सीने पर अमित शाह की तस्वीर, चिलचिलाती गर्मी में 350 किमी की पदयात्रा, गृहमंत्री का जबरा फैन

Gwalior, MP

अमित शाह के जबरे फैन का नाम जुगल किशोर जोशी है. उसने उनका टैटू अपने सीने पर बनवा रखा है.

एक युवक देश के गृहमंत्री अमित शाह का इस कदर दीवाना है कि उसने अपने सीने पर उनका टैटू बनवा रखा है. अब उसकी एक ही इच्छा है कि वो केन्द्रीय मंत्री शाह से मिले. इसके लिए उसने करीब साढे तीन सौ किलोमीटर लंबी ग्वालियर से दिल्ली की पैदल यात्रा भी शुरू कर दी है. अमित शाह देश के लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद केन्द्रीय मंत्री का नंबर आता है. उन्हें राजनीति का चाणक्य कहा जाता है. अमित शाह के प्रति ग्वालियर शहर के एक युवक में गजब की दीवानगी देखने को मिली है.

युवक के सीने पर अमित शाह का टैटू
जुगल किशोर जोशी नामक इस युवक ने अपनी दीवानगी दिखाने के लिए अपने सीने पर अमित शाह का परमानेंट टैटू बनवाया है. उसे अपने सीने पर टैटू बनवाने में तकरीबन 6 घंटे का समय लगा. इस दौरान उसे दर्द भी हुआ. लेकिन अमित शाह के प्रति उसकी दीवानगी के सामने उसे यह दर्द फीका लगा. जुगल किशोर ने ग्वालियर से दिल्ली तक के लिए पैदल यात्रा शुरू कर दी है. वह दिल्ली जाकर अमित शाह से मुलाकात करना चाहता है.

अमित शाह को आदर्श मानता है जुगल किशोर
दिलचस्प बात यह है कि शहर में जब लोगों को पता चला कि एक युवा जुगल जोशी जो भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता भी है. इसके बाद हौसला अफजाई के लिए कई लोग उससे मिलने पहुंच गए. जुगल किशोर अमित शाह को अपना आदर्श मानता है. इसलिए उनसे मिलने की चाहत में उसे दिल्ली जाने के लिए प्रेरित किया है. जुगल जोशी अकेले नहीं जा रहे हैं, उनके साथ उनके चार साथी भी पैदल यात्रा कर रहे हैं. उन्हें जनता का बेहद प्यार मिल रहा है.

AMIT SHAH BIGGEST FAN JUGAL KISHORE
अमित शाह का फैन किशोर जोशी 

Amit Shah fan Kishore Joshi
अमित शाह से मिलने पदयात्रा पर निकला युवक 

जगह-जगह पदयात्रा का स्वागत
जहां भी जुगल किशोर और उनके साथी जा रहे हैं उनका जगह-जगह गर्म जोशी के साथ युवा स्वागत कर रहे हैं. उनकी दिल्ली तक की पैदल यात्रा करीब एक सप्ताह में पूरी होगी. जुगल किशोर का मानना है कि, ''अमित शाह ने राजनीतिक संघर्ष जमीन से शुरू किया है इसलिए वह अर्श तक पहुंचे हैं. वह उनके राजनीतिक फैसलों से भी बेहद प्रभावित हैं.'' हालांकि केंद्रीय गृहमंत्री ने मिलने के लिए जुगल किशोर को कोई समय नहीं दिया है. लेकिन उसे उम्मीद है कि गृहमंत्री शाह उसे जरूर मिलेंगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Mar 2025 By दैनिक जागरण

सीने पर अमित शाह की तस्वीर, चिलचिलाती गर्मी में 350 किमी की पदयात्रा, गृहमंत्री का जबरा फैन

Gwalior, MP

एक युवक देश के गृहमंत्री अमित शाह का इस कदर दीवाना है कि उसने अपने सीने पर उनका टैटू बनवा रखा है. अब उसकी एक ही इच्छा है कि वो केन्द्रीय मंत्री शाह से मिले. इसके लिए उसने करीब साढे तीन सौ किलोमीटर लंबी ग्वालियर से दिल्ली की पैदल यात्रा भी शुरू कर दी है. अमित शाह देश के लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद केन्द्रीय मंत्री का नंबर आता है. उन्हें राजनीति का चाणक्य कहा जाता है. अमित शाह के प्रति ग्वालियर शहर के एक युवक में गजब की दीवानगी देखने को मिली है.

युवक के सीने पर अमित शाह का टैटू
जुगल किशोर जोशी नामक इस युवक ने अपनी दीवानगी दिखाने के लिए अपने सीने पर अमित शाह का परमानेंट टैटू बनवाया है. उसे अपने सीने पर टैटू बनवाने में तकरीबन 6 घंटे का समय लगा. इस दौरान उसे दर्द भी हुआ. लेकिन अमित शाह के प्रति उसकी दीवानगी के सामने उसे यह दर्द फीका लगा. जुगल किशोर ने ग्वालियर से दिल्ली तक के लिए पैदल यात्रा शुरू कर दी है. वह दिल्ली जाकर अमित शाह से मुलाकात करना चाहता है.

अमित शाह को आदर्श मानता है जुगल किशोर
दिलचस्प बात यह है कि शहर में जब लोगों को पता चला कि एक युवा जुगल जोशी जो भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता भी है. इसके बाद हौसला अफजाई के लिए कई लोग उससे मिलने पहुंच गए. जुगल किशोर अमित शाह को अपना आदर्श मानता है. इसलिए उनसे मिलने की चाहत में उसे दिल्ली जाने के लिए प्रेरित किया है. जुगल जोशी अकेले नहीं जा रहे हैं, उनके साथ उनके चार साथी भी पैदल यात्रा कर रहे हैं. उन्हें जनता का बेहद प्यार मिल रहा है.

AMIT SHAH BIGGEST FAN JUGAL KISHORE
अमित शाह का फैन किशोर जोशी 

Amit Shah fan Kishore Joshi
अमित शाह से मिलने पदयात्रा पर निकला युवक 

जगह-जगह पदयात्रा का स्वागत
जहां भी जुगल किशोर और उनके साथी जा रहे हैं उनका जगह-जगह गर्म जोशी के साथ युवा स्वागत कर रहे हैं. उनकी दिल्ली तक की पैदल यात्रा करीब एक सप्ताह में पूरी होगी. जुगल किशोर का मानना है कि, ''अमित शाह ने राजनीतिक संघर्ष जमीन से शुरू किया है इसलिए वह अर्श तक पहुंचे हैं. वह उनके राजनीतिक फैसलों से भी बेहद प्रभावित हैं.'' हालांकि केंद्रीय गृहमंत्री ने मिलने के लिए जुगल किशोर को कोई समय नहीं दिया है. लेकिन उसे उम्मीद है कि गृहमंत्री शाह उसे जरूर मिलेंगे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/350-km-padyatra-in-the-scorching-heat-of-amit-shah/article-12748

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.