समोसे में आलू के साथ मिली मरी हुई छिपकली, खाते ही बिगड़ी 5 वर्षीय मासूम की तबियत

Rewa, MP

रीवा के निपनिया से सामने आई रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना. नोट - तस्वीरें विचलित कर सकती हैं.

शहर के निपनिया मोहल्ले में रहने वाले एक 5 वर्षीय मासूम के साथ हैरान कर देने वाली घटना घटी है. यहां स्कूल से घर पहुंचकर मासूम ने एक समोसा खाया औस उसे खाते ही मासूम की तबीयत बिगड़ने लगी. जब परिजनों की नजर पड़ी आधे रखे समोसे पर पड़ी तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई. समोसे के अंदर मरी हुई छिपकली का सामने का हिस्सा नजर आ रहा था. ये देख घर वालों की भी हालत खराब हो गई. परीजनो को आशंका है कि बच्चे ने समोसे के साथ छिपकली का भी सेवन कर लिया, जिसके बाद उसे तत्काल गांधी मेमोरियल अस्पताल में एडमिट कराया गया है.

दुकान से लिए थे समोसे

दरअसल, यह घटना गुरुवार की है. यहां पर रहने वालें पंकज शर्मा की बेटी और एक 5 वर्षीय बेटा सुबह स्कूल चले गए जबकि पंकज शर्मा अपने दोस्त के साथ अपनी पत्नी की आंख का इलाज करवाने कार से हॉस्पिटल लौटे थे. यहां से लौटते वक्त पंकज ने अपने दोस्त से पास की दुकान से समोसे और जलेबी मंगवाए और सभी वापस घर आ गए.

समोसा खाते ही बिगड़ी मासूम की हालत

पुलिस के मुताबिक, घर आते ही बच्चे ने जब खाने के लिए मांगा तो परिजनों ने होटल से खरीदे गए समोसे उसे दे दिए. बच्चे ने आधा समोसा ही खाया था कि उसे खाने में अजीब सा स्वाद लगा औऱ उसने बचा हुआ आधा समोसा किनारे रख दिया. तभी उसकी हालत बिगड़ने लगी. इसी दौरान उसके पिता को अशंका हुई तो उन्होंने बचे हुए आधे समोसे को उठाकर करीब से देखा तो उनके होश उड़ गए. मरी हुई छिपकली का अगला और आधा भाग समोसे के अंदर था.

5 year old eats samosa with lizard
गांधी स्मारक चिकित्सालय में चल रहा मासूम का इलाज 
 
मासूम का इलाज जारी, परिजन बोले दर्ज कराएंगे मामला

परिजन तत्काल मासूम को लेकर गांधी मेमोरियल अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद डॉक्टरों ने मासूम का इलाज शुरू किया. परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती किया है अगले कुछ दिनों तक उसका इलाज डॉक्टरों की देख रेख में चलेगा. वहीं परिजनों का आरोप है की उन्होंने ढेकहा मोहल्ले में सुरेश होटल नाम की एक दुकान से बच्चों के लिए समोसे और जलेबी खरीदी थी. वे इसकी शिकायत पुलिस व खाद्य विभाग से कर रहे हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Nov 2024 By दैनिक जागरण

समोसे में आलू के साथ मिली मरी हुई छिपकली, खाते ही बिगड़ी 5 वर्षीय मासूम की तबियत

Rewa, MP

शहर के निपनिया मोहल्ले में रहने वाले एक 5 वर्षीय मासूम के साथ हैरान कर देने वाली घटना घटी है. यहां स्कूल से घर पहुंचकर मासूम ने एक समोसा खाया औस उसे खाते ही मासूम की तबीयत बिगड़ने लगी. जब परिजनों की नजर पड़ी आधे रखे समोसे पर पड़ी तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई. समोसे के अंदर मरी हुई छिपकली का सामने का हिस्सा नजर आ रहा था. ये देख घर वालों की भी हालत खराब हो गई. परीजनो को आशंका है कि बच्चे ने समोसे के साथ छिपकली का भी सेवन कर लिया, जिसके बाद उसे तत्काल गांधी मेमोरियल अस्पताल में एडमिट कराया गया है.

दुकान से लिए थे समोसे

दरअसल, यह घटना गुरुवार की है. यहां पर रहने वालें पंकज शर्मा की बेटी और एक 5 वर्षीय बेटा सुबह स्कूल चले गए जबकि पंकज शर्मा अपने दोस्त के साथ अपनी पत्नी की आंख का इलाज करवाने कार से हॉस्पिटल लौटे थे. यहां से लौटते वक्त पंकज ने अपने दोस्त से पास की दुकान से समोसे और जलेबी मंगवाए और सभी वापस घर आ गए.

समोसा खाते ही बिगड़ी मासूम की हालत

पुलिस के मुताबिक, घर आते ही बच्चे ने जब खाने के लिए मांगा तो परिजनों ने होटल से खरीदे गए समोसे उसे दे दिए. बच्चे ने आधा समोसा ही खाया था कि उसे खाने में अजीब सा स्वाद लगा औऱ उसने बचा हुआ आधा समोसा किनारे रख दिया. तभी उसकी हालत बिगड़ने लगी. इसी दौरान उसके पिता को अशंका हुई तो उन्होंने बचे हुए आधे समोसे को उठाकर करीब से देखा तो उनके होश उड़ गए. मरी हुई छिपकली का अगला और आधा भाग समोसे के अंदर था.

5 year old eats samosa with lizard
गांधी स्मारक चिकित्सालय में चल रहा मासूम का इलाज 
 
मासूम का इलाज जारी, परिजन बोले दर्ज कराएंगे मामला

परिजन तत्काल मासूम को लेकर गांधी मेमोरियल अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद डॉक्टरों ने मासूम का इलाज शुरू किया. परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती किया है अगले कुछ दिनों तक उसका इलाज डॉक्टरों की देख रेख में चलेगा. वहीं परिजनों का आरोप है की उन्होंने ढेकहा मोहल्ले में सुरेश होटल नाम की एक दुकान से बच्चों के लिए समोसे और जलेबी खरीदी थी. वे इसकी शिकायत पुलिस व खाद्य विभाग से कर रहे हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/5-year-old-childs-health-deteriorated-after-eating-dead-lizard/article-3050

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.