महाराष्ट्र में साढ़े 4 साल में 42 लाख मतदाता बढ़े, लोस और विधानसभा चुनाव के बीच कैसे 47 लाख मतदाता बढ़ गए : दिग्विजय

Gwalior, MP

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। कहा कि-महाराष्ट्र में साढ़े चार साल में 42 लाख मतदाता बढ़े जबकि लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के बीच 47 लाख मतदाता बढ़ गए। कांग्रेस इन लोगों की सूची मांग रही है लेकिन हमें वो सूची नहीं दी जाती है। RTI से जो जानकारी ली जा सकती थी वो भी खत्म कर दी गई है। चुनाव आयोग पूरी तरह पक्षपाती ढंग से काम कर रहा है।

राहुल गांधी की महू यात्रा को लेकर दिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के बयान पर दिग्विजय बोले- मैं पूछना चाहता हूं कि उन्होंने भारतीय संविधान पढ़ा भी है। भारतीय संविधान की कौन सी धारा का कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। संविधान के मूल प्रियंबल में चार चीजें हैं। धार्मिक रूप से सद्भाव रहेगा, लोगों में भाईचारा रहेगा, न्याय मिलेगा लोगों को, और प्रिंबल है उसको VD जी पढ़ लीजिए। उसका हम लोगों को पूरा का पूरा पालन करना चाहिये, लेकिन भाजपा उसका पालन नहीं कर रही है। साथ में भारतीय जनता पार्टी के अनेक लोग कह चुके हैं कि हम इसको चेंज करेंगे।

मोहन भागवत ने शहीदों का अपमान किया

मोहन भागवत के सच्ची आजादी को लेकर दिए बयान पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि- मैं उनके इस बयान की घोर निंदा करता हूँ। भागवत जी ने देश के लाखों करोड़ों लोगों की भावनाओं का अपमान किया है। उन्होंने शहीद भगत सिंह की, चंद्रशेखर आजाद, अशफ़ाक़ुल्ला, गणेश शंकर विद्यार्थी जैसे लोग जिन्होंने देश के लिए शहादत दी, यह उनका अपमान है। महात्मा गांधी जिन्होंने पूरा जीवन लगा दिया आजादी की लड़ाई में। वर्षों तक पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल और अनेकों लाखों लोग, पंडित जवाहर लाल नेहरू का पूरा परिवार जेल में था। उनके माता, पिता पत्नी बेटी सब जेल में थे, तो ये अपमान है उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का, जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत की लाठियां खाई, गोलियां खाई जबकि आरएसएस के लोग ब्रिटिश हुकूमत का साथ दे रहे थे और मुस्लिम लीग के साथ सरकारें बना रहे थे।

माधवराव सिंधिया को मैं और अर्जुन सिंह कांग्रेस में लेकर आए

दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कहा कि- ज्योतिरादित्य एक उदाहरण बता दीजिए जब मैंने स्व. माधवराव सिंधिया के खिलाफ कुछ बोला हो। माधवराव सिंधिया को मैं और अर्जुन सिंह कांग्रेस में लेकर आए थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया मेरे बेटे के समान है। अब वह हमारी पार्टी से बाहर निकल कर चले गए है, इसलिए आज उल्टी बात कर रहे हैं। सिंधिया जी कांग्रेस में रहते हुए कहते थे,बीजेपी ISI और पाकिस्तान का सहयोग करती है। अब वह उस पार्टी में शामिल हो गए तो ऐसी बातें करते हैं।

रमेश विधूड़ी के बयान पर कार्रवाई होनी चाहिए

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा मामले पर कहा कि- आखिर सौरभ शर्मा कहाँ है? वह ग्वालियर का है उसे ढूंढ के बताएं सरकार। पूर्व BJP सांसद और दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रमेश विधूड़ी के बयान पर कार्रवाई होनी चाहिए। वह व्यक्ति खुलेआम सदन में और सदन के बाहर इतनी निम्न स्तर की भाषा का उपयोग करता है। उनको चुनाव लड़ने की पात्रता ही नहीं रहनी चाहिए। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए। रमेश विधूड़ी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिश को लेकर विवादित बयान दिया था। आतिशी सड़कों पर हिरणी जैसी घूम रही है।

election-commission

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jan 2025 By दैनिक जागरण

महाराष्ट्र में साढ़े 4 साल में 42 लाख मतदाता बढ़े, लोस और विधानसभा चुनाव के बीच कैसे 47 लाख मतदाता बढ़ गए : दिग्विजय

Gwalior, MP

राहुल गांधी की महू यात्रा को लेकर दिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के बयान पर दिग्विजय बोले- मैं पूछना चाहता हूं कि उन्होंने भारतीय संविधान पढ़ा भी है। भारतीय संविधान की कौन सी धारा का कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। संविधान के मूल प्रियंबल में चार चीजें हैं। धार्मिक रूप से सद्भाव रहेगा, लोगों में भाईचारा रहेगा, न्याय मिलेगा लोगों को, और प्रिंबल है उसको VD जी पढ़ लीजिए। उसका हम लोगों को पूरा का पूरा पालन करना चाहिये, लेकिन भाजपा उसका पालन नहीं कर रही है। साथ में भारतीय जनता पार्टी के अनेक लोग कह चुके हैं कि हम इसको चेंज करेंगे।

मोहन भागवत ने शहीदों का अपमान किया

मोहन भागवत के सच्ची आजादी को लेकर दिए बयान पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि- मैं उनके इस बयान की घोर निंदा करता हूँ। भागवत जी ने देश के लाखों करोड़ों लोगों की भावनाओं का अपमान किया है। उन्होंने शहीद भगत सिंह की, चंद्रशेखर आजाद, अशफ़ाक़ुल्ला, गणेश शंकर विद्यार्थी जैसे लोग जिन्होंने देश के लिए शहादत दी, यह उनका अपमान है। महात्मा गांधी जिन्होंने पूरा जीवन लगा दिया आजादी की लड़ाई में। वर्षों तक पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल और अनेकों लाखों लोग, पंडित जवाहर लाल नेहरू का पूरा परिवार जेल में था। उनके माता, पिता पत्नी बेटी सब जेल में थे, तो ये अपमान है उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का, जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत की लाठियां खाई, गोलियां खाई जबकि आरएसएस के लोग ब्रिटिश हुकूमत का साथ दे रहे थे और मुस्लिम लीग के साथ सरकारें बना रहे थे।

माधवराव सिंधिया को मैं और अर्जुन सिंह कांग्रेस में लेकर आए

दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कहा कि- ज्योतिरादित्य एक उदाहरण बता दीजिए जब मैंने स्व. माधवराव सिंधिया के खिलाफ कुछ बोला हो। माधवराव सिंधिया को मैं और अर्जुन सिंह कांग्रेस में लेकर आए थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया मेरे बेटे के समान है। अब वह हमारी पार्टी से बाहर निकल कर चले गए है, इसलिए आज उल्टी बात कर रहे हैं। सिंधिया जी कांग्रेस में रहते हुए कहते थे,बीजेपी ISI और पाकिस्तान का सहयोग करती है। अब वह उस पार्टी में शामिल हो गए तो ऐसी बातें करते हैं।

रमेश विधूड़ी के बयान पर कार्रवाई होनी चाहिए

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा मामले पर कहा कि- आखिर सौरभ शर्मा कहाँ है? वह ग्वालियर का है उसे ढूंढ के बताएं सरकार। पूर्व BJP सांसद और दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रमेश विधूड़ी के बयान पर कार्रवाई होनी चाहिए। वह व्यक्ति खुलेआम सदन में और सदन के बाहर इतनी निम्न स्तर की भाषा का उपयोग करता है। उनको चुनाव लड़ने की पात्रता ही नहीं रहनी चाहिए। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए। रमेश विधूड़ी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिश को लेकर विवादित बयान दिया था। आतिशी सड़कों पर हिरणी जैसी घूम रही है।

election-commission

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/42-lakh-voters-increased-in-maharashtra-in-4-and-a/article-7835

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.