मां से बिछड़ जाने के कारण 4 माह के बाघ शावक की मौत! शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

Shiivni, MP

मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ का 4 माह का शावक मृत अवस्था में मिला था. बाघ की मौत को लेकर जबलपुर के स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फॉरेंसिक एंड हेल्थ की टीम जांच कर रही है.

मध्य प्रदेश  के सिवनी  जिले के पेंच टाइगर रिजर्व  में रविवार को करीब 4 महीने का एक बाघ शावक मृत अवस्था में मिला था, जिसे पोस्टमार्टम के लिए शव को नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुरभेजा गया. जहां तीन डॉक्टरों की टीम की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. डॉक्टरों की टीम ने प्रारंभिक जांच में शावक के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए हैं.

मां से बिछड़ जाने के कारण शावक की हुई मौत

बताया जा रहा है कि यह शव करीब एक दिन पुराना है. मौत के कारणों का अभी पूरी तरह पता नहीं चल सका है. हालांकि वन्यजीव विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि संभवतः शावक की मां से बिछड़ जाने के कारण उसकी मौत हुई है.

क्यों बीमार बच्चों को छोड़ देती है मां?

विशेषज्ञ बताते हैं कि कई बार बाघ अपने किसी बीमार और कमजोर बच्चों को जो जन्म से सामान्य नहीं होता है उसे छोड़ देती है, ताकि उसका प्रभाव अन्य स्वस्थ बच्चों पर ना पड़े. यह भी संभावना है कि यह बच्चा बीमार या कमजोर हो सकता है,  जिसे मां ने छोड़ दिया और भूख के कारण उसकी मौत हो गई.

विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार

शव परीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा. वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है. यह घटना वन्यजीव संरक्षण के महत्व को एक बार फिर रेखांकित करती है. बाघों के संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयासों की आवश्यकता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Nov 2024 By दैनिक जागरण

मां से बिछड़ जाने के कारण 4 माह के बाघ शावक की मौत! शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

Shiivni, MP

मध्य प्रदेश  के सिवनी  जिले के पेंच टाइगर रिजर्व  में रविवार को करीब 4 महीने का एक बाघ शावक मृत अवस्था में मिला था, जिसे पोस्टमार्टम के लिए शव को नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुरभेजा गया. जहां तीन डॉक्टरों की टीम की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. डॉक्टरों की टीम ने प्रारंभिक जांच में शावक के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए हैं.

मां से बिछड़ जाने के कारण शावक की हुई मौत

बताया जा रहा है कि यह शव करीब एक दिन पुराना है. मौत के कारणों का अभी पूरी तरह पता नहीं चल सका है. हालांकि वन्यजीव विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि संभवतः शावक की मां से बिछड़ जाने के कारण उसकी मौत हुई है.

क्यों बीमार बच्चों को छोड़ देती है मां?

विशेषज्ञ बताते हैं कि कई बार बाघ अपने किसी बीमार और कमजोर बच्चों को जो जन्म से सामान्य नहीं होता है उसे छोड़ देती है, ताकि उसका प्रभाव अन्य स्वस्थ बच्चों पर ना पड़े. यह भी संभावना है कि यह बच्चा बीमार या कमजोर हो सकता है,  जिसे मां ने छोड़ दिया और भूख के कारण उसकी मौत हो गई.

विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार

शव परीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा. वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है. यह घटना वन्यजीव संरक्षण के महत्व को एक बार फिर रेखांकित करती है. बाघों के संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयासों की आवश्यकता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/673c4dbe5186f/article-3791

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.