- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- छतरपुर में कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, झाड़ियों से 63 लीटर अवैध शराब बरामद
छतरपुर में कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, झाड़ियों से 63 लीटर अवैध शराब बरामद
Chhatarpur, MP
सिविल लाइन थाना पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए बीडी कॉलोनी निवासी कुख्यात अपराधी विमल खटीक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने शराब को महर्षि स्कूल के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा था। पुलिस ने मौके से 63 लीटर देशी शराब जब्त की, जिसकी कीमत करीब 26 हजार रुपए आंकी गई है।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी विमल खटीक का लंबा आपराधिक इतिहास है। उस पर हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी और आबकारी से जुड़े कई गंभीर अपराध पहले से ही दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया।
नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्रवाई
छतरपुर पुलिस बीते महीनों से नशा मुक्ति अभियान के तहत सक्रिय है। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में दर्ज मामलों में –
-
82 मामले एनडीपीएस एक्ट में
-
2000 से अधिक मामले आबकारी एक्ट में दर्ज किए जा चुके हैं।
अब तक की कार्रवाई में पुलिस 52 क्विंटल अफीम के पौधे, 1000 किलो गांजा, 500 नशीली सिरप की शीशियां, 1100 टैबलेट्स, 200 से अधिक इंजेक्शन और 16 हजार लीटर अवैध शराब जब्त कर चुकी है।
यह कार्रवाई छतरपुर पुलिस की सक्रियता और सख्त रुख को दर्शाती है।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए