MP में आसमानी कहर: आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, मातम में डूबे गांव

Singrauli, MP

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में सोमवार का दिन आफत बनकर टूटा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में एक बुजुर्ग महिला और तीन नाबालिगों सहित कुल 5 लोगों की मौत हो गई। यह घटनाएं बरगवां, जियावां और चितरंगी पुलिस थाना क्षेत्रों में हुईं, जहां आमजन अपनी दैनिक गतिविधियों में व्यस्त थे, लेकिन अचानक गिरी बिजली ने परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया।

रात ढाई बजे गिरी मौत की बिजली, बुजुर्ग महिला की जान गई

बरगवां थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में देर रात करीब 1:30 बजे 67 वर्षीय सनाओ बाई पर बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उसी समय जियावां थाना क्षेत्र के सुपेला गांव में 17 वर्षीय अंतिमनिशा, जो हैंडपंप से पानी भर रही थी, बिजली की चपेट में आ गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बकरियां चरा रहा किशोर और आम बीन रही किशोरी की भी मौत

चितरंगी थाना क्षेत्र के झरकटिया गांव में 13 वर्षीय श्यामलाल गुर्जर बकरियां चरा रहा था, तभी तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं खोखवा गांव में 16 वर्षीय सोनू देवी आम बीनने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई और उसकी भी जान चली गई।

गोडगावां में एक और मौत, गांवों में पसरा मातम

जियावां थाना क्षेत्र के गोडगावां गांव में 58 वर्षीय शिवधारी कोल की भी आकाशीय बिजली से मौत हो गई। इन दर्दनाक हादसों के बाद संबंधित गांवों में मातमी सन्नाटा पसरा है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

प्रशासन की ओर से अब तक किसी आर्थिक सहायता की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय लोग पीड़ित परिवारों को तत्काल मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jun 2025 By दैनिक जागरण

MP में आसमानी कहर: आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, मातम में डूबे गांव

Singrauli, MP

रात ढाई बजे गिरी मौत की बिजली, बुजुर्ग महिला की जान गई

बरगवां थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में देर रात करीब 1:30 बजे 67 वर्षीय सनाओ बाई पर बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उसी समय जियावां थाना क्षेत्र के सुपेला गांव में 17 वर्षीय अंतिमनिशा, जो हैंडपंप से पानी भर रही थी, बिजली की चपेट में आ गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बकरियां चरा रहा किशोर और आम बीन रही किशोरी की भी मौत

चितरंगी थाना क्षेत्र के झरकटिया गांव में 13 वर्षीय श्यामलाल गुर्जर बकरियां चरा रहा था, तभी तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं खोखवा गांव में 16 वर्षीय सोनू देवी आम बीनने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई और उसकी भी जान चली गई।

गोडगावां में एक और मौत, गांवों में पसरा मातम

जियावां थाना क्षेत्र के गोडगावां गांव में 58 वर्षीय शिवधारी कोल की भी आकाशीय बिजली से मौत हो गई। इन दर्दनाक हादसों के बाद संबंधित गांवों में मातमी सन्नाटा पसरा है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

प्रशासन की ओर से अब तक किसी आर्थिक सहायता की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय लोग पीड़ित परिवारों को तत्काल मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/5-people-killed-in-mourning-due-to-light-lightning-in/article-24561

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.