- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सतना: हाईवे पर व्यापारी से लूट करने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार, 1 फरार
सतना: हाईवे पर व्यापारी से लूट करने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार, 1 फरार
Satna, MP
सतना पुलिस ने हाईवे पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से कट्टा, कारतूस, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
गिरोह ने छतरपुर के व्यापारी को निशाना बनाकर लूट की थी।
ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
2 सितंबर की रात छतरपुर निवासी व्यापारी शिवकुमार गुप्ता सतना से पशु आहार लेकर पिकअप वाहन से लौट रहे थे। रास्ते में लोटस सिटी के पास उनकी गाड़ी खराब हो गई और वे वाहन में ही सो गए। तड़के करीब 3:45 बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह बदमाश वहां पहुंचे और कट्टा दिखाकर मोबाइल व नकदी छीन ली। इतना ही नहीं, व्यापारी के फोनपे अकाउंट से 5,620 रुपए भी ट्रांसफर कर लिए।
पुलिस की कार्रवाई
एसपी आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने विक्कू कुशवाहा, ऋतिक तिवारी उर्फ रिशु, मनीष दहिया, दीपू दहिया और शिवम पटेल को गिरफ्तार किया। वहीं, आरोपी रोहित तिवारी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
बरामद सामान
पुलिस ने आरोपियों से 315 बोर का कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं। बरामदगी की कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए