उज्जैन में पानी पर सियासत, कांग्रेस की चेतावनी- रोज जलप्रदाय नहीं हुआ तो महापौर को नींद से जगाने बजाएंगे ढोल

Ujjain

उज्जैन में प्रतिदिन पानी सप्लाई की मांग पर कांग्रेस हमलावर है। उन्होंने मौजूदा भाजपा परिषद पर राजनीति करने का आरोप लगाया और सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

उज्जैन शहर में भगवान महाकालेश्वर की कृपा से गंभीर डैम अपनी पूर्ण क्षमता से भरने के बाद ओवरफ्लो भी हुआ है। महापौर, निगम परिषद, विधायक सभी ने गंभीर डैम पहुंचकर भगवान श्री बिलकेश्वर महादेव का पूजन अर्चन किया और शहर को प्रतिदिन पानी देने की बात भी कही। सभी ने वहां मालवा का प्रसिद्ध और स्वादिष्ट भोजन भी प्राप्त किया। परंतु शहर में प्रतिदिन जल सप्लाई के लिए नगर के नागरिक इस भाजपा परिषद को 20 दिनों से देख रहे हैं कि वह कब प्रतिदिन पानी देना प्रारंभ करेंगे। इतना पानी आ गया गंभीर में कि गेट खोलकर बहाना पड़ रहा है, ऐसे में महापौर द्वारा समाचार पत्रों में बयान देना कि गर्मी में प्रतिदिन पानी देंगे नगर के नागरिकों को धोखा देने, शहरवासियों को परेशान करने के लिए षड्यंत्र रचने के अलावा कुछ नहीं।

 कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी एवं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने कहा कि भाग्य से मुकेश टटवाल उज्जैन नगर के महापौर हैं और उनका यह कर्तव्य है कि नगर के नागरिकों को अपने निर्णय के माध्यम से सुलभ मूलभूत सुविधाएं प्रदान करें और अव्यवस्थाओं को व्यवस्था में बदलें। लेकिन यहां व्यवस्था होने के बावजूद आम नागरिकों को परेशान करने के तरीके महापौर द्वारा खोजे जा रहे हैं। अगर पीएचई के पंप खराब है तो उन्हें ठीक कराएं, अगर अधिकारी कर्मचारियों का स्टाफ काम नहीं करना चाहता है तो उन्हें हटाएं। उन पर दंडात्मक कार्रवाई करें। उन्हें इस दिशा की ओर निर्देशित ना करें कि हम गर्मी में पानी दे देंगे। pana-ka-lkara-kagarasa-dhal-dhamaka-ka-satha-paratharashana-karaga_4d67a5fad290c5d0d20964ca1a948564

भाटी ने कहा कि शहर में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु उज्जैन में बाबा महाकाल के, बाबा काल भैरव के और शहर के अन्य मंदिरों में दर्शन करने हेतु निरंतर आते हैं और यही श्रद्धालु नगर के नागरिकों के निवास घरों पर ही निवास करते हैं। साथ ही आगामी त्योहारों पर भी नगर के नागरिकों को पानी की आवश्यकता बड़ी मात्रा में होती है। इस स्थिति में नगर के सभी नागरिकों को हैंडपंप अथवा टैंकरों के माध्यम से पानी की व्यवस्था करना होगी। साथ ही पिछले मार्च माह से ही नागरिक पानी की व्यवस्था में उलझे हुए हैं परंतु पीएचई विभाग ने ना तो पर्याप्त मात्रा में टैंकर की व्यवस्था की, ना ही पर्याप्त मात्रा में हैंडपंप खनन, मोटरों का काम कर पाया। यहां तक की हैंडपंप सुधारने वाले लोग भी पीएचई के पास नहीं थे। एक दिन शिकायत करने पर 8 दिन तक हैंडपंप ठीक नहीं कर पाते। पीएचई विभाग पूर्ण रूप से अक्षम हो चुका है और इस विभाग पर किसी का नियंत्रण नहीं है। 

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि गंभीर डैम के आसपास होने वाली सिंचाई को कोई भी प्रशासन का अधिकारी कभी पानी की चोरी को रोक नहीं पाया और दिसंबर, जनवरी, फरवरी में ही पानी डैम में कम होने लगता है। ऐसी स्थिति में अगर शहर के बोरिंग, हैंडपंप, कुंआ से प्रतिदिन पानी निकाला जाएगा तो वह भी अप्रैल में खत्म हो जाएगा। इससे अच्छा है कि गंभीर डैम से पानी नागरिक को प्रतिदिन जलप्रदाय हो ताकि शहर का वाटर लेवल कम ना हो। फिर उज्जैन में हमारे पास नर्मदा नदी के पानी आने की संभावना भी बनी है और सरकारों के दावे भी है कि हमने उज्जैन में नर्मदा नदी को ला दिया है आखिर वह दावे का परीक्षण भी हो जाएगा। 

नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने कहा कि शहर में प्रतिदिन जलप्रदाय तत्काल प्रारंभ किया जाए। महापौर जो प्रतिवेदन अधिकारियों से मांग रहे हैं उसकी कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि अधिकारी तो प्रतिदिन सप्लाई के काम से बचना चाहते हैं क्योंकि कोई भी व्यक्ति को जब पता लग जाए कि उसे केवल आधा काम ही करना है या एक दिन छोड़कर जलप्रदाय करना है तो वह तो सारी रिपोर्ट यही बना कर देगा कि हां अब हम गर्मी में रोज सप्लाई कर सकेंगे। नगर के नागरिकों को प्रतिदिन जल की आवश्यकता है। इस बात को नगर निगम के पार्षद, महापौर, विधायक, सांसद, प्रभारी मंत्री, मुख्यमंत्री इन सब बातों को समझें और शहर के नागरिकों ने उन्हें इन पदो पर सुशोभित किया है उसका मान रखते हुए शहर की परेशान जनता पर यह उपकार करें कि शीघ्र ही प्रतिदिन उसे जल प्राप्त हो। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Sep 2024 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/66f3a8296d962/article-116

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.