- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मृत मिली 4-5 वर्ष की बाघिन, मानव हस्तक्षेप की इस तरह जताई गई संभावना
मृत मिली 4-5 वर्ष की बाघिन, मानव हस्तक्षेप की इस तरह जताई गई संभावना
Shivni, MP
प्रदेश में बाघिन के मुवमेंट के दौरान सिवनी में एक 4-5 साल की बाघिन का शव बरामद हुआ है. इसमें पेंच टाइगर रिजर्व के उप संचालक ने बताया कि घटना करेंट लगने के कारण होने की आशंका है. फिलहाल, मामले में जांच हो रही है और मरने का कारण साफ नहीं है.
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिवनी जिले मोगली सेंचुरी और ग्राम जीरेवाड़ा की सीमा पर एक 4-5 वर्ष आयु की एक बाघिन (Tigress Death) का शव बरामद हुआ है. प्रारंभिक जांच में बाघिन की मौत का कारण बिजली करेंट (Electric Current) लगना माना जा रहा है. शव के पास करंट से जुड़ी कई चीजें भी पाई गई हैं, जो इस संभावना को मजबूत करते हैं. घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. उप संचालक, पेंच टाइगर रिजर्व (Pench Tiger Reserve) रजनीश कुमार सिंह ने पुष्टि की है कि शव के समीप करंट लगाने के अन्य साक्ष्य भी पाए गए हैं, जो इस घटना में मानव हस्तक्षेप की ओर संकेत कर रहे हैं.
ऐसे मिली घटना की जानकारी
सिवनी जिले के छपारा क्षेत्र में बाघ के मूवमेंट से इलाके में दहशत का माहौल है. खैरी टोला गांव में किसान तिलकराज मरावी के दो मवेशियों को बाघ ने अपना शिकार बना लिया था. घटना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. खेत में बाघ के पगमार्ग मिलने से इसकी पुष्टि हुई है. पेंच टाइगर रिजर्व प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे वाइल्डलाइफ रिजर्व में सहयोग करें और किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए