बीजेपी नगर पालिका अध्यक्ष की गाड़ी पर हूटर, कट गया 3,000 रुपए का चालान

Badwani, MP

बड़वानी में बीजेपी की नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी चौहान के वाहन का चालान कटा है। उनकी गाड़ी पर हूटर लगी थी। मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान 3000 रुपए का चालान कटा है। इसके साथ ही चेकिंग में कई अधिकारी भी जद में आए हैं, जिनका चालान काटा गया है। इससे शहर में हड़कंप मच गया।

मध्य प्रदेश की बड़वानी नगर पालिका अध्यक्ष को अपने वाहन पर हूटर लगवाना महंगा पड़ा। मोबाइल कोर्ट ने ₹3000 का जुर्माना ठोक दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल के भांजे की पत्नी है। बड़वानी की सीजेएम ने कारंजा चौक पर मोबाइल कोर्ट लगाकर चालानी कार्रवाई की है।

चालानी कार्रवाई से मचा हड़कंप

कल शाम करीब 5:00 बजे सीजीएम सीता कन्नौजे, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी विनय जैन और पूजा विजयवर्गीय ने कारंजा पर चालानी कार्रवाई कर हड़कंप मचा दिया। इस कार्रवाई की जद में नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी चौहान का वाहन भी आ गया। ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर विनोद बघेल ने बताया कि दरअसल उनके वाहन पर हूटर लगा हुआ पाया गया। मौके पर दस्तावेज भी नहीं पाए गए। लिहाजा न्यायाधीश ने ₹3000 का चालान बनाने के निर्देश दिए।

अश्विनी चौहान पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा के दबंग नेता प्रेम सिंह पटेल के भांजे की पत्नी हैं। प्रेम सिंह पटेल के एक पुत्र बलवंत पटेल जिला पंचायत बड़वानी के अध्यक्ष भी हैं।

इस दौरान जनपद पंचायत बड़वानी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ समेत कई अन्य लोगों के चालान भी बने। इस दौरान मोबाइल कोर्ट ने वाहनों के दस्तावेज जिसमें इंश्योरेंस, फिटनेस, लाइसेंस, हेलमेट आदि की भी जांच की।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया कि चालानी कार्रवाई में 34 वाहनों से 27000 रुपए की राशि वसूली गई। करीब 1 घंटे चली इस कार्रवाई में के चलते जिला मुख्यालय पर हड़कंप मच गया। लोगों को कार्रवाई की जानकारी मिलने पर वे चौराहे से बचकर जाते हुए दिखाई दिए।BAD

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Oct 2024 By दैनिक जागरण

बीजेपी नगर पालिका अध्यक्ष की गाड़ी पर हूटर, कट गया 3,000 रुपए का चालान

Badwani, MP

मध्य प्रदेश की बड़वानी नगर पालिका अध्यक्ष को अपने वाहन पर हूटर लगवाना महंगा पड़ा। मोबाइल कोर्ट ने ₹3000 का जुर्माना ठोक दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल के भांजे की पत्नी है। बड़वानी की सीजेएम ने कारंजा चौक पर मोबाइल कोर्ट लगाकर चालानी कार्रवाई की है।

चालानी कार्रवाई से मचा हड़कंप

कल शाम करीब 5:00 बजे सीजीएम सीता कन्नौजे, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी विनय जैन और पूजा विजयवर्गीय ने कारंजा पर चालानी कार्रवाई कर हड़कंप मचा दिया। इस कार्रवाई की जद में नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी चौहान का वाहन भी आ गया। ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर विनोद बघेल ने बताया कि दरअसल उनके वाहन पर हूटर लगा हुआ पाया गया। मौके पर दस्तावेज भी नहीं पाए गए। लिहाजा न्यायाधीश ने ₹3000 का चालान बनाने के निर्देश दिए।

अश्विनी चौहान पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा के दबंग नेता प्रेम सिंह पटेल के भांजे की पत्नी हैं। प्रेम सिंह पटेल के एक पुत्र बलवंत पटेल जिला पंचायत बड़वानी के अध्यक्ष भी हैं।

इस दौरान जनपद पंचायत बड़वानी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ समेत कई अन्य लोगों के चालान भी बने। इस दौरान मोबाइल कोर्ट ने वाहनों के दस्तावेज जिसमें इंश्योरेंस, फिटनेस, लाइसेंस, हेलमेट आदि की भी जांच की।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया कि चालानी कार्रवाई में 34 वाहनों से 27000 रुपए की राशि वसूली गई। करीब 1 घंटे चली इस कार्रवाई में के चलते जिला मुख्यालय पर हड़कंप मच गया। लोगों को कार्रवाई की जानकारी मिलने पर वे चौराहे से बचकर जाते हुए दिखाई दिए।BAD

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/6704c08f94b66/article-857

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.