बुरहानपुर: ट्रक की टक्कर से 5 साल की बच्ची की मौत

Burhanpur, MP

बुरहानपुर जिले के इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दंपति की 5 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माता-पिता बाल-बाल बच गए।

कैसे हुआ हादसा

चिखलया धूलकोट निवासी जितेंद्र वास्कले अपनी पत्नी और बेटी प्रिया (5) को लेकर बाइक से शाहपुर जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे मोहना पुल के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बीच में बैठी प्रिया दाईं ओर गिर गई और ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं जितेंद्र और उनकी पत्नी बाईं ओर गिरे और सुरक्षित बच निकले।

ट्रक चालक फरार

शिकारपुरा थाना प्रभारी कमल सिंह पंवार ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी तलाश कर रही है।

हादसे के बाद बच्ची की मां बेहोश हो गईं। उन्हें 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जांच में पता चला कि उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Aug 2025 By दैनिक जागरण

बुरहानपुर: ट्रक की टक्कर से 5 साल की बच्ची की मौत

Burhanpur, MP

कैसे हुआ हादसा

चिखलया धूलकोट निवासी जितेंद्र वास्कले अपनी पत्नी और बेटी प्रिया (5) को लेकर बाइक से शाहपुर जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे मोहना पुल के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बीच में बैठी प्रिया दाईं ओर गिर गई और ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं जितेंद्र और उनकी पत्नी बाईं ओर गिरे और सुरक्षित बच निकले।

ट्रक चालक फरार

शिकारपुरा थाना प्रभारी कमल सिंह पंवार ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी तलाश कर रही है।

हादसे के बाद बच्ची की मां बेहोश हो गईं। उन्हें 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जांच में पता चला कि उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/5-year-old-girl-dies-due-to-burhanpur-truck-collision/article-31519

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.