- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- आज होगी मोहन कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, CM का दिनभर का शेड्यूल...जानें शहर में कहां-क्या खास
आज होगी मोहन कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, CM का दिनभर का शेड्यूल...जानें शहर में कहां-क्या खास
BHOPAL, MP
ध्यप्रदेश सरकार की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को गति देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंगलवार, 15 अप्रैल 2025 को मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगी, जिसमें कई जनकल्याणकारी प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय संभावित है।
इन प्रस्तावों पर लग सकती है कैबिनेट की मुहर
आज की बैठक में सरकार "अन्नदाता मिशन" को मंजूरी दे सकती है, जो प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। इस मिशन के अंतर्गत कृषि से जुड़ी सभी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए एक विभागीय समिति गठित की जाएगी।
इसके अलावा, फसल बीमा योजना के विस्तार और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा। वहीं, राज्य कर्मचारियों से जुड़े कुछ प्रस्तावों पर कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री का आज का दिन कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से भरा हुआ है:
-
सुबह 11:50 बजे – जिला रतलाम के विधायक सभागृह, बड़बड़ में वनवासी ग्रामीण मजदूर संघ के 7वें अधिवेशन का शुभारंभ करेंगे।
इस अधिवेशन में महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा से आए करीब 300 प्रतिनिधि शामिल होंगे।
-
दोपहर 2:40 बजे – मुख्यमंत्री मंत्रालय पहुंचेंगे।
-
दोपहर 3:00 बजे – कैबिनेट बैठक में भाग लेंगे।
-
शाम 4:15 से 4:50 बजे तक – जनप्रतिनिधियों और आमजन से मुलाकात हेतु समय निर्धारित किया गया है।
यात्रियों की राहत के लिए 16 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और सीटों की भारी किल्लत को देखते हुए रेलवे ने मध्यप्रदेश के यात्रियों के लिए 16 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सौगात दी है। ये ट्रेनें न केवल समर वेकेशन बल्कि हनुमान जयंती मेले के मद्देनज़र भी चलाई जा रही हैं, जिससे यात्रियों को सफर में राहत मिल सके। रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, ये स्पेशल ट्रेनें उन रूट्स पर चलाई जा रही हैं जहाँ यात्रियों की संख्या अधिक होती है और नियमित ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। इन ट्रेनों में सामान्य श्रेणी से लेकर वातानुकूलित डिब्बों तक की सुविधा उपलब्ध होगी।रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन ट्रेनों में टिकट बुकिंग IRCTC पोर्टल और रेलवे काउंटरों पर प्रारंभ हो चुकी है, यात्रियों से अपील है कि बिना कन्फर्म टिकट यात्रा से बचें।
बिजली कटौती का शेड्यूल इस प्रकार रहेगा:
-
सुबह 9:30 से दोपहर 2:30 बजे तक
🔹 दानिश नगर
🔹 रजत नगर
🔹 सागर ईडन गार्डन
🔹 रोहित नगर फेस-2 एवं आसपास के क्षेत्र -
सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक
🔹 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी
🔹 गौरव नगर
🔹 ईशान विस्टा कॉलोनी
🔹 आसपास के अन्य क्षेत्र -
सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 बजे तक
🔹 इंद्रप्रस्थ
🔹 सनसिटी
🔹 इंद्रा विहार
🔹 आदित्य एवेन्यू
🔹 हज हाउस
🔹 मनुआभान टेकरी सहित आसपास के इलाके
कल लाड़ली बहनों को मिलेगी योजना की अगली किस्त
16 अप्रैल बुधवार को लाड़ली बहना योजना की नई किस्त महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंडला जिले के टिकरवारा गांव में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होंगे, जहां करीब 1100 बेटियों की शादियां संपन्न होंगी।
इसी समारोह के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं डिजिटल माध्यम से योजना की राशि जारी करेंगे। सीएम ने इस संबंध में पहले ही आधिकारिक घोषणा कर दी है। साथ ही, मंडला जिले के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी होने की संभावना है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए