबर सेल जांच में जुट गई है।

ऐसे फंसा पुलिसकर्मी

जानकारी के अनुसार, आरक्षक राम सिंह यादव (30), पदस्थ डीपीओ वारंट सेल, दतिया को टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़ा गया। यहां अभिराज भट्ट नाम के व्यक्ति ने उन्हें बिटकॉइन (BTC/USDT) में निवेश कर मोटा मुनाफा देने का लालच दिया।

पहले छोटे निवेश पर कुछ मुनाफा दिखाकर ठगों ने विश्वास जीता और फिर उन्हें बड़े निवेश के लिए तैयार कर लिया।

यूपीआई और बैंक ट्रांसफर से भेजे पैसे

आरोपियों ने विभिन्न यूपीआई आईडी और बैंक खातों पर बार-बार पैसे ट्रांसफर करने को कहा। इस तरह पुलिसकर्मी ने कुल 3,37,100 रुपए अलग-अलग ट्रांजैक्शनों में भेज दिए।

विद्ड्रोल पर लगाया रोक

जब पीड़ित ने पैसे निकालने की कोशिश की तो ठगों ने "टास्क पूरा करने" का बहाना बनाकर विद्ड्रोल रोक दिया। बाद में उन्होंने भुगतान से साफ इनकार कर दिया।

जांच में जुटी साइबर सेल

पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए चैट और ट्रांजैक्शन के सभी सबूत पुलिस को सौंप दिए। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फाइल साइबर टीम को सौंप दी है। जांच जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Aug 2025 By दैनिक जागरण

दतिया में पुलिसकर्मी से 3.37 लाख की ठगी, टेलीग्राम ग्रुप से दिया क्रिप्टो निवेश का झांसा

Datia, MP

ऐसे फंसा पुलिसकर्मी

जानकारी के अनुसार, आरक्षक राम सिंह यादव (30), पदस्थ डीपीओ वारंट सेल, दतिया को टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़ा गया। यहां अभिराज भट्ट नाम के व्यक्ति ने उन्हें बिटकॉइन (BTC/USDT) में निवेश कर मोटा मुनाफा देने का लालच दिया।

पहले छोटे निवेश पर कुछ मुनाफा दिखाकर ठगों ने विश्वास जीता और फिर उन्हें बड़े निवेश के लिए तैयार कर लिया।

यूपीआई और बैंक ट्रांसफर से भेजे पैसे

आरोपियों ने विभिन्न यूपीआई आईडी और बैंक खातों पर बार-बार पैसे ट्रांसफर करने को कहा। इस तरह पुलिसकर्मी ने कुल 3,37,100 रुपए अलग-अलग ट्रांजैक्शनों में भेज दिए।

विद्ड्रोल पर लगाया रोक

जब पीड़ित ने पैसे निकालने की कोशिश की तो ठगों ने "टास्क पूरा करने" का बहाना बनाकर विद्ड्रोल रोक दिया। बाद में उन्होंने भुगतान से साफ इनकार कर दिया।

जांच में जुटी साइबर सेल

पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए चैट और ट्रांजैक्शन के सभी सबूत पुलिस को सौंप दिए। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फाइल साइबर टीम को सौंप दी है। जांच जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/337-lakh-cheated-from-telegram-group-in-datia/article-31526

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.