इंदौर: कार की सीट में छिपाए 4.80 करोड़ के गहने, गुजरात से गिरफ्तार हुआ व्यापारी का ड्राइवर और साथी

Indore, MP

इंदौर पुलिस ने सोने की बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए 4 करोड़ 80 लाख रुपये के गहने बरामद कर लिए। ये गहने कार की सीट के अंदर छिपाकर रखे गए थे।

पुलिस ने इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को गुजरात के पालनपुर से गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी पीड़ित व्यापारी का ही ड्राइवर निकला।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

अहमदाबाद निवासी सोना व्यापारी धर्मेंद्र भाई जयंतीलाल ने बताया था कि वे कारोबार के लिए अलग-अलग जगह सैंपल लेकर जाते हैं। 9 जुलाई को उन्होंने अपने ड्राइवर मसरू रबारी को 4 किलो 800 ग्राम (करीब 4.80 करोड़ रुपए) के गहनों से भरे दो बैग देकर इंदौर भेजा था।
लेकिन गंगवाल बस स्टैंड के पास ड्राइवर अपने साथी प्रेमपाल सिंह के साथ बैग लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई थी।

सीट में छिपा दिया चोरी का माल

डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी के मुताबिक, वारदात के बाद दोनों आरोपी राजस्थान और गुजरात की सीमाओं पर छिपते रहे। जब पुलिस को उनके गुजरात में होने की जानकारी मिली तो टीम ने पालनपुर से दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में पता चला कि चुराए गए गहने उन्होंने कार की सीट में छिपा दिए थे और उसी गाड़ी से घूम रहे थे।

शराब तस्करी में भी शामिल है आरोपी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि प्रेमपाल सिंह शराब तस्करी करता है और उसके खिलाफ हत्या की कोशिश (धारा 307) के दो मामले दर्ज हैं। साथ ही वह कई बार फायरिंग भी कर चुका है। पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए उसे पकड़ा।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से और पूछताछ कर रही है कि कहीं चोरी किए गए जेवरात को बेचने या नेटवर्क से जोड़ने की कोई बड़ी साजिश तो नहीं थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Aug 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर: कार की सीट में छिपाए 4.80 करोड़ के गहने, गुजरात से गिरफ्तार हुआ व्यापारी का ड्राइवर और साथी

Indore, MP

पुलिस ने इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को गुजरात के पालनपुर से गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी पीड़ित व्यापारी का ही ड्राइवर निकला।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

अहमदाबाद निवासी सोना व्यापारी धर्मेंद्र भाई जयंतीलाल ने बताया था कि वे कारोबार के लिए अलग-अलग जगह सैंपल लेकर जाते हैं। 9 जुलाई को उन्होंने अपने ड्राइवर मसरू रबारी को 4 किलो 800 ग्राम (करीब 4.80 करोड़ रुपए) के गहनों से भरे दो बैग देकर इंदौर भेजा था।
लेकिन गंगवाल बस स्टैंड के पास ड्राइवर अपने साथी प्रेमपाल सिंह के साथ बैग लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई थी।

सीट में छिपा दिया चोरी का माल

डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी के मुताबिक, वारदात के बाद दोनों आरोपी राजस्थान और गुजरात की सीमाओं पर छिपते रहे। जब पुलिस को उनके गुजरात में होने की जानकारी मिली तो टीम ने पालनपुर से दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में पता चला कि चुराए गए गहने उन्होंने कार की सीट में छिपा दिए थे और उसी गाड़ी से घूम रहे थे।

शराब तस्करी में भी शामिल है आरोपी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि प्रेमपाल सिंह शराब तस्करी करता है और उसके खिलाफ हत्या की कोशिश (धारा 307) के दो मामले दर्ज हैं। साथ ही वह कई बार फायरिंग भी कर चुका है। पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए उसे पकड़ा।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से और पूछताछ कर रही है कि कहीं चोरी किए गए जेवरात को बेचने या नेटवर्क से जोड़ने की कोई बड़ी साजिश तो नहीं थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/480-crore-jewelry-hidden-in-indore-car-seat-the-driver/article-31407

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.