उपचुनाव के नतीजों के बाद एक्शन में केंद्रीय मंत्री शिवराज, अधिकारियों के साथ कर रहे ताबड़तोड़ मीटिंग

Vidisha, MP

विदिशा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिशा की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विदिशा जिले के विकास पर चर्चा हुई। महिलाओं की रोजगारोन्मुखी योजनाओं पर भी बातचीत की गई। इसके अलावा लखपति दीदी अभियान का जिक्र किया गया।

मध्य प्रदेश में हाल ही में उपचुनाव हुए। इन उपचुनावों के नतीजे बीजेपी के मनमुताबिक नहीं रहे। एक तरफ सरकार में मंत्री रामनिवास रावत चुनाव हार गए। दूसरी तरफ, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का गढ़ कही जाने वाली बुधनी सीट पर जीत का अंतर कम रहा। इसक बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक्शन में आ गए हैं। वह अपने संसदीय क्षेत्र में अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं और विकास कार्यों की जानकारी ले रहे हैं।

शनिवार को उन्होंने जिला विकास की समीक्षा की। उन्होंने DISHA बैठक में कई योजनाओं पर बातचीत की और आगे के लिए दिशा-निर्देश दिए। चौहान ने विदिशा जिले के विकास पर ज़ोर दिया। उन्होंने महिलाओं के लिए रोज़गार से जुड़ी योजनाओं पर भी चर्चा की।

अधिकारियों को दिए निर्देश

विदिशा में शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (DISHA) की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को ज़रूरी निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने विदिशा जिले के विकास और जनकल्याण के नए आयामों पर भी बात की। बैठक में स्थानीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।

शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय ने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में इस बैठक की जानकारी दी। इस पोस्ट में बताया गया कि चौहान ने योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री लखन सिंह यादव, विदिशा विधायक मुकेश टंडन, बासौदा विधायक हरि सिंह रघुवंशी, कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे, सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा, शमशाबाद विधायक सूर्य प्रकाश मीना और अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।

बैठक के बाद दी जानकारी

बैठक के बाद शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, 'आज जिले की बैठक संपन्न हुई है...हमने कुछ योजनाओं की समीक्षा की, जिसमें कई अलग-अलग योजनाएं शामिल थीं लेकिन उनके साथ-साथ हम सभी ने बैठक में यह निर्णय लिया कि हमें विदिशा जिले के विकास और जनकल्याण के मामले में और आयाम छूने चाहिए।'

लखपति दीदी का जिक्र

उन्होंने आगे बताया कि बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि कैसे योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से हो और विदिशा को 'डबल इंजन वाली सरकार' का पूरा फ़ायदा मिले। चौहान ने 'लखपति दीदी अभियान' का भी ज़िक्र किया। इस अभियान के तहत महिलाओं को रोज़गार से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई महिलाएं इससे जुड़कर एक लाख रुपये से ज़्यादा कमा रही हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Dec 2024 By दैनिक जागरण

उपचुनाव के नतीजों के बाद एक्शन में केंद्रीय मंत्री शिवराज, अधिकारियों के साथ कर रहे ताबड़तोड़ मीटिंग

Vidisha, MP

मध्य प्रदेश में हाल ही में उपचुनाव हुए। इन उपचुनावों के नतीजे बीजेपी के मनमुताबिक नहीं रहे। एक तरफ सरकार में मंत्री रामनिवास रावत चुनाव हार गए। दूसरी तरफ, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का गढ़ कही जाने वाली बुधनी सीट पर जीत का अंतर कम रहा। इसक बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक्शन में आ गए हैं। वह अपने संसदीय क्षेत्र में अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं और विकास कार्यों की जानकारी ले रहे हैं।

शनिवार को उन्होंने जिला विकास की समीक्षा की। उन्होंने DISHA बैठक में कई योजनाओं पर बातचीत की और आगे के लिए दिशा-निर्देश दिए। चौहान ने विदिशा जिले के विकास पर ज़ोर दिया। उन्होंने महिलाओं के लिए रोज़गार से जुड़ी योजनाओं पर भी चर्चा की।

अधिकारियों को दिए निर्देश

विदिशा में शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (DISHA) की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को ज़रूरी निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने विदिशा जिले के विकास और जनकल्याण के नए आयामों पर भी बात की। बैठक में स्थानीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।

शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय ने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में इस बैठक की जानकारी दी। इस पोस्ट में बताया गया कि चौहान ने योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री लखन सिंह यादव, विदिशा विधायक मुकेश टंडन, बासौदा विधायक हरि सिंह रघुवंशी, कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे, सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा, शमशाबाद विधायक सूर्य प्रकाश मीना और अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।

बैठक के बाद दी जानकारी

बैठक के बाद शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, 'आज जिले की बैठक संपन्न हुई है...हमने कुछ योजनाओं की समीक्षा की, जिसमें कई अलग-अलग योजनाएं शामिल थीं लेकिन उनके साथ-साथ हम सभी ने बैठक में यह निर्णय लिया कि हमें विदिशा जिले के विकास और जनकल्याण के मामले में और आयाम छूने चाहिए।'

लखपति दीदी का जिक्र

उन्होंने आगे बताया कि बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि कैसे योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से हो और विदिशा को 'डबल इंजन वाली सरकार' का पूरा फ़ायदा मिले। चौहान ने 'लखपति दीदी अभियान' का भी ज़िक्र किया। इस अभियान के तहत महिलाओं को रोज़गार से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई महिलाएं इससे जुड़कर एक लाख रुपये से ज़्यादा कमा रही हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/6754edaab557b/article-4934

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.