- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- छतरपुर में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: नदी के टापू पर फंसे 5 किसान और महिला, NDRF ने 2 घंटे में बचाया
छतरपुर में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: नदी के टापू पर फंसे 5 किसान और महिला, NDRF ने 2 घंटे में बचाया
Chhatarpur, MP
छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब कटान और श्यामरी नदियों के बीच खेतों में काम कर रहे 5 किसान और एक महिला अचानक बढ़ते जलस्तर के कारण टापू पर फंस गए।
राहत की बात ये रही कि सूचना मिलते ही पुलिस और NDRF की टीम ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बारिश से अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर, खेतों में फंसे ग्रामीण
थाना प्रभारी श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि मंगलवार दोपहर मौसम साफ था, इसलिए ग्रामीण अपने खेतों में बुवाई के लिए गए थे। लेकिन कुछ ही देर में तेज बारिश के चलते नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और खेतों से लौटने का रास्ता बंद हो गया। सभी नदी के बीच बने टापू पर फंस गए।
NDRF ने नाव से चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
शाम करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद NDRF की टीम को बुलाया गया। करीब 2 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन नाव की मदद से पूरा किया गया। शाम 7:30 बजे तक सभी 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ भी मौजूद रही।
प्रशासन ने की चेतावनी जारी, बरसात में नदी पार करने से बचें
रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तहसीलदार आलोक जैन ने बारिश के मौसम में किसानों और ग्रामीणों से नदियों और नालों के किनारे या बीच में खेतों में न जाने की अपील की है। उन्होंने कहा, “जलभराव या बाढ़ की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें, जिससे समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।”
एक बड़ी अनहोनी से बचा गांव, ग्रामीणों ने जताया प्रशासन का आभार
ग्रामीणों ने समय पर राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन और NDRF का आभार जताया। अगर देर होती तो घटना जानलेवा साबित हो सकती थी। बारिश के मौसम में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन अब गांवों में जागरूकता अभियान भी चलाने की तैयारी कर रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए