ठंड से बचने जलाया अलाव पर जल गई पूरी बाइक, कुछ ही सेकंड में सबकुछ खाक

INDORE, MP

इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र की भूसा मंडी का मामला, जबतक पहुंची फायर ब्रिगेड सबकुछ हुआ राख

कनाडिया थाना क्षेत्र की भूसा मंडी में सोमवार रात एक बाइक में अचानक आग लग गई. दरअसल, देर रात ठंड से बचने के लिए वहां पर काम करने वाले मजदूरों ने अलाव जलाया लेकिन इसी दौरान अलाव की चिंगारी पास खड़ी बाइक में जा लगी और देखते ही देखते बाइक धधक उठी. थोड़ी देर बाद आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और पूरी बाइक जलकर खाक हो गई. इस दौरान मौके पर मौजूद मजदूरों ने बाइक में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा.

देखते-देखते सबकुछ राख

मजदूरों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन दमकल विभाग की टीम जब तक मौके पर पहुंची तब तक बाइक पूरी तरीके से जलकर खाक हो चुकी थी. वहीं पूरे मामले की जानकारी कनाडिया पुलिस को भी दी गई. कनाडिया पुलिस आग लगने की वजह अलाव बता रही है. एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने कहा, '' मौके पर मौजूद मजदूरों द्वारा ठंड से बचने के लिए आग जलाई गई थी इस दौरान चिंगारी से बाइक में आग लग गई.''

अलाव जलाने वाले रहें सतर्क

एक्सपर्ट के मुताबिक ठंड के मौसम में आग तापने और अलाव जलाने वालों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. एक्सपर्ट्स की मानें तो घर के अंदर हीटर इस्तेमाल करते वक्त भी बेहद सावधानी बरतनी चाहिए और किसी भी ज्वलनशील पदार्थ को दूर रखाना चाहिए.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Nov 2024 By दैनिक जागरण

ठंड से बचने जलाया अलाव पर जल गई पूरी बाइक, कुछ ही सेकंड में सबकुछ खाक

INDORE, MP

कनाडिया थाना क्षेत्र की भूसा मंडी में सोमवार रात एक बाइक में अचानक आग लग गई. दरअसल, देर रात ठंड से बचने के लिए वहां पर काम करने वाले मजदूरों ने अलाव जलाया लेकिन इसी दौरान अलाव की चिंगारी पास खड़ी बाइक में जा लगी और देखते ही देखते बाइक धधक उठी. थोड़ी देर बाद आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और पूरी बाइक जलकर खाक हो गई. इस दौरान मौके पर मौजूद मजदूरों ने बाइक में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा.

देखते-देखते सबकुछ राख

मजदूरों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन दमकल विभाग की टीम जब तक मौके पर पहुंची तब तक बाइक पूरी तरीके से जलकर खाक हो चुकी थी. वहीं पूरे मामले की जानकारी कनाडिया पुलिस को भी दी गई. कनाडिया पुलिस आग लगने की वजह अलाव बता रही है. एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने कहा, '' मौके पर मौजूद मजदूरों द्वारा ठंड से बचने के लिए आग जलाई गई थी इस दौरान चिंगारी से बाइक में आग लग गई.''

अलाव जलाने वाले रहें सतर्क

एक्सपर्ट के मुताबिक ठंड के मौसम में आग तापने और अलाव जलाने वालों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. एक्सपर्ट्स की मानें तो घर के अंदर हीटर इस्तेमाल करते वक्त भी बेहद सावधानी बरतनी चाहिए और किसी भी ज्वलनशील पदार्थ को दूर रखाना चाहिए.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/67445b76df1c7/article-4187

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.