आग से 45% झुलस गई थी गर्भवती महिला, डॉक्टरों ने कराया सफल प्रसव

Balaghat, MP

बालाघाट जिला अस्पताल के डॉक्टर्स के दल ने एक बड़ा ऑपरेशन करके दिखाया है. आग से झुलसी एक गर्भवती महिला की डॉक्टररों ने सेफ डिलीवरी करा दी. अब मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. आइए आपको पूरे मामले की विस्तार से जानकारी देते हैं.

मध्य प्रदेश  के बालाघाट  जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बड़ी सफलता हासिल की है. शहीद भगत सिंह जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों के दल ने एक जटिल प्रसव कराने में महत्वपूर्ण उपलब्धि पाई है. जिला अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैहर की आग से 45 प्रतिशत झुलसी महिला का 27 फरवरी को सफलतापूर्वक प्रसव कराया गया है. चिकित्सकीय दल में स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना लिल्हारे के नेतृत्व में ऑपरेशन के जरिए सुरक्षित प्रसव (Delivery) कर महिला एवं बच्चे को सुरक्षा प्रदान की. अब मां और नव जन्मे बालक दोनों स्वस्थ है. 

सर्जरी विभाग में किया गया उचित प्रबंधन

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मनोज पाण्डेय ने बताया कि ग्राम मोवाला, विकासखण्ड बैहर की गर्भवती महिला को 15 फरवरी को 45 प्रतिशत आग से झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था. महिला एनीमिक थी इसलिए प्रसव पीड़ा होने पर प्रसव के लिए सर्जरी विभाग में उचित प्रबंधन किया गया. प्रसूता ने 27 फरवरी को 2.9 किलो ग्राम वजन के स्वस्थ बच्चे का जन्म दिया है. झुलसी महिला का सफल प्रसव चुनौती भरा काम था. 

बनाई गई खास योजना

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन के मागदर्शन में मेडिसीन विभाग, सर्जरी विभाग गायनी विभाग और नर्सिंग विभाग ने संयुक्त कार्ययोजना बनाकर कार्य किया. प्रसव में स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ.अर्चना लिल्हारे, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.आशुतोष बांगरे, मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ.अंकित राना, एनेस्थिसिया विशेषज्ञ डॉ.डी.डोंगरे तथा नर्सिंग स्टॉफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Mar 2025 By दैनिक जागरण

आग से 45% झुलस गई थी गर्भवती महिला, डॉक्टरों ने कराया सफल प्रसव

Balaghat, MP

मध्य प्रदेश  के बालाघाट  जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बड़ी सफलता हासिल की है. शहीद भगत सिंह जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों के दल ने एक जटिल प्रसव कराने में महत्वपूर्ण उपलब्धि पाई है. जिला अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैहर की आग से 45 प्रतिशत झुलसी महिला का 27 फरवरी को सफलतापूर्वक प्रसव कराया गया है. चिकित्सकीय दल में स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना लिल्हारे के नेतृत्व में ऑपरेशन के जरिए सुरक्षित प्रसव (Delivery) कर महिला एवं बच्चे को सुरक्षा प्रदान की. अब मां और नव जन्मे बालक दोनों स्वस्थ है. 

सर्जरी विभाग में किया गया उचित प्रबंधन

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मनोज पाण्डेय ने बताया कि ग्राम मोवाला, विकासखण्ड बैहर की गर्भवती महिला को 15 फरवरी को 45 प्रतिशत आग से झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था. महिला एनीमिक थी इसलिए प्रसव पीड़ा होने पर प्रसव के लिए सर्जरी विभाग में उचित प्रबंधन किया गया. प्रसूता ने 27 फरवरी को 2.9 किलो ग्राम वजन के स्वस्थ बच्चे का जन्म दिया है. झुलसी महिला का सफल प्रसव चुनौती भरा काम था. 

बनाई गई खास योजना

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन के मागदर्शन में मेडिसीन विभाग, सर्जरी विभाग गायनी विभाग और नर्सिंग विभाग ने संयुक्त कार्ययोजना बनाकर कार्य किया. प्रसव में स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ.अर्चना लिल्हारे, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.आशुतोष बांगरे, मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ.अंकित राना, एनेस्थिसिया विशेषज्ञ डॉ.डी.डोंगरे तथा नर्सिंग स्टॉफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/45-scorched-by-fire-pregnant-women-doctors-made-successful-delivery/article-12950

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.