- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- दशहरे पर नए शहर का भ्रमण करने आएंगे बाबा महाकाल, 12 अक्तूबर को निकलेगी सवारी
दशहरे पर नए शहर का भ्रमण करने आएंगे बाबा महाकाल, 12 अक्तूबर को निकलेगी सवारी
Ujjain,MP
By दैनिक जागरण
On
12 अक्तूबर को मंदिर के सभा मंडप में पूजन-अर्चन के बाद सवारी दशहरा मैदान के लिए रवाना होगी। मंदिर परिसर के बाहर सशस्त्र पुलिस बल के जवान राजाधिराज महाकाल को सलामी देगें।
विजया दशमी पर्व के अवसर पर 12 अक्तूबर शनिवार को शाम चार बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर से बाबा महाकाल की सवारी नए शहर में भ्रमण के लिए आएगी। चांदी की पालकी में भगवान महाकाल विराजित होकर विभिन्न मार्गों से होकर दशहरा मैदान पहुंचेंगे। यहां पर शमी पूजन के बाद सवारी वापस महाकाल मंदिर लौट जाएगी। दशहरा पर्व पर वर्ष में एक बार शाम को 4 बजे राजाधिराज श्री महाकाल नए शहर में भी प्रजा को दर्शन देने के लिए चांदी की पालकी में सवार होकर आते है।
12 अक्तूबर को मंदिर के सभा मंडप में पूजन-अर्चन के बाद सवारी दशहरा मैदान के लिए रवाना होगी। मंदिर परिसर के बाहर सशस्त्र पुलिस बल के जवान राजाधिराज महाकाल को सलामी देगें। सवारी के साथ पुलिस बैंड, पुलिस घुड़सवार दल, सशस्त्र पुलिस के जवान, मंदिर के पंडे-पुजारी, अधिकारी-कर्मचारी व भक्त रहेंगे। हालांकि इस बार संभव है कि राजसी स्वरूप में सवारी निकालने के लिए चुनिंदा भजन मंडलियों को भी शामिल किया जाए। सवारी शहर के विभिन्न मार्गों से होकर दशहरा मैदान पहुंचेगी। यहां पर रावण दहन के पूर्व दशहरा मैदान पर बाबा महाकाल का विधि-विधान से पूजन के बाद शमी वृक्ष का पूजन होगा। इसके बाद सवारी पुन: मंदिर के लिए रवाना हो जाएगी। दशहरा मैदान पर पूजन की व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा ही की जाती है। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पं. महेश पुजारी ने बताया कि भगवान महाकाल उज्जैन नगरी के राजा हैं। राजा होने के नाते जितने भी पर्व-त्योहार होते है, उसमें राजा की उपस्थिति अनिवार्य होती है। जिस तरह से श्रावण मास, कार्तिक मास में पुराने शहर में सवारी के रूप में भगवान की उपस्थिति नगर में देखते हैं। इसी तरह विजय दशमी पर्व दशहरा पर भी भगवान महाकाल की उपस्थिति नगर में रहती है। पहले उज्जैन का राज्य ग्वालियर राजघराने से चलता था। दशहरा पर्व पर जब भी शमी पूजा और शस्त्र पूजा होती थी, उसमें ग्वालियर के राजा आते थे। लेकिन भगवान महाकाल अवंतिका के राजा हैं। इसलिए उन्हें आमंत्रित किया जाता था।
महाकाल मंदिर के शिखर पर चढ़ेगी नई ध्वजा
विजयादशमी पर श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर ध्वजा बदली जाएगी। प्रतिवर्ष दशहरा के अवसर पर मंदिर परिसर में स्थित श्री पंचायती महा निवार्णी अखाड़ा द्वारा ध्वजा का पूजन कर शिखर पर ध्वजा बदली जाती है। तहसील कार्यालय नई ध्वजा, रस्सी, बांस, पूजन सामग्री व दक्षिणा उपलब्ध कराता है। दशहरा पर्व पर सुबह 7 बजे आरती के बाद नई ध्वजा का पूजन कर शिखर पर फहराई जाती है।
.jpg)
इन मार्गों से निकलेगी सवारी
श्री महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होकर सवारी महाकाल घाटी, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, छोटा सराफा, सती गेट, कंठाल, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा होती हुई देवास गेट, चामुंडा माता चौराहा से ओवर ब्रिज होते हुए, फ्रीगंज टावर चौक, माधव नगर चिकित्सालय के सामने पुलिस कंट्रोल रूम होकर दशहरा मैदान पहुंचेगी। यहां पर पूजन के बाद सवारी वापसी में कंट्रोल रूम के सामने से घास मंडी चौराहा, शहीद पार्क, टावर चौक फ्रीगंज ओवर ब्रिज से संख्या राजे धर्मशाला, देवास गेट, दौलतगंज, तोपखाना से महाकाल घाटी होकर वापस मंदिर पहुंचेगी।महाकाल मंदिर के शिखर पर चढ़ेगी नई ध्वजा

Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
09 Oct 2024 By दैनिक जागरण
दशहरे पर नए शहर का भ्रमण करने आएंगे बाबा महाकाल, 12 अक्तूबर को निकलेगी सवारी
Ujjain,MP
विजया दशमी पर्व के अवसर पर 12 अक्तूबर शनिवार को शाम चार बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर से बाबा महाकाल की सवारी नए शहर में भ्रमण के लिए आएगी। चांदी की पालकी में भगवान महाकाल विराजित होकर विभिन्न मार्गों से होकर दशहरा मैदान पहुंचेंगे। यहां पर शमी पूजन के बाद सवारी वापस महाकाल मंदिर लौट जाएगी। दशहरा पर्व पर वर्ष में एक बार शाम को 4 बजे राजाधिराज श्री महाकाल नए शहर में भी प्रजा को दर्शन देने के लिए चांदी की पालकी में सवार होकर आते है।
12 अक्तूबर को मंदिर के सभा मंडप में पूजन-अर्चन के बाद सवारी दशहरा मैदान के लिए रवाना होगी। मंदिर परिसर के बाहर सशस्त्र पुलिस बल के जवान राजाधिराज महाकाल को सलामी देगें। सवारी के साथ पुलिस बैंड, पुलिस घुड़सवार दल, सशस्त्र पुलिस के जवान, मंदिर के पंडे-पुजारी, अधिकारी-कर्मचारी व भक्त रहेंगे। हालांकि इस बार संभव है कि राजसी स्वरूप में सवारी निकालने के लिए चुनिंदा भजन मंडलियों को भी शामिल किया जाए। सवारी शहर के विभिन्न मार्गों से होकर दशहरा मैदान पहुंचेगी। यहां पर रावण दहन के पूर्व दशहरा मैदान पर बाबा महाकाल का विधि-विधान से पूजन के बाद शमी वृक्ष का पूजन होगा। इसके बाद सवारी पुन: मंदिर के लिए रवाना हो जाएगी। दशहरा मैदान पर पूजन की व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा ही की जाती है। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पं. महेश पुजारी ने बताया कि भगवान महाकाल उज्जैन नगरी के राजा हैं। राजा होने के नाते जितने भी पर्व-त्योहार होते है, उसमें राजा की उपस्थिति अनिवार्य होती है। जिस तरह से श्रावण मास, कार्तिक मास में पुराने शहर में सवारी के रूप में भगवान की उपस्थिति नगर में देखते हैं। इसी तरह विजय दशमी पर्व दशहरा पर भी भगवान महाकाल की उपस्थिति नगर में रहती है। पहले उज्जैन का राज्य ग्वालियर राजघराने से चलता था। दशहरा पर्व पर जब भी शमी पूजा और शस्त्र पूजा होती थी, उसमें ग्वालियर के राजा आते थे। लेकिन भगवान महाकाल अवंतिका के राजा हैं। इसलिए उन्हें आमंत्रित किया जाता था।
महाकाल मंदिर के शिखर पर चढ़ेगी नई ध्वजा
विजयादशमी पर श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर ध्वजा बदली जाएगी। प्रतिवर्ष दशहरा के अवसर पर मंदिर परिसर में स्थित श्री पंचायती महा निवार्णी अखाड़ा द्वारा ध्वजा का पूजन कर शिखर पर ध्वजा बदली जाती है। तहसील कार्यालय नई ध्वजा, रस्सी, बांस, पूजन सामग्री व दक्षिणा उपलब्ध कराता है। दशहरा पर्व पर सुबह 7 बजे आरती के बाद नई ध्वजा का पूजन कर शिखर पर फहराई जाती है।
.jpg)
इन मार्गों से निकलेगी सवारी
श्री महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होकर सवारी महाकाल घाटी, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, छोटा सराफा, सती गेट, कंठाल, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा होती हुई देवास गेट, चामुंडा माता चौराहा से ओवर ब्रिज होते हुए, फ्रीगंज टावर चौक, माधव नगर चिकित्सालय के सामने पुलिस कंट्रोल रूम होकर दशहरा मैदान पहुंचेगी। यहां पर पूजन के बाद सवारी वापसी में कंट्रोल रूम के सामने से घास मंडी चौराहा, शहीद पार्क, टावर चौक फ्रीगंज ओवर ब्रिज से संख्या राजे धर्मशाला, देवास गेट, दौलतगंज, तोपखाना से महाकाल घाटी होकर वापस मंदिर पहुंचेगी।महाकाल मंदिर के शिखर पर चढ़ेगी नई ध्वजा
विजयादशमी पर श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर ध्वजा बदली जाएगी। प्रतिवर्ष दशहरा के अवसर पर मंदिर परिसर में स्थित श्री पंचायती महा निवार्णी अखाड़ा द्वारा ध्वजा का पूजन कर शिखर पर ध्वजा बदली जाती है। तहसील कार्यालय नई ध्वजा, रस्सी, बांस, पूजन सामग्री व दक्षिणा उपलब्ध कराता है। दशहरा पर्व पर सुबह 7 बजे आरती के बाद नई ध्वजा का पूजन कर शिखर पर फहराई जाती है।
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/6704ef97bc764/article-901
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत
Published On
By Vaishnavi.J
मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त
Published On
By Vaishnavi.J
प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है
Published On
By Vaishnavi.J
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे
Published On
By Vaishnavi.J
संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
बिजनेस
11 Jul 2026 13:27:17
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.