सड़कों पर बहा दी 1.50 करोड़ की 45 हजार लीटर शराब, जानें क्यों किया गया ऐसा

BHOPAL, MP

भोपाल में आबकारी विभाग आबकारी का बुलडोजर एक्शन, 45 हजार लीटर शराब को प्रशासन ने किया नष्ट.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आबकारी विभाग ने करीब 1.50 करोड़ रु की अवैध शराब पर रोड रोलर चलवा दिया गया. ये शराब जिला आबकारी विभाग के गोदाम में लंबे समय से रखी थी. इस कार्रवाई के दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. इसकी बकायदा वीडियोग्राफी भी कराई गई. बता दें कि इससे पहले आबकारी विभाग ने गांधी नगर स्थित गोडाउन में 1 करोड़ 30 लाख रु की अवैध शराब पर रोड रोलर चलाया था.

45 हजार लीटर शराब नष्ट

आबकारी विभाग ने बताया, "जिले में पिछले 21 महीने के दौरान जब्त 45 हजार लीटर देसी-विदेशी शराब पर शुक्रवार को रोड रोलर चला दिया गया. नष्ट की गई शराब की कीमत 1 करोड़53 लाख रुपये आंकी गई है. विदेशी शराब भंडारागार गांधीनगर में शुकवार को अधिकारियों की मौजूदगी में करीब 3 घंटे तक कार्रवाई की गई." बता दें कि आबकारी विभाग ने यह शराब 1 जनवरी 2023 से 30 सितंबर 2024 के बीच जब्त की थी.

अधिकारियों ने पेटी खोलकर दिखाई

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने कार्टून खोलकर अंदर शराब और बियर की बोतलें मीडिया को दिखाई. इसके बाद इस पर रोड रोलर चलाया गया. सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचूरा ने कहा, " विभाग ने 1 जनवरी 2023 से 30 सितंबर 2024 तक कुल 9793 मामले दर्ज किए थे, जिसके तहत अंग्रेजी शराब 6 हजार 408 लीटर, बीयर 4 हजार 997 लीटर, देसी शराब 8 हजार 602 लीटर, हाथ भट्टी शराब 25 हजार लीटर नष्ट की गई है." इस कार्रवाई में डिप्टी कलेक्टर अजय शर्मा, सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचूरा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी आरजी भदौरिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Dec 2024 By दैनिक जागरण

सड़कों पर बहा दी 1.50 करोड़ की 45 हजार लीटर शराब, जानें क्यों किया गया ऐसा

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आबकारी विभाग ने करीब 1.50 करोड़ रु की अवैध शराब पर रोड रोलर चलवा दिया गया. ये शराब जिला आबकारी विभाग के गोदाम में लंबे समय से रखी थी. इस कार्रवाई के दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. इसकी बकायदा वीडियोग्राफी भी कराई गई. बता दें कि इससे पहले आबकारी विभाग ने गांधी नगर स्थित गोडाउन में 1 करोड़ 30 लाख रु की अवैध शराब पर रोड रोलर चलाया था.

45 हजार लीटर शराब नष्ट

आबकारी विभाग ने बताया, "जिले में पिछले 21 महीने के दौरान जब्त 45 हजार लीटर देसी-विदेशी शराब पर शुक्रवार को रोड रोलर चला दिया गया. नष्ट की गई शराब की कीमत 1 करोड़53 लाख रुपये आंकी गई है. विदेशी शराब भंडारागार गांधीनगर में शुकवार को अधिकारियों की मौजूदगी में करीब 3 घंटे तक कार्रवाई की गई." बता दें कि आबकारी विभाग ने यह शराब 1 जनवरी 2023 से 30 सितंबर 2024 के बीच जब्त की थी.

अधिकारियों ने पेटी खोलकर दिखाई

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने कार्टून खोलकर अंदर शराब और बियर की बोतलें मीडिया को दिखाई. इसके बाद इस पर रोड रोलर चलाया गया. सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचूरा ने कहा, " विभाग ने 1 जनवरी 2023 से 30 सितंबर 2024 तक कुल 9793 मामले दर्ज किए थे, जिसके तहत अंग्रेजी शराब 6 हजार 408 लीटर, बीयर 4 हजार 997 लीटर, देसी शराब 8 हजार 602 लीटर, हाथ भट्टी शराब 25 हजार लीटर नष्ट की गई है." इस कार्रवाई में डिप्टी कलेक्टर अजय शर्मा, सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचूरा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी आरजी भदौरिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/45-thousand-liters-of-liquor-worth-rs-150-crore-spilled/article-4887

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.