मैहर में आकाशीय बिजली से ग्रामीण की मौत, 4 घायल; 12 बकरियां भी झुलसीं

Maihar, MP

शनिवार शाम मौसम के अचानक बदले मिजाज ने मैहर क्षेत्र में कहर बरपाया। तेज गर्जना के साथ हुई आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि अलग-अलग गांवों में चार लोग झुलस गए। हादसे में दर्जनभर से अधिक बकरियों की भी जान चली गई।

 बकरी चरा रहे युवक की मौके पर मौत

घटना मैहर के ग्राम मड़ई की है, जहां 35 वर्षीय सूरज रावत बारिश के दौरान बकरियां चरा रहे थे। मौसम बिगड़ने पर वे एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए, तभी आकाशीय बिजली गिरी और वे इसकी चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

नईदिल्ली और सोनवारी में चार लोग घायल

ग्राम नईदिल्ली में बिजली गिरने से बकरी चरा रहे 13 वर्षीय अतुल कोल और 23 वर्षीय महाजन कोल झुलस गए। वहीं, ग्राम सोनवारी में खेत में काम कर रही 32 वर्षीय कल्पना सिंह और 8 वर्षीय किशन सिंह भी बिजली की चपेट में आ गए। चारों घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल, मैहर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

दर्जनों बकरियां भी मारी गईं

सोनवारी गांव में बिजली गिरने से 12 से अधिक बकरियों की मौत हो गई। यह हादसा खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों के सामने हुआ, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

डॉक्टरों और पुलिस ने की पुष्टि

मैहर सिविल अस्पताल के डॉक्टर राज कुमार पांडे ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। गंभीर रूप से झुलसे मरीजों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मृतक सूरज रावत की जानकारी रात 7:30 बजे पुलिस को दी गई। मैहर थाना पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।

प्रशासन की अपील - खराब मौसम में रहें सतर्क

स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि खराब मौसम और बिजली गिरने की आशंका के दौरान खुले क्षेत्र या पेड़ों के नीचे शरण न लें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मैहर में आकाशीय बिजली से ग्रामीण की मौत, 4 घायल; 12 बकरियां भी झुलसीं

Maihar, MP

 बकरी चरा रहे युवक की मौके पर मौत

घटना मैहर के ग्राम मड़ई की है, जहां 35 वर्षीय सूरज रावत बारिश के दौरान बकरियां चरा रहे थे। मौसम बिगड़ने पर वे एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए, तभी आकाशीय बिजली गिरी और वे इसकी चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

नईदिल्ली और सोनवारी में चार लोग घायल

ग्राम नईदिल्ली में बिजली गिरने से बकरी चरा रहे 13 वर्षीय अतुल कोल और 23 वर्षीय महाजन कोल झुलस गए। वहीं, ग्राम सोनवारी में खेत में काम कर रही 32 वर्षीय कल्पना सिंह और 8 वर्षीय किशन सिंह भी बिजली की चपेट में आ गए। चारों घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल, मैहर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

दर्जनों बकरियां भी मारी गईं

सोनवारी गांव में बिजली गिरने से 12 से अधिक बकरियों की मौत हो गई। यह हादसा खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों के सामने हुआ, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

डॉक्टरों और पुलिस ने की पुष्टि

मैहर सिविल अस्पताल के डॉक्टर राज कुमार पांडे ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। गंभीर रूप से झुलसे मरीजों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मृतक सूरज रावत की जानकारी रात 7:30 बजे पुलिस को दी गई। मैहर थाना पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।

प्रशासन की अपील - खराब मौसम में रहें सतर्क

स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि खराब मौसम और बिजली गिरने की आशंका के दौरान खुले क्षेत्र या पेड़ों के नीचे शरण न लें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/4-injured-12-goats-also-scorched-due-to-celestial-lightning/article-24335

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.