मैहर में मासूम की मौत: खेलते-खेलते कुएं में गिरी 4 वर्षीय बच्ची, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Satna, MP

सतना जिले के मैहर तहसील के अजमाइन गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। चार साल की मासूम बच्ची आस्मीन खेलते-खेलते घर के पास बने कुएं में गिर गई।

 जब तक परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की है। बच्ची के पिता मोहम्मद हातिम शाह ने बताया कि आस्मीन रोज की तरह घर के बाहर खेल रही थी, जबकि परिवार के सदस्य अंदर काम में व्यस्त थे। कुछ समय बाद बच्ची नजर नहीं आई तो परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े।

कुएं में देखा तो दिखा शव

तलाश करते-करते पिता हातिम शाह जब घर के पास बने पुराने कुएं के पास पहुंचे, तो उसमें बच्ची का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। आनन-फानन में बच्ची को कुएं से बाहर निकाला गया और मैहर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की आशंका, पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही बदेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में मामला दुर्घटना के रूप में सामने आया है। हालांकि पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

गांव में पसरा मातम

मासूम आस्मीन की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि खुले कुओं को ढंकने की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मैहर में मासूम की मौत: खेलते-खेलते कुएं में गिरी 4 वर्षीय बच्ची, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Satna, MP

 जब तक परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की है। बच्ची के पिता मोहम्मद हातिम शाह ने बताया कि आस्मीन रोज की तरह घर के बाहर खेल रही थी, जबकि परिवार के सदस्य अंदर काम में व्यस्त थे। कुछ समय बाद बच्ची नजर नहीं आई तो परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े।

कुएं में देखा तो दिखा शव

तलाश करते-करते पिता हातिम शाह जब घर के पास बने पुराने कुएं के पास पहुंचे, तो उसमें बच्ची का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। आनन-फानन में बच्ची को कुएं से बाहर निकाला गया और मैहर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की आशंका, पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही बदेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में मामला दुर्घटना के रूप में सामने आया है। हालांकि पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

गांव में पसरा मातम

मासूम आस्मीन की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि खुले कुओं को ढंकने की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/4-year-old-girl-who-fell-into-a-well-while-playing-innocent/article-27507

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.