16 साल से ससुराल में कैद थी महिला, रेस्क्यू करने पहुंची पुलिस को मिला हड्डियों का ढांचा

Bhopal, MP

पीड़िता शादी के दो साल बाद ही ससुराल में कैद हो गई थी। 2008 से वह मायके वालों से नहीं मिली। अब पुलिस ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने गंभीर हालत में एक महिला को रेस्क्यू किया है। पीड़िता जहांगीराबाद में अपने ससुराल में 16 साल से कैद थी। उसे गंभीर हालत में ससुराल से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। महिला के साथ उसके ससुराल के लोग ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे थे। इसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उसकी हालत देखकर सभी हैरान रह गए।mahil

महिला प्रताड़ना का यह सनसनीखेज मामला भोपाल के जहांगीराबाद इलाके का है। यहां बरखेड़ी क्षेत्र में एक महिला को उसके ससुराल वालों ने 16 सालों से घर में कैद करके रखा था। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला को आजाद कराया है।

2008 से कैद थी महिला

पीड़िता रानी साहू नरसिंहपुर की रहने वाली है। 2006 में उसकी शादी हुई थी और शुरुआत में चीजें ठीक थीं, लेकिन 2008 से लड़की के ससुराल वाले उसे उसके मायके वालों से नहीं मिलने दे रहे हैं। लड़की के पिता किशन लाल साहू को खबर लगी कि बेटी की हालत बेहद नाजुक है तो उन्होंने महिला थाने में शिकायत की। पड़ोसियों से पुत्री की हालत खराब होने की जानकारी मिलते ही पिता ने जहांगीराबाद थाने और महिला थाने में शिकायत दर्ज की। उन्होंने आवेदन बताया कि उसकी पुत्री रानू साहू को उसके ससुराल वाले 2008 के बाद से ही मिलने नहीं दे रहे हैं। उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता है। 

गंभीर हालत में मिली महिला

महिला प्रताड़ना की मिली शिकायत के बाद महिला थाने की टीम जहांगीराबाद इलाके के कोली मोहल्ले में पहुंची। यहां मकान की तीसरी मंजिल पर उन्होंने रानू साहू को बेहद गंभीर हालत में पलंग पर पड़ा पाया। पुलिस ने गंभीर हालत में दिखाई दे रही महिला को तत्काल रेस्क्यू किया। अभी भी महिला की हालत गंभीर है और उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस को पीड़िता के ठीक होने का इंतजार

महिला थाना प्रभारी शिल्पा कौरव के मुताबिक रेस्क्यू की गई महिला के पिता किशनलाल साहू ने महिला थाने जाकर आवेदन दिया था कि उनकी पुत्री रानू साहू का 2006 में विवाह हुआ था, लेकिन 2008 के बाद से उन्हें रानू साहू के ससुराल वाले मिलने नहीं दे रहे। ससुराल वालों द्वारा उनकी लड़की को प्रताड़ित किया जाता है। उनकी पुत्री की खराब हालत होने की जानकारी उन्हें पड़ोसियों से मिली है। उनकी पुत्री को ससुराल से रेस्क्यू कर कर उसका उपचार किया जाए और ससुराल वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस अब महिला की हालत ठीक होने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद उसके बयान लिए जाएंगे बयानों के आधार पर पति समय ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Oct 2024 By दैनिक जागरण

16 साल से ससुराल में कैद थी महिला, रेस्क्यू करने पहुंची पुलिस को मिला हड्डियों का ढांचा

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने गंभीर हालत में एक महिला को रेस्क्यू किया है। पीड़िता जहांगीराबाद में अपने ससुराल में 16 साल से कैद थी। उसे गंभीर हालत में ससुराल से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। महिला के साथ उसके ससुराल के लोग ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे थे। इसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उसकी हालत देखकर सभी हैरान रह गए।mahil

महिला प्रताड़ना का यह सनसनीखेज मामला भोपाल के जहांगीराबाद इलाके का है। यहां बरखेड़ी क्षेत्र में एक महिला को उसके ससुराल वालों ने 16 सालों से घर में कैद करके रखा था। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला को आजाद कराया है।

2008 से कैद थी महिला

पीड़िता रानी साहू नरसिंहपुर की रहने वाली है। 2006 में उसकी शादी हुई थी और शुरुआत में चीजें ठीक थीं, लेकिन 2008 से लड़की के ससुराल वाले उसे उसके मायके वालों से नहीं मिलने दे रहे हैं। लड़की के पिता किशन लाल साहू को खबर लगी कि बेटी की हालत बेहद नाजुक है तो उन्होंने महिला थाने में शिकायत की। पड़ोसियों से पुत्री की हालत खराब होने की जानकारी मिलते ही पिता ने जहांगीराबाद थाने और महिला थाने में शिकायत दर्ज की। उन्होंने आवेदन बताया कि उसकी पुत्री रानू साहू को उसके ससुराल वाले 2008 के बाद से ही मिलने नहीं दे रहे हैं। उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता है। 

गंभीर हालत में मिली महिला

महिला प्रताड़ना की मिली शिकायत के बाद महिला थाने की टीम जहांगीराबाद इलाके के कोली मोहल्ले में पहुंची। यहां मकान की तीसरी मंजिल पर उन्होंने रानू साहू को बेहद गंभीर हालत में पलंग पर पड़ा पाया। पुलिस ने गंभीर हालत में दिखाई दे रही महिला को तत्काल रेस्क्यू किया। अभी भी महिला की हालत गंभीर है और उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस को पीड़िता के ठीक होने का इंतजार

महिला थाना प्रभारी शिल्पा कौरव के मुताबिक रेस्क्यू की गई महिला के पिता किशनलाल साहू ने महिला थाने जाकर आवेदन दिया था कि उनकी पुत्री रानू साहू का 2006 में विवाह हुआ था, लेकिन 2008 के बाद से उन्हें रानू साहू के ससुराल वाले मिलने नहीं दे रहे। ससुराल वालों द्वारा उनकी लड़की को प्रताड़ित किया जाता है। उनकी पुत्री की खराब हालत होने की जानकारी उन्हें पड़ोसियों से मिली है। उनकी पुत्री को ससुराल से रेस्क्यू कर कर उसका उपचार किया जाए और ससुराल वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस अब महिला की हालत ठीक होने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद उसके बयान लिए जाएंगे बयानों के आधार पर पति समय ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/67023ac0844eb/article-764

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.