भोपाल में 4 साल के मासूम की संदिग्ध हालात में मौत: माचिस से खेलते वक्त झुलसा, पुलिस को परिजनों पर शक

Bhopal, MP

राजधानी भोपाल में एक 4 साल के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बच्चा माचिस से खेलते वक्त हादसे का शिकार हुआ, जबकि पुलिस को मामले में परिजनों की भूमिका और बयान संदेहास्पद लग रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

झुलसे मासूम को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 16 जून की सुबह उसकी मौत हो गई। बच्चे की पहचान अहमद हसन पिता अब्दुल हसन (उम्र 4 वर्ष) के रूप में हुई है।

हादसा 10 जून को हुआ था

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार, यह हादसा 10 जून को हुआ था, जब अहमद अपने भाई-बहन के साथ माचिस से खेल रहा था। इसी दौरान आग की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया।

होटल परिसर में रहता था परिवार

अहमद के पिता अब्दुल हसन गांधी नगर स्थित स्तानबुल होटल में सफाईकर्मी हैं और पूरा परिवार वहीं होटल परिसर में ही निवास करता था। पुलिस अब होटल परिसर में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके।

पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों की अनिच्छा

हमीदिया अस्पताल से पुलिस को मौत की सूचना मिलने पर जब टीम मौके पर पहुंची, तो परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए। इसके बावजूद पुलिस ने मर्ग क्रमांक 37/25 दर्ज कर शव का पीएम करवाया, फिर परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस को शक, सच्चाई छुपा रहा है परिवार

गांधी नगर थाना प्रभारी के अनुसार, परिजनों के बयान और व्यवहार में विरोधाभास दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि पुलिस CCTV फुटेज, चश्मदीदों और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है, जिससे घटना की सच्चाई सामने आ सके।

मासूम की मौत या छुपा हुआ सच?

पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि यह महज एक घरेलू हादसा है या इसके पीछे कोई और कारण। परिवार द्वारा पोस्टमार्टम से इनकार और अस्पष्ट जवाबों ने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया है

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jun 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में 4 साल के मासूम की संदिग्ध हालात में मौत: माचिस से खेलते वक्त झुलसा, पुलिस को परिजनों पर शक

Bhopal, MP

इलाज के दौरान तोड़ा दम

झुलसे मासूम को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 16 जून की सुबह उसकी मौत हो गई। बच्चे की पहचान अहमद हसन पिता अब्दुल हसन (उम्र 4 वर्ष) के रूप में हुई है।

हादसा 10 जून को हुआ था

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार, यह हादसा 10 जून को हुआ था, जब अहमद अपने भाई-बहन के साथ माचिस से खेल रहा था। इसी दौरान आग की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया।

होटल परिसर में रहता था परिवार

अहमद के पिता अब्दुल हसन गांधी नगर स्थित स्तानबुल होटल में सफाईकर्मी हैं और पूरा परिवार वहीं होटल परिसर में ही निवास करता था। पुलिस अब होटल परिसर में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके।

पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों की अनिच्छा

हमीदिया अस्पताल से पुलिस को मौत की सूचना मिलने पर जब टीम मौके पर पहुंची, तो परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए। इसके बावजूद पुलिस ने मर्ग क्रमांक 37/25 दर्ज कर शव का पीएम करवाया, फिर परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस को शक, सच्चाई छुपा रहा है परिवार

गांधी नगर थाना प्रभारी के अनुसार, परिजनों के बयान और व्यवहार में विरोधाभास दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि पुलिस CCTV फुटेज, चश्मदीदों और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है, जिससे घटना की सच्चाई सामने आ सके।

मासूम की मौत या छुपा हुआ सच?

पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि यह महज एक घरेलू हादसा है या इसके पीछे कोई और कारण। परिवार द्वारा पोस्टमार्टम से इनकार और अस्पष्ट जवाबों ने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया है

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/4-year-old-innocent-in-bhopal-died-in-suspicious-circumstances/article-24685

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.