रीवा के गुढ़ में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को उम्रकैद

Rewa, MP

रीवा के गुढ़ में 8 दरिंदों को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई 6 महीने में सजा. नवविवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म की सजा उम्रकैद.

रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र में 6 माह पूर्व हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था. दरिंदों ने ऐसी घिनौनी वारदात की थी, जिसे सुनकर लोग अंदर तक कांप गए. हर कोई आरोपियों की गिरफ्तारी करके कड़ी सजा देने की मांग कर रहा था. वारदात के दो दिन के अंदर पुलिस ने सभी आठों आरोपियों की गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था. तभी से सारे आरोपी जेल में बंद थे. इस मामले को लेकर बुधवार को फैसला आया.

सुनवाई के दौरान कोर्ट में ठोस सबूत रखे

सुनवाई के दौरान अभियोजक के तरफ से 24 सबूत कोर्ट में प्रस्तुत किए गए. इसके बाद बाद जिला चतुर्थ अपर सत्र न्यायधीश पद्मा जाटव ने वारदात को अंजाम देने वाले सभी 8 आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की कठोर सजा सुनाई. बता दें कि ये जघन्य वारदात 21 अक्टूबर 2024 की हुई थी. दोपहर एक बजे नवविवाहिता अपने पति के साथ गुढ़ थाना क्षेत्र स्थित भैरोबाबा मंदिर में दर्शन करने गई थी. जब दंपती वापस लौटने लगा तो पत्नी ने पति से मोबाइल में तस्वीर कैद करने गुजारिश की. इसके बाद वे एक झरने के समीप चले गए.

पति को बंधक बना उसी के सामने पत्नी से दरिंदगी

पति और पत्नी एक-दूसरे की फोटो खींच रहे थे कि इसी दौरान समीप मे ही शराब पार्टी कर रहे बदमाशों की नजर दंपती पर पड़ी. शराब के नशे मे धुत दरिंदों ने पति-पत्नि के साथ मारपीट शुरू कर दी. पति का मोबाइल छीना और उसे बंधक बना लिया. इसके बाद पति के सामने ही नवविवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म किया. इस दौरान पति-पत्नी छोड़ने की गुहार लगाते रहे. लेकिन दरिंदों ने एक नहीं सुनी. दो घंटे बाद आरोपियों ने दंपती को धमकाते हुए यह कहकर छोड़ा कि अगर घटना के बारे मे किसी को बताया तो जान से मार देंगे. वरदात के बाद डरे सहमे पीड़ित पति-पत्नि किसी तरह अपने घर पहुंचे. इसके बाद परिजनों को पूरी व्यथा सुनाई.

इन दरिंदों को आजीवन कारावास व जुर्माना

पुलिस ने आरोपी रामकिशन, राजेंद्र कोरी, गरुड़ कोरी, सुशील कोरी, रावेश गुप्ता, दीपक कोरी, रजनीश कोरी, दीपक कोरी सहित लवकुश कोरी को गिरफ्तार कर लिया था. इनके विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था. मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही थी. वारदात के 6 माह बाद सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. इसके अलावा कोर्ट ने एक दोषी को 2 लाख 31 हजार और अन्य दोषियों को 2 लाख 30 हजार रूपए के अर्थदंड से भी दंडित किया है. ये जानकारी अधिवक्ता विकास द्विवेदी ने दी .

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Apr 2025 By दैनिक जागरण

रीवा के गुढ़ में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को उम्रकैद

Rewa, MP

रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र में 6 माह पूर्व हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था. दरिंदों ने ऐसी घिनौनी वारदात की थी, जिसे सुनकर लोग अंदर तक कांप गए. हर कोई आरोपियों की गिरफ्तारी करके कड़ी सजा देने की मांग कर रहा था. वारदात के दो दिन के अंदर पुलिस ने सभी आठों आरोपियों की गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था. तभी से सारे आरोपी जेल में बंद थे. इस मामले को लेकर बुधवार को फैसला आया.

सुनवाई के दौरान कोर्ट में ठोस सबूत रखे

सुनवाई के दौरान अभियोजक के तरफ से 24 सबूत कोर्ट में प्रस्तुत किए गए. इसके बाद बाद जिला चतुर्थ अपर सत्र न्यायधीश पद्मा जाटव ने वारदात को अंजाम देने वाले सभी 8 आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की कठोर सजा सुनाई. बता दें कि ये जघन्य वारदात 21 अक्टूबर 2024 की हुई थी. दोपहर एक बजे नवविवाहिता अपने पति के साथ गुढ़ थाना क्षेत्र स्थित भैरोबाबा मंदिर में दर्शन करने गई थी. जब दंपती वापस लौटने लगा तो पत्नी ने पति से मोबाइल में तस्वीर कैद करने गुजारिश की. इसके बाद वे एक झरने के समीप चले गए.

पति को बंधक बना उसी के सामने पत्नी से दरिंदगी

पति और पत्नी एक-दूसरे की फोटो खींच रहे थे कि इसी दौरान समीप मे ही शराब पार्टी कर रहे बदमाशों की नजर दंपती पर पड़ी. शराब के नशे मे धुत दरिंदों ने पति-पत्नि के साथ मारपीट शुरू कर दी. पति का मोबाइल छीना और उसे बंधक बना लिया. इसके बाद पति के सामने ही नवविवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म किया. इस दौरान पति-पत्नी छोड़ने की गुहार लगाते रहे. लेकिन दरिंदों ने एक नहीं सुनी. दो घंटे बाद आरोपियों ने दंपती को धमकाते हुए यह कहकर छोड़ा कि अगर घटना के बारे मे किसी को बताया तो जान से मार देंगे. वरदात के बाद डरे सहमे पीड़ित पति-पत्नि किसी तरह अपने घर पहुंचे. इसके बाद परिजनों को पूरी व्यथा सुनाई.

इन दरिंदों को आजीवन कारावास व जुर्माना

पुलिस ने आरोपी रामकिशन, राजेंद्र कोरी, गरुड़ कोरी, सुशील कोरी, रावेश गुप्ता, दीपक कोरी, रजनीश कोरी, दीपक कोरी सहित लवकुश कोरी को गिरफ्तार कर लिया था. इनके विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था. मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही थी. वारदात के 6 माह बाद सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. इसके अलावा कोर्ट ने एक दोषी को 2 लाख 31 हजार और अन्य दोषियों को 2 लाख 30 हजार रूपए के अर्थदंड से भी दंडित किया है. ये जानकारी अधिवक्ता विकास द्विवेदी ने दी .

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/3611-crore-bhopal-municipal-corporation-budget/article-16536

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.