कटनी के कैमोर हत्याकांड में 5 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में घायल: भाजपा नेता नीलू रजक हत्या का मुख्य षड्यंत्रकारी भी धराया

Katni, MP

28 अक्टूबर की हत्या के बाद फैलाया गया तनाव, पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ा

 मध्यप्रदेश के कटनी जिले, कैमोर में भाजपा नेता नीलेश उर्फ नीलू रजक की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें हत्या का मुख्य षड्यंत्रकारी अकरम खान भी शामिल है। इस जानकारी की पुष्टि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में की।

28 अक्टूबर की सुबह, नीलू रजक को दो अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियों ने गोली मार दी थी। इस हत्या के बाद कैमोर में सांप्रदायिक तनाव फैल गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गईं, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा।

मुठभेड़ और गिरफ्तारी

मुखबिरों से मिली सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी अकरम खान (28) और उसके साथी इमेनुअल जोसेफ उर्फ प्रिंस (19) को ग्राम कजरवारा बहोरीबंद के पास बाइक पर रोका।

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। इस मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैरों में चोटें आईं और उन्हें मेडिकल कॉलेज जबलपुर में भर्ती कराया गया।

गिरफ्तार अन्य आरोपियों और हथियार का मामला

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान अकरम खान से हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान हुई और उन्हें भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

  • अकरम खान (मुख्य आरोपी, कैमोर निवासी)

  • इमेनुअल जोसेफ उर्फ प्रिंस (कैमोर निवासी)

  • सलीम खान उर्फ चच्चा (खलवारा बाजार निवासी)

  • मोहम्मद जैद अजहरी (भटिया मोहल्ला कैमोर निवासी)

  • हर्ष सिंह (लालपुर अमरपाटन, जिला मैहर निवासी)

जांच में यह भी सामने आया कि हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल और कारतूस आरोपी हर्ष सिंह से खरीदे गए थे।

फरार आरोपियों की तलाश

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस षड्यंत्र में शामिल अन्य तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। इनकी पहचान अमन खान, लकी अंसारी और छोटू सिंह के रूप में हुई है। पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/5-accused-arrested-in-katnis-kaimor-murder-case-bjp-leader/article-37296

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.