आटा पिसवाने गई किशोरी का दुपट्टा पट्टे में फंसा, सिर धड़ से हुआ अलग…हुई दर्दनाक मौत

Sagar, MP

जिले के छानबीला पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम इमलाखेड़ा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां आटा चक्की पर गेहूं पिसवाने के लिए गई एक 16 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी अनुसार ग्राम इमला खेड़ा में बीते दिन दोपहर के समय ग्राम में स्थित आटा चक्की पर 16 वर्षीय अनामिका ठाकुर पिता राजबहादुर ठाकुर गेहूं पिसवाने गई हुई थी।अनामिका ने दुपट्टा डाल रखा था, जैसे ही वह चक्की में गेहूं डालने के लिए झुकी तभी उसका दुपट्टा चलती हुई चक्की के पट्टे में फंस गया। दुपट्टा फंसने से उसका सिर पट्टे में आ गया, जिससे एक ही झटके में उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई और अनामिका की दर्दनाक मौत हो गई।

इस हादसे के बाद चक्की का नजारा बड़ा ही भयानक था। चारों तरफ खून ही खून फैल गया। यह चक्की अनामिका के बड़े पिताजी की बताई गई है। इस दुखद हादसे की सूचना मिलते ही अनामिका के घर सहित पूरे गांव में मातम पसर गया। हादसे में मृत हुई किशोरी के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, हादसे की सूचना पुलिस को मिलने पर छान बीला पुलिस मौके पर पहुंची तथा अनामिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस घटनाक्रम में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।SAGA

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Oct 2024 By दैनिक जागरण

आटा पिसवाने गई किशोरी का दुपट्टा पट्टे में फंसा, सिर धड़ से हुआ अलग…हुई दर्दनाक मौत

Sagar, MP

मिली जानकारी अनुसार ग्राम इमला खेड़ा में बीते दिन दोपहर के समय ग्राम में स्थित आटा चक्की पर 16 वर्षीय अनामिका ठाकुर पिता राजबहादुर ठाकुर गेहूं पिसवाने गई हुई थी।अनामिका ने दुपट्टा डाल रखा था, जैसे ही वह चक्की में गेहूं डालने के लिए झुकी तभी उसका दुपट्टा चलती हुई चक्की के पट्टे में फंस गया। दुपट्टा फंसने से उसका सिर पट्टे में आ गया, जिससे एक ही झटके में उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई और अनामिका की दर्दनाक मौत हो गई।

इस हादसे के बाद चक्की का नजारा बड़ा ही भयानक था। चारों तरफ खून ही खून फैल गया। यह चक्की अनामिका के बड़े पिताजी की बताई गई है। इस दुखद हादसे की सूचना मिलते ही अनामिका के घर सहित पूरे गांव में मातम पसर गया। हादसे में मृत हुई किशोरी के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, हादसे की सूचना पुलिस को मिलने पर छान बीला पुलिस मौके पर पहुंची तथा अनामिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस घटनाक्रम में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।SAGA

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/6704ed127e632/article-898

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.