इंदौर के पास मानपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रैवलर-टैंकर टक्कर में 4 की मौत, 17 घायल

INDORE, MP

इंदौर के पास मानपुर के भेरूघाट में ट्रैवलर, टैंकर और बाइक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। घायलों को इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में ट्रैवलर में सवार तीर्थ यात्री महाकाल दर्शन कर महाराष्ट्र जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मानपुर में भेरूघाट पर एक भयानक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात एक टैंपो ट्रैवलर टैंकर से टकरा गई। इस हादसे में एक बाइक भी शामिल थी। हादसे में 17 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैवलर में सवार यात्री कर्नाटक से उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर महाराष्ट्र जा रहे थे। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार तड़के लगभग 3 बजे हुआ। मानपुर क्षेत्र के भेरूघाट में स्थित एक मंदिर के पास यह दुर्घटना घटी। देर रात जब ट्रैवलर यात्रियों को लेकर तेज गति से नीचे उतर रही थी, तभी उसने एक बाइक को टक्कर मार दी और संतुलन खोते हुए सामने खड़े टैंकर (एमपी-09-एचजी-8024) से टकरा गई। ट्रैवलर (डीडी01एक्स 9889) में सवार सभी यात्री महाराष्ट्र के कर्नाटक गांव के रहने वाले है। सभी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे।

मृतकों और घायलों की पहचान

हादसे में बाइक सवार हिमांशु और शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। हिमांशु धरमपुरी का रहने वाला था, जबकि शुभम सेंधवा का निवासी था। इनके अलावा, ट्रैवलर में सवार दो महिलाओं की भी मृत्यु हो गई, जो महाराष्ट्र के कर्नाटक गांव की निवासी थीं। हालांकि, अभी तक उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।

17 घायलों को इंदौर किया गया रेफर

एमवाय अस्पताल प्रशासन के अनुसार, 17 घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से एक बच्चे को पीआईसीयू में भर्ती किया गया है। अन्य घायलों को हड्डियों में फ्रैक्चर और अन्य चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

ये हुए घायल

हादसे में ट्रैवलर में बैठे यात्री पुरूष सागर (55) निवासी बेलगांव कर्नाटका, प्रशांत पुत्र कोलअप्पा (52) , महिला बर्गल पत्नी वडीयप्पा (55) निवासी बेलगांव कर्नाटका, शोनकाया पति-पत्नी बाबू (60), लता पत्नी गणपत मुर्रे (62), सविता पत्नी ठक्करम सिवडोको (40) , रेनू हन्डी पत्नी सुभाष (35), श्रुति पत्नी अभीयर (32 ) , स्नेहल पत्नी सोनचन्द्र गेवडे (27) , नीता पाटील (50), बच्चा तीर्थ पुत्र पन्डवाडरा (4) निवासी बेलगांव कर्नाटक घायल हुए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Feb 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर के पास मानपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रैवलर-टैंकर टक्कर में 4 की मौत, 17 घायल

INDORE, MP

मानपुर में भेरूघाट पर एक भयानक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात एक टैंपो ट्रैवलर टैंकर से टकरा गई। इस हादसे में एक बाइक भी शामिल थी। हादसे में 17 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैवलर में सवार यात्री कर्नाटक से उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर महाराष्ट्र जा रहे थे। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार तड़के लगभग 3 बजे हुआ। मानपुर क्षेत्र के भेरूघाट में स्थित एक मंदिर के पास यह दुर्घटना घटी। देर रात जब ट्रैवलर यात्रियों को लेकर तेज गति से नीचे उतर रही थी, तभी उसने एक बाइक को टक्कर मार दी और संतुलन खोते हुए सामने खड़े टैंकर (एमपी-09-एचजी-8024) से टकरा गई। ट्रैवलर (डीडी01एक्स 9889) में सवार सभी यात्री महाराष्ट्र के कर्नाटक गांव के रहने वाले है। सभी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे।

मृतकों और घायलों की पहचान

हादसे में बाइक सवार हिमांशु और शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। हिमांशु धरमपुरी का रहने वाला था, जबकि शुभम सेंधवा का निवासी था। इनके अलावा, ट्रैवलर में सवार दो महिलाओं की भी मृत्यु हो गई, जो महाराष्ट्र के कर्नाटक गांव की निवासी थीं। हालांकि, अभी तक उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।

17 घायलों को इंदौर किया गया रेफर

एमवाय अस्पताल प्रशासन के अनुसार, 17 घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से एक बच्चे को पीआईसीयू में भर्ती किया गया है। अन्य घायलों को हड्डियों में फ्रैक्चर और अन्य चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

ये हुए घायल

हादसे में ट्रैवलर में बैठे यात्री पुरूष सागर (55) निवासी बेलगांव कर्नाटका, प्रशांत पुत्र कोलअप्पा (52) , महिला बर्गल पत्नी वडीयप्पा (55) निवासी बेलगांव कर्नाटका, शोनकाया पति-पत्नी बाबू (60), लता पत्नी गणपत मुर्रे (62), सविता पत्नी ठक्करम सिवडोको (40) , रेनू हन्डी पत्नी सुभाष (35), श्रुति पत्नी अभीयर (32 ) , स्नेहल पत्नी सोनचन्द्र गेवडे (27) , नीता पाटील (50), बच्चा तीर्थ पुत्र पन्डवाडरा (4) निवासी बेलगांव कर्नाटक घायल हुए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/4-injured-in-a-traveler-tanker-collision-17-injured-in-a/article-9708

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.