उद्घाटन के 4 दिन बाद ही 154 करोड़ का फ्लाईओवर उखड़ा, दो इंजीनियर सस्पेंड

BHOPAL, MP

भोपाल में बने सबसे लंबे फ्लाईओवर की गिट्टियां उखड़ने लगी हैं. जिस पर पीडब्ल्यूडी विभाग के सब इंजीनियर और असिस्टेंड इंजीनियर सस्पेंड कर दिया.

राजधानी भोपाल में बीते 23 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 154 करोड़ रुपए की लागत से गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक बनाए गए जीजी फ्लाईओवर का शुभारंभ किया था. करीब पौने 3 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर को शुरु हुए अभी एक सप्ताह ही हुआ है, लेकिन इसकी गिट्टियां उखड़ने लगी हैं.

शनिवार को लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने एनएचएआई और विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया, तो इसमें कई खामियां सामने आई. जिसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस प्रोजेक्ट के सब इंजीनियर और असिस्टेंड इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है.

BHOPAL FLYOVER INAUGURATION
फ्लाईओवर की गिट्टियां उखड़ने लगीं 
 
दो निलंबित, दो को कारण बताओ नोटिस
अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलाई ने बताया कि, ''फ्लाईओवर की गुणवत्ता में खामियों को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने सेतु संभाग के सब इंजीनियर उमाकांत मिश्रा और प्रभारी असिस्टेंड इंजीनियर रवि शुक्ला को सस्पेंड कर दिया है. ये दोनों अधिकारी परियोजना के प्रभारी थे और इनकी तकनीकी निरीक्षण में लापरवाही सामने आई है. इनके साथ ही कार्यपालन यंत्री जावेद शकील और सीई ब्रिज को कारण बताओ नोटिस जारी कर जबाव मांगा गया है.''

MP PWD SUB ENGINEER SUSPENDED
सब इंजीनियर और असिस्टेंड इंजीनियर सस्पेंड 
 
निरीक्षण दल को ओवर ब्रिज में मिली खामियां
अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक नवनिर्मित ब्रिज की गुणवत्ता को लेकर उठाए गए सवालों को देखते हुए निरीक्षण किया. इस दौरान निरीक्षण दल ने पाया कि एलिवेटेड कॉरिडोर के दोनों ओर क्रैश बैरियर और मुख्य केरिज-वे के बीच की लगभग 18 इंच चौड़ी पटरी की गुणवत्ता अपेक्षित स्तर की नहीं है.

इस पटरी को मुख्य स्लैब से जोड़ने के कार्य में कमी देखी गई, जिसके कारण कई स्थानों पर मुख्य स्लैब और पटरी के जोड़ों में क्षरण (झड़ना) के चिन्ह दिखाई दिए. वहीं राइडिंग सरफेस की गुणवत्ता और फिनिशिंग संतोषजनक नहीं पाई गई. विशेष रूप से दो स्थानों पर जहां एक्सपेंशन जॉइंट लगाए गए हैं, वहां अधिक क्षरण पाया गया.

BHOPAL DOUBLE DECKER FLYOVER
23 जनवरी को मोहन यादव ने किया था शुभारंभ 
 
ठेकेदार पर भी अनुबंध अनुसार लगेगी पेनाल्टी
अपर मुख्य सचिव मंडलोई ने ब्रिज के निरीक्षण के बाद ठेकेदार और कंसल्टेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. इसमें निर्माण कंपनी पर अनुबंधानुसार अर्थदंड लगाने तथा सभी सुधारात्मक कार्य अपने व्यय पर कराने का आदेश दिया है. निरीक्षण में मिली खामियों के सुधार के लिए एनएचएआई के रीजनल ऑफीसर श्रवण कुमार सिंह ने ब्रिज में मौजूद डिजाइन गैप्स में सीलेंट लगाने और राइडिंग सरफेस को उच्च गुणवत्ता का बनाए जाने के निर्देश दिए हैं.

लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने इस पूरी कार्रवाई की समीक्षा की और स्पष्ट किया कि विभाग के कार्यों की गुणवत्ता सर्वाेच्च प्राथमिकता पर है. उन्होंने कहा कि, ''भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Feb 2025 By दैनिक जागरण

उद्घाटन के 4 दिन बाद ही 154 करोड़ का फ्लाईओवर उखड़ा, दो इंजीनियर सस्पेंड

BHOPAL, MP

राजधानी भोपाल में बीते 23 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 154 करोड़ रुपए की लागत से गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक बनाए गए जीजी फ्लाईओवर का शुभारंभ किया था. करीब पौने 3 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर को शुरु हुए अभी एक सप्ताह ही हुआ है, लेकिन इसकी गिट्टियां उखड़ने लगी हैं.

शनिवार को लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने एनएचएआई और विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया, तो इसमें कई खामियां सामने आई. जिसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस प्रोजेक्ट के सब इंजीनियर और असिस्टेंड इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है.

BHOPAL FLYOVER INAUGURATION
फ्लाईओवर की गिट्टियां उखड़ने लगीं 
 
दो निलंबित, दो को कारण बताओ नोटिस
अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलाई ने बताया कि, ''फ्लाईओवर की गुणवत्ता में खामियों को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने सेतु संभाग के सब इंजीनियर उमाकांत मिश्रा और प्रभारी असिस्टेंड इंजीनियर रवि शुक्ला को सस्पेंड कर दिया है. ये दोनों अधिकारी परियोजना के प्रभारी थे और इनकी तकनीकी निरीक्षण में लापरवाही सामने आई है. इनके साथ ही कार्यपालन यंत्री जावेद शकील और सीई ब्रिज को कारण बताओ नोटिस जारी कर जबाव मांगा गया है.''

MP PWD SUB ENGINEER SUSPENDED
सब इंजीनियर और असिस्टेंड इंजीनियर सस्पेंड 
 
निरीक्षण दल को ओवर ब्रिज में मिली खामियां
अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक नवनिर्मित ब्रिज की गुणवत्ता को लेकर उठाए गए सवालों को देखते हुए निरीक्षण किया. इस दौरान निरीक्षण दल ने पाया कि एलिवेटेड कॉरिडोर के दोनों ओर क्रैश बैरियर और मुख्य केरिज-वे के बीच की लगभग 18 इंच चौड़ी पटरी की गुणवत्ता अपेक्षित स्तर की नहीं है.

इस पटरी को मुख्य स्लैब से जोड़ने के कार्य में कमी देखी गई, जिसके कारण कई स्थानों पर मुख्य स्लैब और पटरी के जोड़ों में क्षरण (झड़ना) के चिन्ह दिखाई दिए. वहीं राइडिंग सरफेस की गुणवत्ता और फिनिशिंग संतोषजनक नहीं पाई गई. विशेष रूप से दो स्थानों पर जहां एक्सपेंशन जॉइंट लगाए गए हैं, वहां अधिक क्षरण पाया गया.

BHOPAL DOUBLE DECKER FLYOVER
23 जनवरी को मोहन यादव ने किया था शुभारंभ 
 
ठेकेदार पर भी अनुबंध अनुसार लगेगी पेनाल्टी
अपर मुख्य सचिव मंडलोई ने ब्रिज के निरीक्षण के बाद ठेकेदार और कंसल्टेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. इसमें निर्माण कंपनी पर अनुबंधानुसार अर्थदंड लगाने तथा सभी सुधारात्मक कार्य अपने व्यय पर कराने का आदेश दिया है. निरीक्षण में मिली खामियों के सुधार के लिए एनएचएआई के रीजनल ऑफीसर श्रवण कुमार सिंह ने ब्रिज में मौजूद डिजाइन गैप्स में सीलेंट लगाने और राइडिंग सरफेस को उच्च गुणवत्ता का बनाए जाने के निर्देश दिए हैं.

लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने इस पूरी कार्रवाई की समीक्षा की और स्पष्ट किया कि विभाग के कार्यों की गुणवत्ता सर्वाेच्च प्राथमिकता पर है. उन्होंने कहा कि, ''भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/4-days-after-inauguration-two-engineers-uprooted-flyover-of-154/article-9237

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.