- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- देर रात झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जल गए 65 वर्षीय किसान और दो बच्चे
देर रात झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जल गए 65 वर्षीय किसान और दो बच्चे
Shivpuri,MP
शिवपुरी में एक झोपड़ी में शनिवार की देर रात अचानक आग लग गई. इस घटना में घर में मौजूद तीन लोग जिंदा जल गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी सुबह होने के बाद लोगों को मिली.
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां के बैराड़ थाना क्षेत्र के रसेरा पंचायत के लक्ष्मीपुरा गांव में शनिवार की देर रात एक झोपड़ी में आग लग जाने के कारण उसमें मौजूद तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, घटना में जिंदा जलने वालों में एक 65 वर्षिय बुजुर्ग और दो छोटे बच्चे हैं. घटना की जानकारी लोगों को सुबह होने के बाद हुई, जिसके बाद आगे की कार्रवाई जारी है.
आग लगने का कारण साफ नहीं
देर रात गांव के बीच स्थित इस झोपड़ी में आधी रात के बाद अचानक आग लगना बताया गया है. हालांकि, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. लोगों को इस घटना की जानकारी रात को नहीं लगी, बल्कि सुबह होने के बाद लोगों को इसकी जानकारी मिली. जानकारी के अनुसार, जलने वाले तीनों लोग एक ही परिवार के सदस्य थे.
एक ही परिवार के थे सभी सदस्य
जानकारी के अनुसार, झोपड़ी में अचानक आग लगने के कारण एक ही परिवार के तीन लोगों की जिंदा जलने के कारण मौत हो गई. बताया गया कि तीनों एक ही परिवार के थे. आग रात्रि में अज्ञात कारणों से लगी. इसमें हजारी बंजारा (65 वर्ष) संध्या बंजारा (10 वर्ष) और अनुष्का बंजारा (5 वर्ष) कि जिंदा जलने से मौत हो गई.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए