हर्षा रिछारिया के सोशल मीडिया पर 55 फर्जी अकाउंट, भोपाल पुलिस ने दर्ज की FIR

BHOPAL, MP

प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आईं हर्षा रिछारिया ने आरोप लगाया है कि लोग उनके नाम पर फ्रॉड कर रहे हैं.

प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आई और सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो और अकाउंट से परेशान भोपाल की हर्षा रिछारिया की शिकायत पर भोपाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. हर्षा रिछारिया ने भोपाल के साइबर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई "उनके नाम से सोशल मीडिया पर 55 फेक अकाउंट चल रहे हैं. इन अकाउंट से पैसे मांगे जा रहे हैं." ये भी शिकायत की "एआई की मदद से उनके अश्लील फोटो भी वायरल किए जा रहे हैं. इन फेक आईडी पर उनको लेकर भद्दे कमेंट भी किए जा रहे हैं."

हर्षा ने शिकायत करने के बाद वीडियो जारी किया

हर्षा रिछारिया ने भोपाल साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत करने के बाद के हर्षा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी किया. इसमें उन्होंने कहा "मेरे नाम से प्रयागराज महाकुंभ से लेकर आज तक सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाई गई हैं. इसके जरिए फ्रॉड कर रहे हैं. मेरे नाम से विज्ञापन के वीडियो बनाए जा रहे हैं. पैसों की भी डिमांड की जा रही है. इसके अलावा कई साइड पर एआई से जनरेटेड अश्लील वीडियो डाले जा रहे हैं." ऐसे सभी 55 आईडी की एफआईआर दर्ज कराई गई है. ऐसे सभी लोगों को अब गलती की सजा जरूर मिलेगी.

पहले रोते हुए वीडियो किया था जारी

इसके पहले हाल ही में हर्षा रिछारिया ने वीडियो जारी किया था. इसमें उन्होंने रोते हुए आत्महत्या की धमकी दी थी और कहा था "उनके एनआई जनरेटेड वीडियो वायरल कर उन्हें बदनाम किया जा रहा है. इसमें कई लोगों उनके ही कुछ पुराने परिचित हैं. जब मैं परेशान हो जाऊंगी तो सबके नाम लिखकर आत्महत्या कर लूंगी."

इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

हर्षा रिछारिया 4 जनवरी को महाकुंभ में निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में संतों के साथ बैठने के बाद चर्चाओं में आईं. इसके बाद से वे सोशल मीडिया पर छा गईं. हालांकि इसके बाद वे ट्रोलिंग के शिकार भी हो गईं. बाद में हर्षा कैलाशनंद महाराज का पंड़ाल छोड़कर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंन्द्र पुरी के संरक्षण में पहुंच गई थीं. हर्षा रिछारिया एंकरिंग और मॉडलिंग से जुड़ी रही हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Mar 2025 By दैनिक जागरण

हर्षा रिछारिया के सोशल मीडिया पर 55 फर्जी अकाउंट, भोपाल पुलिस ने दर्ज की FIR

BHOPAL, MP

प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आई और सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो और अकाउंट से परेशान भोपाल की हर्षा रिछारिया की शिकायत पर भोपाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. हर्षा रिछारिया ने भोपाल के साइबर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई "उनके नाम से सोशल मीडिया पर 55 फेक अकाउंट चल रहे हैं. इन अकाउंट से पैसे मांगे जा रहे हैं." ये भी शिकायत की "एआई की मदद से उनके अश्लील फोटो भी वायरल किए जा रहे हैं. इन फेक आईडी पर उनको लेकर भद्दे कमेंट भी किए जा रहे हैं."

हर्षा ने शिकायत करने के बाद वीडियो जारी किया

हर्षा रिछारिया ने भोपाल साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत करने के बाद के हर्षा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी किया. इसमें उन्होंने कहा "मेरे नाम से प्रयागराज महाकुंभ से लेकर आज तक सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाई गई हैं. इसके जरिए फ्रॉड कर रहे हैं. मेरे नाम से विज्ञापन के वीडियो बनाए जा रहे हैं. पैसों की भी डिमांड की जा रही है. इसके अलावा कई साइड पर एआई से जनरेटेड अश्लील वीडियो डाले जा रहे हैं." ऐसे सभी 55 आईडी की एफआईआर दर्ज कराई गई है. ऐसे सभी लोगों को अब गलती की सजा जरूर मिलेगी.

पहले रोते हुए वीडियो किया था जारी

इसके पहले हाल ही में हर्षा रिछारिया ने वीडियो जारी किया था. इसमें उन्होंने रोते हुए आत्महत्या की धमकी दी थी और कहा था "उनके एनआई जनरेटेड वीडियो वायरल कर उन्हें बदनाम किया जा रहा है. इसमें कई लोगों उनके ही कुछ पुराने परिचित हैं. जब मैं परेशान हो जाऊंगी तो सबके नाम लिखकर आत्महत्या कर लूंगी."

इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

हर्षा रिछारिया 4 जनवरी को महाकुंभ में निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में संतों के साथ बैठने के बाद चर्चाओं में आईं. इसके बाद से वे सोशल मीडिया पर छा गईं. हालांकि इसके बाद वे ट्रोलिंग के शिकार भी हो गईं. बाद में हर्षा कैलाशनंद महाराज का पंड़ाल छोड़कर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंन्द्र पुरी के संरक्षण में पहुंच गई थीं. हर्षा रिछारिया एंकरिंग और मॉडलिंग से जुड़ी रही हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/55-fake-account-on-social-media-of-harsha-richaria-bhopal/article-12534

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.