बड़वानी की दो बेटियों की मेहनत रंग लाई, हॉकी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन

Badwani, MP

बड़वानी की दो बेटियां मध्यप्रदेश की ओर से राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता अंडर-14 में खेलेंगी.

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 68वीं राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता (अंडर14 बालिका) 9 से 13 दिसम्बर तक मंदसौर में आयोजित होने वाली है. इसमें बड़वानी की दो खिलाड़ी भाग लेंगी. मनप्रीत कौर जोकि राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं और यामिनी राठौड़ मार्डन अकादमी अंजड़ मे अध्ययनरत हैं. दोनों लड़कियों का चयन नेशनल खेलने के लिए हुआ है. इससे बड़वानी सहित पूरे निमाड़ में खुशी की लहर है.

दोनों खिलाड़ी प्री-नेशनल कोचिंग कैंप में भाग लेंगी

मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए दोनों खिलाड़ी प्री-नेशनल कोचिंग कैंप में भाग लेंगी. इसके बाद मध्यप्रदेश हॉकी टीम का हिस्सा बनेंगी. बता दें कि इससे पूर्व भी दोनों खिलाड़ी मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. दोनों खिलाड़ियों का चयन मंदसौर में आयोजित राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है. मनप्रीत का कहना है कि उनका सपना नेशनल हॉकी टीम में खेलना है. इसके साथ ही भारत के लिए विश्वकप जीतने का उनका सपना है.

चयन की सूचना पाते ही बधाइयों का तांता

वहीं, यामिनी का संकल्प भी मनप्रीत की भांति ही है. दोनों बेटियों तैयारियों में जुटी हैं. इन बेटियों की उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी शीला चौहान, क्रीड़ा प्रभारी विजेंद्र सोलंकी, संदीप आर्य, जिला हॉकी संघ के संरक्षक डॉ.ओपी खंडेलवाल अध्यक्ष अमृतलाल अग्रवाल, सचिव जसमीत सिंह, रामजय चौहान, भावेश मालवीय, पिंकी दावदे, मोनिका राठौड़ एवं समस्त हॉकी प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Dec 2024 By दैनिक जागरण

बड़वानी की दो बेटियों की मेहनत रंग लाई, हॉकी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन

Badwani, MP

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 68वीं राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता (अंडर14 बालिका) 9 से 13 दिसम्बर तक मंदसौर में आयोजित होने वाली है. इसमें बड़वानी की दो खिलाड़ी भाग लेंगी. मनप्रीत कौर जोकि राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं और यामिनी राठौड़ मार्डन अकादमी अंजड़ मे अध्ययनरत हैं. दोनों लड़कियों का चयन नेशनल खेलने के लिए हुआ है. इससे बड़वानी सहित पूरे निमाड़ में खुशी की लहर है.

दोनों खिलाड़ी प्री-नेशनल कोचिंग कैंप में भाग लेंगी

मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए दोनों खिलाड़ी प्री-नेशनल कोचिंग कैंप में भाग लेंगी. इसके बाद मध्यप्रदेश हॉकी टीम का हिस्सा बनेंगी. बता दें कि इससे पूर्व भी दोनों खिलाड़ी मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. दोनों खिलाड़ियों का चयन मंदसौर में आयोजित राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है. मनप्रीत का कहना है कि उनका सपना नेशनल हॉकी टीम में खेलना है. इसके साथ ही भारत के लिए विश्वकप जीतने का उनका सपना है.

चयन की सूचना पाते ही बधाइयों का तांता

वहीं, यामिनी का संकल्प भी मनप्रीत की भांति ही है. दोनों बेटियों तैयारियों में जुटी हैं. इन बेटियों की उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी शीला चौहान, क्रीड़ा प्रभारी विजेंद्र सोलंकी, संदीप आर्य, जिला हॉकी संघ के संरक्षक डॉ.ओपी खंडेलवाल अध्यक्ष अमृतलाल अग्रवाल, सचिव जसमीत सिंह, रामजय चौहान, भावेश मालवीय, पिंकी दावदे, मोनिका राठौड़ एवं समस्त हॉकी प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/674d821b45f77/article-4639

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.