छतरपुर के खजुराहो रिसॉर्ट में भोजन के बाद 4 कर्मचारियों की मौत, गंभीर हालत में 5 ग्वालियर रेफर

MP Chhatarpur

On

फूड पॉइजनिंग के शक में प्रशासन ने रिसॉर्ट सील किया, परिजनों ने खजुराहो-राजनगर में चक्का जाम किया

छतरपुर जिले के खजुराहो स्थित गौतम रिसॉर्ट में सोमवार शाम भोजन करने के बाद 4 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किए गए हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने फूड पॉइजनिंग के लक्षणों की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, रिसॉर्ट के कर्मचारियों ने रोज की तरह आलू-गोभी की सब्जी सहित भोजन किया। कुछ ही मिनटों में सभी की तबीयत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर स्थिति को देखते हुए 9 कर्मचारियों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। ग्वालियर ले जाते समय दो लोगों ने दम तोड़ दिया और जेएएच अस्पताल में दो और की मौत हो गई। बचे पांच कर्मचारियों में से तीन वेंटिलेटर पर हैं।

छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने मृतकों के परिजनों को तुरंत 20-20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। प्रशासन ने रिसॉर्ट को सील कर दिया है। जानकारी मिली है कि रिसॉर्ट मालिक विनोद कुमार गौतम बेल्जियम में रहते हैं।

मृतकों में प्रागीलाल कुशवाहा, गिरजा रजक और रामस्वरूप कुशवाहा शामिल हैं। उनके परिजन खजुराहो के बस्ती चौराहे पर इकट्ठा होकर चक्का जाम कर विरोध जताया। मौके पर विधायक अरविंद पटेरिया पहुंचे और उन्होंने परिजनों को प्रशासन द्वारा मदद सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

छतरपुर सीएमएचओ आरपी गुप्ता ने बताया कि कर्मचारियों के लिए रिसॉर्ट में अलग कमरे में भोजन तैयार किया जाता था। सामान्य रूप से वही खाना खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। स्वास्थ्य विभाग ने भोजन, पानी और किचन की सफाई के नमूने जब्त कर जांच के लिए भेज दिए हैं।

एमपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ट्वीट कर सरकार और मंत्रियों की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि गरीबों की मौत पर मंत्री और मुख्यमंत्री जिम्मेदारी से क्यों भाग रहे हैं।

पुलिस ने स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी है और भोजन के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही फूड पॉइजनिंग का सही कारण स्पष्ट होगा। प्रशासन ने रिसॉर्ट प्रबंधन को किचन की स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं।

इस घटना ने खजुराहो और आसपास के क्षेत्रों में खलबली मचा दी है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि मामले की पूरी जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Dec 2025 By Nitin Trivedi

छतरपुर के खजुराहो रिसॉर्ट में भोजन के बाद 4 कर्मचारियों की मौत, गंभीर हालत में 5 ग्वालियर रेफर

MP Chhatarpur

छतरपुर जिले के खजुराहो स्थित गौतम रिसॉर्ट में सोमवार शाम भोजन करने के बाद 4 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किए गए हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने फूड पॉइजनिंग के लक्षणों की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, रिसॉर्ट के कर्मचारियों ने रोज की तरह आलू-गोभी की सब्जी सहित भोजन किया। कुछ ही मिनटों में सभी की तबीयत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर स्थिति को देखते हुए 9 कर्मचारियों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। ग्वालियर ले जाते समय दो लोगों ने दम तोड़ दिया और जेएएच अस्पताल में दो और की मौत हो गई। बचे पांच कर्मचारियों में से तीन वेंटिलेटर पर हैं।

छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने मृतकों के परिजनों को तुरंत 20-20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। प्रशासन ने रिसॉर्ट को सील कर दिया है। जानकारी मिली है कि रिसॉर्ट मालिक विनोद कुमार गौतम बेल्जियम में रहते हैं।

मृतकों में प्रागीलाल कुशवाहा, गिरजा रजक और रामस्वरूप कुशवाहा शामिल हैं। उनके परिजन खजुराहो के बस्ती चौराहे पर इकट्ठा होकर चक्का जाम कर विरोध जताया। मौके पर विधायक अरविंद पटेरिया पहुंचे और उन्होंने परिजनों को प्रशासन द्वारा मदद सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

छतरपुर सीएमएचओ आरपी गुप्ता ने बताया कि कर्मचारियों के लिए रिसॉर्ट में अलग कमरे में भोजन तैयार किया जाता था। सामान्य रूप से वही खाना खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। स्वास्थ्य विभाग ने भोजन, पानी और किचन की सफाई के नमूने जब्त कर जांच के लिए भेज दिए हैं।

एमपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ट्वीट कर सरकार और मंत्रियों की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि गरीबों की मौत पर मंत्री और मुख्यमंत्री जिम्मेदारी से क्यों भाग रहे हैं।

पुलिस ने स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी है और भोजन के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही फूड पॉइजनिंग का सही कारण स्पष्ट होगा। प्रशासन ने रिसॉर्ट प्रबंधन को किचन की स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं।

इस घटना ने खजुराहो और आसपास के क्षेत्रों में खलबली मचा दी है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि मामले की पूरी जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/4-employees-died-after-having-food-in-chhatarpurs-khajuraho-resort/article-39535

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.