बोरी में मिली नवजात की मौत, फेंकने वाली नर्स गिरफ्तार, नाबालिग और डॉक्टर सहित पांच को बनाया आरोपी

BHOPAL, MP

भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र में स्थित बाग उमराव दूल्हा में रेलवे ट्रैक के नजदीक नवजात बच्ची बोरी में मिली थी। गुरुवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसे फेंकने वाली नर्स और जन्म देने वाली मां का पता लगा लिया है। डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर को भी आरोपी बनाया जाएगा।

बुधवार सुबह भोपाल के बागउमराव दूल्ला क्षेत्र में नाले के किनारे बोरी में मिली दो दिन की नवजात की इलाज के दौरान गुरुवार सुबह मौत हो गई है। नवजात को जन्म देने वाली की भी पहचान हो गई है, वह 17 साल की है और कक्षा 11वीं की छात्रा है। 

नाबालिग के करीबी रिश्तेदार के दुष्कर्म से वह गर्भवती हुई थी, जिसकी वजह से वह स्कूल भी नहीं जा रही थी। बदनामी से बचने के लिए नाबालिग की मां अपने माता-पिता के जरिए एक निजी चिकित्सक से नाबालिग की प्री-मैच्योर डिलीवरी कराई थी। पुलिस ने गर्भपात कराने और बोरी में भरकर नाले के किनारे नवजात को फेंकने वाली महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। महिला आसमा खान नाम की है और वह नर्स है। पहले भी वह नर्स का कार्य करती थी। पुलिस इस मामले में पुलिस हिरासत में रखी गई नर्स आसमा खान, नाबालिग, उसकी मां नाना-नानी के साथ प्री-मैच्योर डिलीवरी व गर्भपात कराने वाले डॉक्टर को भी  आरोपी बनाने जा रही है। आज देर शाम तक सभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया जाएगा। वहीं नवजात का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव नाबालिग के परिजनों को सौंप दिया गया है। 

मां, नाना-नानी ने बनाई थी योजना
पुलिस की पूछताछ में नर्स आमसा खान ने बताया कि नाबालिग की गर्भपात या प्री-मैच्योर डिलीवरी कराने के लिए नाबालिग की मां ने अपने माता-पिता यानी नाबालिग के नाना-नानी के साथ मिलकर आसमा से 60 हजार में सौदा किया था। हालांकि डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर ने अलग से कितने रुपए लिए हैं, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। डॉक्टर कौन है, पुलिस पूछताछ कर पता लगा  रही है। पुलिस को यह भी आशंका है कि कहीं आसमा ने खुद को बचाने के लिए किसी डॉक्टर का नाम तो नहीं ले रही, क्योंकि डिलीवरी कराने और पैदा होने वाले नवजात को ठिकाने लगाने की पूरी जिम्मेदारी आमसा खान की थी। सीसीटीवी फुटेज में वह बोरी में रखकर अपनी स्कूटी से नवजात को ले जाते हुए और उसे नाले के किनारे रखते हुए भी दिख रही है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से महिला के बारे में सुराग मिला था। पुलिस अब इस मामले में जल्द ही नाबालिग की मां और उसके नाना-नानी को भी गिरफ्तार करने की तैयारी में है।

क्या है पूरा मामला
आरोपी महिला ऐशबाग क्षेत्र में स्थित बाग उमराव दूल्हा में रेलवे ट्रैक के नजदीक नवजात बच्ची को बोरी में रखकर छोड़ गई थी। बुधवार सुबह उस इलाके से गुजर रहे राहगीरों ने जब नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनी तो वे हतप्रभ रह गए। उन्होंने आसपास देखा तो उन्हें एक पीले रंग की बोरी दिखी। जब उस बोरी को खोला गया, तो उसमें नवजात बच्ची रोती हुई नजर आई। बच्ची के शरीर पर एक कपड़ा तक नहीं था। यहां तक कि बच्ची की गर्भनाल भी नहीं कटी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को बरामद किया और उसे ले जाकर कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह नवजात की मौत हो गई है। चिकित्सकों ने बताया कि प्री-मैच्योर डिलीवरी थी।
NNNN

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Oct 2024 By दैनिक जागरण

बोरी में मिली नवजात की मौत, फेंकने वाली नर्स गिरफ्तार, नाबालिग और डॉक्टर सहित पांच को बनाया आरोपी

BHOPAL, MP

बुधवार सुबह भोपाल के बागउमराव दूल्ला क्षेत्र में नाले के किनारे बोरी में मिली दो दिन की नवजात की इलाज के दौरान गुरुवार सुबह मौत हो गई है। नवजात को जन्म देने वाली की भी पहचान हो गई है, वह 17 साल की है और कक्षा 11वीं की छात्रा है। 

नाबालिग के करीबी रिश्तेदार के दुष्कर्म से वह गर्भवती हुई थी, जिसकी वजह से वह स्कूल भी नहीं जा रही थी। बदनामी से बचने के लिए नाबालिग की मां अपने माता-पिता के जरिए एक निजी चिकित्सक से नाबालिग की प्री-मैच्योर डिलीवरी कराई थी। पुलिस ने गर्भपात कराने और बोरी में भरकर नाले के किनारे नवजात को फेंकने वाली महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। महिला आसमा खान नाम की है और वह नर्स है। पहले भी वह नर्स का कार्य करती थी। पुलिस इस मामले में पुलिस हिरासत में रखी गई नर्स आसमा खान, नाबालिग, उसकी मां नाना-नानी के साथ प्री-मैच्योर डिलीवरी व गर्भपात कराने वाले डॉक्टर को भी  आरोपी बनाने जा रही है। आज देर शाम तक सभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया जाएगा। वहीं नवजात का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव नाबालिग के परिजनों को सौंप दिया गया है। 

मां, नाना-नानी ने बनाई थी योजना
पुलिस की पूछताछ में नर्स आमसा खान ने बताया कि नाबालिग की गर्भपात या प्री-मैच्योर डिलीवरी कराने के लिए नाबालिग की मां ने अपने माता-पिता यानी नाबालिग के नाना-नानी के साथ मिलकर आसमा से 60 हजार में सौदा किया था। हालांकि डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर ने अलग से कितने रुपए लिए हैं, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। डॉक्टर कौन है, पुलिस पूछताछ कर पता लगा  रही है। पुलिस को यह भी आशंका है कि कहीं आसमा ने खुद को बचाने के लिए किसी डॉक्टर का नाम तो नहीं ले रही, क्योंकि डिलीवरी कराने और पैदा होने वाले नवजात को ठिकाने लगाने की पूरी जिम्मेदारी आमसा खान की थी। सीसीटीवी फुटेज में वह बोरी में रखकर अपनी स्कूटी से नवजात को ले जाते हुए और उसे नाले के किनारे रखते हुए भी दिख रही है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से महिला के बारे में सुराग मिला था। पुलिस अब इस मामले में जल्द ही नाबालिग की मां और उसके नाना-नानी को भी गिरफ्तार करने की तैयारी में है।

क्या है पूरा मामला
आरोपी महिला ऐशबाग क्षेत्र में स्थित बाग उमराव दूल्हा में रेलवे ट्रैक के नजदीक नवजात बच्ची को बोरी में रखकर छोड़ गई थी। बुधवार सुबह उस इलाके से गुजर रहे राहगीरों ने जब नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनी तो वे हतप्रभ रह गए। उन्होंने आसपास देखा तो उन्हें एक पीले रंग की बोरी दिखी। जब उस बोरी को खोला गया, तो उसमें नवजात बच्ची रोती हुई नजर आई। बच्ची के शरीर पर एक कपड़ा तक नहीं था। यहां तक कि बच्ची की गर्भनाल भी नहीं कटी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को बरामद किया और उसे ले जाकर कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह नवजात की मौत हो गई है। चिकित्सकों ने बताया कि प्री-मैच्योर डिलीवरी थी।
NNNN
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/670789d9838fa/article-1044

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.