बड़वानी में वन्यजीवों के हमले से 6 की मौत: सांसदों ने परिजनों को सौंपे 8-8 लाख मुआवजा राशि के स्वीकृति पत्र

Barwani, MP

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में वन्यजीवों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले के लिंबई और आसपास के गांवों में बीते दिनों हुए हमलों में 6 ग्रामीणों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज ज़िला अस्पताल में जारी है।

घटनाओं के बाद इलाके में भय और दहशत का माहौल है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग अकेले घर से बाहर निकलने में घबरा रहे हैं। कई गांवों में लोग शाम होते ही घरों में बंद हो जा रहे हैं।

सांसदों और जिला अध्यक्ष की पीड़ितों से मुलाकात

बुधवार को लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी और भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फोन पर बातचीत कर पीड़ितों की स्थिति से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को 8-8 लाख रुपये की मुआवजा राशि के स्वीकृति पत्र सौंपे गए। साथ ही, घायलों के समुचित इलाज और पुनर्वास की व्यवस्था का आश्वासन भी दिया गया।

वन्यजीव की तलाश में जुटा वन विभाग

वन विभाग की टीमें ग्रामीणों की मदद से हमलावर वन्यजीव की तलाश कर रही हैं। इस कार्य में पिंजरे और ड्रोन कैमरों का सहारा लिया जा रहा है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमला किस जानवर द्वारा किया गया है। माना जा रहा है कि यह कोई तेंदुआ या भालू हो सकता है।

ग्रामीणों को दिए गए सतर्कता के निर्देश

सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन और वन विभाग मिलकर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के प्रयास कर रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बड़वानी में वन्यजीवों के हमले से 6 की मौत: सांसदों ने परिजनों को सौंपे 8-8 लाख मुआवजा राशि के स्वीकृति पत्र

Barwani, MP

घटनाओं के बाद इलाके में भय और दहशत का माहौल है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग अकेले घर से बाहर निकलने में घबरा रहे हैं। कई गांवों में लोग शाम होते ही घरों में बंद हो जा रहे हैं।

सांसदों और जिला अध्यक्ष की पीड़ितों से मुलाकात

बुधवार को लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी और भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फोन पर बातचीत कर पीड़ितों की स्थिति से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को 8-8 लाख रुपये की मुआवजा राशि के स्वीकृति पत्र सौंपे गए। साथ ही, घायलों के समुचित इलाज और पुनर्वास की व्यवस्था का आश्वासन भी दिया गया।

वन्यजीव की तलाश में जुटा वन विभाग

वन विभाग की टीमें ग्रामीणों की मदद से हमलावर वन्यजीव की तलाश कर रही हैं। इस कार्य में पिंजरे और ड्रोन कैमरों का सहारा लिया जा रहा है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमला किस जानवर द्वारा किया गया है। माना जा रहा है कि यह कोई तेंदुआ या भालू हो सकता है।

ग्रामीणों को दिए गए सतर्कता के निर्देश

सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन और वन विभाग मिलकर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के प्रयास कर रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/6-deaths-due-to-wildlife-attack-in-barwani-mps-handed/article-23181

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.